'किसी और की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद', संजय निषाद का अखिलेश यादव और धर्मगुरु पर बड़ा हमला

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि देश संविधान से चलता है, न कि किसी के मोह से। उन्होंने अखिलेश यादव पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयानों को राजनीतिक स्क्रिप्ट बताया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 22, 2026 • 3:25 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
'किसी और की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद', संजय निषाद का अखिलेश यादव और धर्मगुरु पर बड़ा हमला
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि देश संविधान से चलता है, न कि किसी के मोह से। उन्होंने अखिलेश यादव पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयानों को राजनीतिक स्क्रिप्ट बताया।
Full Story: https://newstvindia.in/swami-avimukteshwaranand-reading-scripts-written-by-someone-else-sanjay-nishad-s-big-attack-on-akhilesh-yadav-and-dharmaguru
https://newstvindia.in/swami-avimukteshwaranand-reading-scripts-written-by-someone-else-sanjay-nishad-s-big-attack-on-akhilesh-yadav-and-dharmaguru
Copied
'किसी और की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद', संजय निषाद का अखिलेश यादव और धर्मगुरु पर बड़ा हमला
'किसी और की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद', संजय निषाद का अखिलेश यादव और धर्मगुरु पर बड़ा हमला
Advertisement
Advertisement

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विषय पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव बिना मतलब के अविमुक्तेश्वरानंद के मामले को तूल दे रहे हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में संजय निषाद ने कहा, "देश संविधान से चलता है। संवैधानिक प्रक्रिया के साथ सभी को रहना पड़ता है। हर नागरिक को संविधान में अधिकार मिला है। संविधान के अनुसार ही पता चलता है कि कोई वीआईपी है और वीवीआईपी है। इस संवैधाविक व्यवस्था के तहत ही सभी को सुविधाएं मिलती हैं। धार्मिक प्रचार करना धर्मगुरुओं का काम है और राजनीति करना राजनेताओं का काम है। लेकिन जब नेता धर्म में घुस जाए या अधर्म व्यक्ति राजनीति में घुसेगा तो परेशानी आती है।"

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को प्रशासन के नोटिस पर उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की तरफ से भी बयान आ चुका है। आगे भी कोई विवाद नहीं होना चाहिए। संजय निषाद ने कहा, "मेरा यही कहना है कि साधु-संतों का किसी चीज से मोह नहीं होना चाहिए। मोह मुक्त दुनिया को ही बैराग कहा जाता है।"

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
NEW
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट
flash_on
नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान; कैबिनेट ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे को दी हरी झंडी
flash_on
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आगाज़: सहारनपुर के मां शाकुम्भरी देवी धाम में उमड़ेगी श्रद्धा, जानें इस शक्तिपीठ की अनूठी महिमा
flash_on
चित्तौड़गढ़ में गरजे योगी आदित्यनाथ: जातिवाद फैलाने वालों को दी चेतावनी, बताया 'कायर और क्रूर'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बयान पर संजय निषाद ने कहा, "उनका दोष नहीं है, वह किसी और की दी हुई स्क्रिप्ट को पढ़ रहे हैं।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

1984 के सिख दंगों से जुड़े विकासपुरी हिंसा मामले में सज्जन कुमार को बरी किए जाने पर संजय निषाद ने कहा कि न्यायालय के हर फैसले का सम्मान किया जाता है। हालांकि, कई बार फैसलों से असंतुष्ट होने पर उन्हें ऊपरी अदालत में चुनौती दी जाती है।

इसी बीच, मंत्री संजय निषाद ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के 'अगर मुस्लिम साथ छोड़ दें, तो सपा प्रधानी का चुनाव तक नहीं जीत पाएगी' बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "तुष्टिकरण के कारण कांग्रेस खत्म हो चुकी है। आने वाले समय में समाजवादी पार्टी भी खत्म हो जाएगी। भविष्य में तुष्टिकरण को भी पूरी तरह खत्म होना है।"

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications