पंजाब में पराली प्रबंधन के लिए जापानी निवेश, CM भगवंत सिंह मान का पूरा समर्थन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जापान की जी.एन.जे. ग्रुप को झोने की पराली वेस्टेज प्रोजेक्ट में पंजाब में 1,500 करोड़ रुपये निवेश के लिए समर्थन का भरोसा दिया। यह पहल प्रदूषण कम करने और किसानों के लिए स्थायी समाधान लाने में मदद करेगी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Nov 20, 2025 • 7:15 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
4 months ago
पंजाब में पराली प्रबंधन के लिए जापानी निवेश, CM भगवंत सिंह मान का पूरा समर्थन
वेश, CM भगवंत सिंह मान का पूरा समर्थन
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जापान की जी.एन.जे. ग्रुप को झोने की पराली वेस्टेज प्रोजेक्ट में पंजाब में 1,500 करोड़ रुपये निवेश के लिए समर्थन का भरोसा दिया। यह पहल प्रदूषण कम करने और किसानों के लिए स्थायी समाधान लाने में मदद करेगी।
Full Story: https://newstvindia.in/japanese-investment-for-stubble-management-in-punjab-full-support-of-cm-bhagwant-singh-mann
https://newstvindia.in/japanese-investment-for-stubble-management-in-punjab-full-support-of-cm-bhagwant-singh-mann
Copied
पंजाब में पराली प्रबंधन के लिए जापानी निवेश, CM भगवंत सिंह मान का पूरा समर्थन
पंजाब में पराली प्रबंधन के लिए जापानी निवेश, CM भगवंत सिंह मान का पूरा समर्थन
Advertisement
Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी ग्लोबल नेटवर्क जापान (जी.एन.जे.) ग्रुप को झोने की वेस्टेज के प्रबंधन के लिए सूबे में निवेश करने के लिए पूर्ण समर्थन और सहयोग का भरोसा दिया।

जी.एन.जे. ग्रुप का शिष्टमंडल, जिसमें सायतो मासाहीको, नोबूटोकी इतो, ताकेशी इशीगुरो, हितोशी कोनागानो, रोहित बख्शी, मनप्रीत सिंह और अन्य शामिल थे, ने आज यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने भारत के वातावरण और ग्रामीण विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता देने के लिए जी.एन.जे. ग्रुप की वचनबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जानकर बड़ी खुशी हुई कि कंपनी वेस्टेज से ऊर्जा बुनियादी ढांचे के विकास में लगभग 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है और इस लाभदायक प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए मुख्य तौर पर पंजाब को चुना गया है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
पंजाब में 'स्वास्थ्य क्रांति': मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 35 लाख कार्ड जारी; 19,000 आशा कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान
NEW
flash_on
पंजाब ग्रामीण विकास रिपोर्ट कार्ड: 'शानदार 4 साल' में बदली गांवों की सूरत; जाति आधारित सर्वे और बुनियादी ढांचे पर जोर
flash_on
पंजाब में औद्योगिक क्रांति: जोगिंद्रा ग्रुप करेगा ₹1,100 करोड़ का निवेश; मंडी गोबिंदगढ़ बनेगा ग्रीन ऊर्जा और स्टील का बड़ा हब
flash_on
पंजाब न्यूज: नंगल में CM मान ने शुरू किए ₹75 करोड़ के प्रोजेक्ट्स; बनेगा उत्तर भारत का पहला ग्लास ब्रिज
flash_on
पंजाब: 'शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल' मुहिम तेज; हर गांव-वार्ड तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां
flash_on
मौसम अपडेट 1 अप्रैल 2026: उत्तर-पश्चिम भारत में 'आसमानी आफत' का अलर्ट; दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी
flash_on
‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य झोने की वेस्टेज के सुचारू प्रबंधन के साथ-साथ एक साफ-सुथरा, हरा-भरा और खुशहाल भविष्य सृजित करना भी है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

मुख्यमंत्री ने कंपनी द्वारा इस अहम और लोक-पक्षी क्षेत्र में पंजाब सरकार के साथ संभावित सहयोग के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में गठजोड़ की बहुत संभावनाएं हैं और सूबा सरकार इस नेक कार्य के लिए कंपनी का पूरा समर्थन करने के लिए हमेशा तैयार है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि धान की पराली जलाना सूबा सरकार के सामने बड़ी चुनौतियों में से एक है और इसी कारण जापानी व्यापारिक कंपनी के साथ रणनीतिक गठजोड़ समय की मांग है।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि झोने की पराली जलाने से वातावरण प्रदूषण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य को भी भारी नुकसान होता है, इसलिए सूबा सरकार इस मसले का स्थायी हल चाहती है।

उन्होंने आगे कहा कि झोने की पराली जलाने से मिट्टी के कई सूक्ष्म पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं, जिसके कारण किसानों को फसलों के लिए खाद और अन्य चीजें इस्तेमाल करनी पड़ती हैं, जिससे लागत बढ़ती है।

मुख्यमंत्री ने आशा प्रकट की कि यह पहल इन समस्याओं का पक्का समाधान ढूंढ़ने में बहुत मददगार सिद्ध होगी और सूबे को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications