लखनऊ से लेकर विदेशों तक मनेगा 'उत्तर प्रदेश दिवस', 10 लाख से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की तैयारी; जानें क्या है इस बार की खास थीम

उत्तर प्रदेश सरकार 24 से 26 जनवरी तक 'उत्तर प्रदेश दिवस 2026' को उत्सव के रूप में मनाने जा रही है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने 'विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश' थीम के साथ कार्यक्रमों का खाका तैयार किया है। इस बार यूपी का डंका फिजी, मॉरीशस और थाईलैंड जैसे देशों में भी बजेगा। देखें पूरा कार्यक्रम और मुख्य आकर्षण।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 12, 2026 • 8:41 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
लखनऊ से लेकर विदेशों तक मनेगा 'उत्तर प्रदेश दिवस', 10 लाख से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की तैयारी; जानें क्या है इस बार की खास थीम
देश दिवस', 10 लाख से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की तैयारी; जानें क्या है इस बार की खास थीम
उत्तर प्रदेश सरकार 24 से 26 जनवरी तक 'उत्तर प्रदेश दिवस 2026' को उत्सव के रूप में मनाने जा रही है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने 'विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश' थीम के साथ कार्यक्रमों का खाका तैयार किया है। इस बार यूपी का डंका फिजी, मॉरीशस और थाईलैंड जैसे देशों में भी बजेगा। देखें पूरा कार्यक्रम और मुख्य आकर्षण।
Full Story: https://newstvindia.in/manega-uttar-pradesh-diwas-from-lucknow-to-abroad-gearing-up-to-connect-more-than-10-lakh-youth-know-what-is-the-special-theme-of-this-time
https://newstvindia.in/manega-uttar-pradesh-diwas-from-lucknow-to-abroad-gearing-up-to-connect-more-than-10-lakh-youth-know-what-is-the-special-theme-of-this-time
Copied
लखनऊ से लेकर विदेशों तक मनेगा 'उत्तर प्रदेश दिवस', 10 लाख से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की तैयारी; जानें क्या है इस बार की खास थीम
लखनऊ से लेकर विदेशों तक मनेगा 'उत्तर प्रदेश दिवस', 10 लाख से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की तैयारी; जानें क्या है इस बार की खास थीम
Advertisement
Advertisement

लखनऊ : उत्तर प्रदेश दिवस 2026 को राज्य और जनपद स्तर पर भव्य, समावेशी और जनभागीदारी से युक्त बनाने के लिए शासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के आयोजन को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रमों की थीम, स्वरूप, प्रदर्शनियों और सम्मान समारोहों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने समीक्षा बैठक में बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक किया जाएगा, जिसकी थीम इस वर्ष ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ रखी गई है। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित होगा, जबकि जनपद स्तर पर भी मुख्य कार्यक्रमों का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अनिवार्य रूप से कराया जाए तथा कार्यक्रम स्थलों का चयन समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें कार्यक्रमों में आमंत्रित करने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने कहा कि जनपद स्तर पर उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विकास यात्रा से जुड़े अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई जाए। विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष स्टॉल स्थापित किए जाएं, ताकि लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचे। ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत शिल्पकारों के उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय कराया जाए, वहीं जीआई टैग प्राप्त ओडीओपी उत्पादों को ट्रेड शो की तर्ज पर प्रदर्शित किया जाए।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
यूपी पुलिस में बंपर भर्ती: योगी सरकार 81,000 से अधिक पदों पर करेगी नियुक्ति; कानून-व्यवस्था को 'हाइ-टेक' बनाने का मास्टरप्लान
NEW
flash_on
जेवर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; चोला स्टेशन को 'मल्टीमॉडल हब' बनाने का प्रस्ताव
flash_on
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के किए तबादले; एम. देवराज और अनुराग यादव को मिली नई जिम्मेदारी
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ के उत्पादों का भी प्रदर्शन और विक्रय कराया जाएगा। इसके साथ ही मिशन शक्ति, नवाचार और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। उन्होंने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय व्यक्तित्वों, पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, संस्कृति-कला जगत की हस्तियों, खेल, पंचायती राज, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, कृषि और श्रम विभाग से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाए। युवा कल्याण विभाग को इसी अवधि में युवाओं के लिए प्रेरक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और पुरस्कार वितरण आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

मुख्य सचिव ने बताया कि फिजी, मॉरीशस, मालदीव, सिंगापुर और थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावासों के सहयोग से विदेशों में भी उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के लिए एमएसएमई और पर्यटन विभाग द्वारा सोवेनियर उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में तिथिवार कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर सभी जनपदों में ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित होगी। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस और मतदाता जागरूकता दिवस तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

संस्कृति उत्सव 2025-26 के अंतर्गत 10 से 15 जनवरी तक ग्राम पंचायत, ब्लॉक और तहसील स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी, 17 से 19 जनवरी तक मंडलीय मुख्यालयों पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं, 22 जनवरी को लखनऊ में मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं, 23 जनवरी को विजेताओं का पूर्वाभ्यास तथा 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विजेताओं की प्रस्तुतियां, सम्मान और पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इसके अलावा नगर विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा 12 से 23 जनवरी, 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सभी ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों में साफ-सफाई के कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications