आचार्य प्रमोद कृष्णम का मणिशंकर अय्यर पर तंज: 'बुढ़ापे में पाकिस्तान का इश्क जोर मार रहा, राहुल गांधी को भी साथ ले जाएं'

बुलंदशहर पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान प्रेम पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी के अयोध्या दौरे को 'रेकी' करार देते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और संभल के श्री कल्कि धाम मंदिर विवाद पर ओवैसी को भी आड़े हाथों लिया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 14, 2026 • 10:56 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
आचार्य प्रमोद कृष्णम का मणिशंकर अय्यर पर तंज: 'बुढ़ापे में पाकिस्तान का इश्क जोर मार रहा, राहुल गांधी को भी साथ ले जाएं'
बुलंदशहर पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान प्रेम पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी के अयोध्या दौरे को 'रेकी' करार देते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और संभल के श्री कल्कि धाम मंदिर विवाद पर ओवैसी को भी आड़े हाथों लिया।
Full Story: https://newstvindia.in/acharya-pramod-krishnam-takes-a-jibe-at-mani-shankar-aiyar-pakistan-s-love-for-old-age-is-pushing-take-rahul-gandhi-along
https://newstvindia.in/acharya-pramod-krishnam-takes-a-jibe-at-mani-shankar-aiyar-pakistan-s-love-for-old-age-is-pushing-take-rahul-gandhi-along
Copied
आचार्य प्रमोद कृष्णम का मणिशंकर अय्यर पर तंज: 'बुढ़ापे में पाकिस्तान का इश्क जोर मार रहा, राहुल गांधी को भी साथ ले जाएं'
आचार्य प्रमोद कृष्णम का मणिशंकर अय्यर पर तंज: 'बुढ़ापे में पाकिस्तान का इश्क जोर मार रहा, राहुल गांधी को भी साथ ले जाएं'
Advertisement
Advertisement

बुलंदशहर : आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान को लेकर दिए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से प्रेम है और उनकी तो वहां पर कई सारी प्रेमिका भी हैं।

बुलंदशहर में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान से बहुत पुराना इश्क है। पाकिस्तान में उनकी बहुत सारी गर्लफ्रेंड्स हैं। बुढ़ापे में उनका इश्क जोर मार रहा है। अच्छा होगा कि उन्हें पाकिस्तान जाना चाहिए, साथ में राहुल गांधी को भी ले जाना चाहिए।

राहुल गांधी के अयोध्या दौरे को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भगवान भाव देखते हैं, मुझे नहीं लगता है कि राम के प्रति राहुल गांधी में भाव है। किसी ने कभी राहुल गांधी को राम नाम लेते नहीं सुना, वे तो हमेशा राम के विरोध में ही बोलते हैं। भारत की जनता राहुल गांधी के चरित्र को बहुत अच्छे से जानती है। उन्होंने राम मंदिर के फैसले और प्राण प्रतिष्ठा का विरोध किया। यह दर्शाता है कि हिंदुओं को बेवकूफ बनाने के लिए वे अयोध्या जा रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे राम मंदिर नहीं जाएंगे। अगर जाएंगे तो शायद वे वहां कुछ रेकी करने जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
NEW
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट
flash_on
नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान; कैबिनेट ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे को दी हरी झंडी
flash_on
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आगाज़: सहारनपुर के मां शाकुम्भरी देवी धाम में उमड़ेगी श्रद्धा, जानें इस शक्तिपीठ की अनूठी महिमा
flash_on
चित्तौड़गढ़ में गरजे योगी आदित्यनाथ: जातिवाद फैलाने वालों को दी चेतावनी, बताया 'कायर और क्रूर'

उन्होंने संभल का जिक्र करते हुए कहा कि पुराणों और अन्य धर्मग्रंथों के अनुसार, भगवान का आखिरी अवतार कल्कि संभल की धरती पर होगा। ऐतिहासिक रूप से, उस जगह के कई मंदिरों को 1526 और 1529 के बीच नष्ट कर दिया गया था। हिंदू इन मंदिरों की पवित्रता में विश्वास करते हैं। हालांकि, यह मामला अभी कोर्ट में है। हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे, उसका स्वागत करेंगे और उसका इंतजार करेंगे, लेकिन कुछ लोग कोर्ट के फैसले आने से पहले दर्द महसूस कर रहे हैं। ओवैसी के पेट में क्यों दर्द हो रहा है? संभल के मामले में ओवैसी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

राम मंदिर में दर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम के भक्त हैं, उन्हें अयोध्या जाना चाहिए। हमारा मानना है कि भारत में पैदा हुए और रहने वाले मुसलमानों को भी भगवान राम का सम्मान करना चाहिए।

बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत सरकार इस विषय पर गंभीरता से सोच रही है। अंतरराष्ट्रीय मामले में आक्रमण कर देना ठीक नहीं होगा। हमें प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। पाकिस्तान का इलाज करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक किए गए। बांग्लादेश की हुकूमत अब आतंकवादियों के हाथों में आ गई है, इसीलिए हिंदुओं पर जुल्म हो रहा है। बांग्लादेश में जो हो रहा है, इतिहास में कभी नहीं हुआ है, लेकिन भारत सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications