AirPods Pro 3 की हुई धमाकेदार एंट्री शानदार डिजाइन के साथ मिलेंगे हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स

AirPods Pro 3 को 9 सितंबर 2025 को लांच कर दिया गया है लॉन्च करने के बाद से इसके प्री ऑर्डर शुरू हो चुके हैं इसमें तगड़ा नॉइस कैंसिलेशन का फीचर भी आपको देखने को मिलेगा।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Sep 10, 2025 • 6:43 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
7 months ago
AirPods Pro 3 की हुई धमाकेदार एंट्री शानदार डिजाइन के साथ मिलेंगे हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स
AirPods Pro 3 को 9 सितंबर 2025 को लांच कर दिया गया है लॉन्च करने के बाद से इसके प्री ऑर्डर शुरू हो चुके हैं इसमें तगड़ा नॉइस कैंसिलेशन का फीचर भी आपको देखने को मिलेगा।
Full Story: https://newstvindia.in/airpods-pro-3-s-bang-entry-will-get-great-health-monitoring-features-with-great-design
https://newstvindia.in/airpods-pro-3-s-bang-entry-will-get-great-health-monitoring-features-with-great-design
Copied
AirPods Pro 3 की हुई धमाकेदार एंट्री शानदार डिजाइन के साथ मिलेंगे हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स
Apple Official Website
Advertisement
Advertisement

AirPods Pro 3 की हुई धमाकेदार एंट्री शानदार डिजाइन के साथ मिलेंगे हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स

Apple के इवेंट में AirPods Pro 3 का धमाकेदार आगमन हो चुका है। Apple ने 9 सितंबर 2025 को अपने दुनिया भर के इवेंट में AirPods Pro 3 लॉन्च कर दिए। iPhone 17 सीरीज के साथ पेश हुए इन ईयरबड्स ने तकनीकी दुनिया में फिर हलचल मचा दी है। कंपनी ने इसे नई डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ लांच कर दिया है। 

Advertisement
Advertisement

शानदार और नई डिजाइन

AirPods Pro 3 में कंपनी ने पूरी तरह नया एर्गोनॉमिक डिजाइन दिया है यह दिखने में भी काफी ज्यादा अट्रैक्टिव है। जिससे ये हर कान के शेप में आरामदेह और अच्छे तरीके से फिट होते हैं। इसके साथ ही पाँच अलग-अलग साइज के फोम इयरटिप्स के साथ इसका फिट और कम्फर्ट पर्सनलाइज हो गया है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

बेहतर नॉइज़ कैंसलेशन

इस नई जेनरेशन में 4 गुना ज्यादा बेहतर Active Noise Cancellation मिलती है जो बाहर के शोर को पूरी तरह से ब्लॉक करती है। माइक्रोस्फीयर फोम तकनीक के कारण तेज आवाजों में भी म्यूजिक साफ-सुथरा और एंटरटेनिंग लगेगा।

Advertisement
Advertisement

Apple Official Website

हेल्थ मॉनिटरिंग का स्मार्ट फ्यूचर

आपने यह कभी सोचा भी नहीं होगा कि आपको किसी Earpods में भी हेल्थ मॉनिटरिंग के फीचर्स मिलेंगे। AirPods Pro 3 में पहली बार हार्ट रेट ट्रैकिंग, एक्टिविटी मॉनिटर, और कैलोरी बर्न डेटा जैसे फीचर्स मिल रहे हैं जो अभी तक स्मार्टवॉच तक सीमित थे। अब यूजर अपने वर्कआउट और हेल्थ को सीधे कान में पहने डिवाइस से मॉनिटर कर सकता है।

READ MORE - Truke Mega 8 Earbuds हुए लॉन्च स्टाइलिश लेदर फिनिश डिजाइन के साथ पाए क्रिस्टल क्लियर वॉइस

लाइव ट्रांसलेशन होगा

Apple Intelligence द्वारा संचालित Real-time Language Translation अब AirPods Pro 3 में मिला है। इसका मतलब है किसी भी भाषा में तुरंत बातचीत का अनुवाद संभव है चाहें वे यात्रा करें, इंटरनैशनल कॉल हो या मीटिंग हो। 

Apple Official Website

बैटरी लाइफ में जबरदस्त इजाफ़ा

AirPods Pro 3 का बैटरी बैकअप 8 घंटे तक का है जबकि पुराने मॉडल में 6 घंटे मिलता था। इसके चार्जिंग केस में 5 मिनट चार्ज करने पर 1 घंटे का प्लेबैक मिल जाता है। पूरे केस के साथ कुल 30 घंटे तक सुन सकते हैं। आपको बार-बार चार्ज करने की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। 

पानी, धूल और पसीने का डर नहीं

इस बार AirPods Pro 3 को IP57 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इसका मतलब है कि ये बारिश, वर्कआउट के दौरान पसीने और धूल से पूरी तरह सेफ है। अगर कलर की बात करें तो आपको बता दे की है केवल एक ही कलर में आएगा जो कि व्हाइट होगा। 

एनवायरनमेंट फ्रेंडली मटेरियल

Apple ने दावा किया कि AirPods Pro 3 में 40% रीसाइकल्ड सामग्री इस्तेमाल की गई है असल में बैटरी में 100% रीसाइकल्ड कोबाल्ट और केस में 65% रीसाइकल्ड प्लास्टिक शामिल है। इसकी टिकाऊ डिजाइन काफी इमप्रेसिव है।

Apple Official Website

स्मार्ट चार्जिंग केस

अब AirPods Pro 3 का चार्जिंग केस पहले से ज्यादा पतला और हल्का है। इसमें फिर से डिजाइन की गई स्टेटस लाइट मिलती है जिससे बैटरी लेवल, पेयरिंग और चार्जिंग स्टेटस तुरंत समझ आता है। USB-C कनेक्टर के साथ चार्जिंग पहले से फास्ट है।

कीमत और बिक्री 

इसकी कीमत भारत में ₹29900 रखी गई है। 9 सितंबर को लॉन्च के बाद प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। ग्राहक Apple स्टोर या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से इसे खरीद सकते हैं।

READ MORE - मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी के साथ धूम मचाने आया टीसीएल 65QM9K मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications