UP Diwas : 'बीमारू' की बेड़ियां तोड़ देश का 'ग्रोथ इंजन' बना उत्तर प्रदेश, स्थापना दिवस पर LG मनोज सिन्हा और CM योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य को भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बताया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने यूपी की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 24, 2026 • 9:55 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
UP Diwas : 'बीमारू' की बेड़ियां तोड़ देश का 'ग्रोथ इंजन' बना उत्तर प्रदेश, स्थापना दिवस पर LG मनोज सिन्हा और CM योगी ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य को भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बताया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने यूपी की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
Full Story: https://newstvindia.in/up-diwas-lg-manoj-sinha-cm-yogi-congratulate-uttar-pradesh-on-its-foundation-day
https://newstvindia.in/up-diwas-lg-manoj-sinha-cm-yogi-congratulate-uttar-pradesh-on-its-foundation-day
Copied
UP Diwas : 'बीमारू' की बेड़ियां तोड़ देश का 'ग्रोथ इंजन' बना उत्तर प्रदेश, स्थापना दिवस पर LG मनोज सिन्हा और CM योगी ने दी बधाई
UP Diwas : 'बीमारू' की बेड़ियां तोड़ देश का 'ग्रोथ इंजन' बना उत्तर प्रदेश, स्थापना दिवस पर LG मनोज सिन्हा और CM योगी ने दी बधाई
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शनिवार को बड़े उत्साह और गौरव के साथ अपना स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा ने प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उपराज्यपाल ने कामना की कि प्रदेश लगातार फलता-फूलता रहे।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल ने एक पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। एक गहरे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास और संतों, लेखकों, स्वतंत्रता सेनानियों और दार्शनिकों की स्थायी विरासत से समृद्ध, यह राज्य भारत की शानदार विरासत को दर्शाता है। कामना है कि यह राज्य लगातार फलता-फूलता रहे।"

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि असीम संभावनाओं का हमारा प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
NEW
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट
flash_on
नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान; कैबिनेट ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे को दी हरी झंडी
flash_on
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आगाज़: सहारनपुर के मां शाकुम्भरी देवी धाम में उमड़ेगी श्रद्धा, जानें इस शक्तिपीठ की अनूठी महिमा
flash_on
चित्तौड़गढ़ में गरजे योगी आदित्यनाथ: जातिवाद फैलाने वालों को दी चेतावनी, बताया 'कायर और क्रूर'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा, "उत्तर प्रदेश भारत की संस्कृति, साहित्य, संगीत, कला और आध्यामिक चेतना का प्राचीन काल से केंद्र रहा है। अयोध्या की मर्यादा, काशी की शाश्वत चेतना, ब्रज धाम की भक्ति और प्रयागराज की समरसता ने युगों-युगों से भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है। सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोए हुए अमृतकाल में हमारा प्रदेश समावेशी विकास के संकल्प को धरातल पर साकार कर रहा है। दृढ़ संकल्प के साथ हमने कानून व सुशासन का राज स्थापित किया है।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा से लेकर संभल तक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की स्वर्णिम गाथा लिखी जा रही है। आज का अवसर विकसित प्रदेश के संकल्प को दोहराने का समय है। हमारे संयुक्त प्रयासों से यह संकल्प यात्रा निरंतर गतिशील और सिद्धि की ओर अग्रसर रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश असीम संभावनाओं और अवसरों से भरा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications