मुंबई की सियासत में नया सवेरा: 44 साल बाद बीएमसी की कमान भाजपा के हाथ, रीतू तावड़े की उम्मीदवारी पर खुशी की लहर
मुंबई महानगरपालिका (BMC) के इतिहास में 7 फरवरी 2026 की तारीख स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। भाजपा की पार्षद रीतू तावड़े का मेयर प्रत्याशी चुना जाना केवल एक पद की घोषणा नहीं, बल्कि 44 वर्षों के लंबे इंतजार का सुखद अंत है।
मुंबई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद रितु तावड़े को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की मेयर प्रत्याशी चुने जाने के साथ ही मुंबई की सियासत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 44 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भाजपा का कोई प्रतिनिधि मुंबई के मेयर पद की जिम्मेदारी संभालने की ओर बढ़ रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने इसे पार्टी और मुंबई की जनता दोनों के लिए अहम उपलब्धि बताई।
अमित साटम ने कहा कि भाजपा की प्राथमिक जिम्मेदारी मुंबई शहर का समग्र विकास करना, मुंबई महानगरपालिका को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना और शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि महापौर और उपमहापौर सहित महायुति के सभी नगरसेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप कार्य करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में आने वाले समय में मुंबई के विकास को नई दिशा दी जाएगी।
साटम ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका को मातृशक्ति प्राप्त हुई है और उन्हें पूरा विश्वास है कि मां जगदंबा के आशीर्वाद से बीएमसी में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जाएगा। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने ऐसे लोगों को खुद जवाब दे दिया है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppइस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने भी इस फैसले को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के किसी सदस्य के मेयर बनने का रास्ता साफ हुआ है और रितु तावड़े मुंबई की अगली मेयर होंगी। तुहिन सिन्हा ने कहा कि भाजपा का विजन हमेशा से मुंबई को वर्ल्ड-क्लास शहर बनाना रहा है और भ्रष्टाचार मुक्त बीएमसी आने वाले वर्षों में शहर को एक नई पहचान दिलाएगी।
तुहिन सिन्हा ने आगे कहा कि यह उन सभी लोगों के लिए सुखद समाचार है जिन्होंने भाजपा पर भरोसा जताया और पार्टी को वोट दिया। उन्होंने रितु तावड़े को इस जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मुंबई विकास और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगी।