पर्दे से संसद तक मनोज तिवारी: जब योगी आदित्यनाथ के 'फैन' को उन्हीं के खिलाफ चुनाव में उतारा; अमर सिंह ने रातों-रात बदला था करियर!

भोजपुरी गानों की मिठास और फिल्मों के एक्शन से अपनी पहचान बनाने वाले मनोज तिवारी का जन्मदिन (1 फरवरी) आने वाला है। आज वे भाजपा के सबसे भरोसेमंद चेहरों में से एक हैं, लेकिन उनकी राजनीति की शुरुआत किसी 'हवाई जंप' जैसी थी, जिसमें उन्हें हार से बहुत कुछ सीखने को मिला।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 31, 2026 • 9:42 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
पर्दे से संसद तक मनोज तिवारी: जब योगी आदित्यनाथ के 'फैन' को उन्हीं के खिलाफ चुनाव में उतारा; अमर सिंह ने रातों-रात बदला था करियर!
भोजपुरी गानों की मिठास और फिल्मों के एक्शन से अपनी पहचान बनाने वाले मनोज तिवारी का जन्मदिन (1 फरवरी) आने वाला है। आज वे भाजपा के सबसे भरोसेमंद चेहरों में से एक हैं, लेकिन उनकी राजनीति की शुरुआत किसी 'हवाई जंप' जैसी थी, जिसमें उन्हें हार से बहुत कुछ सीखने को मिला।
Full Story: https://newstvindia.in/manoj-tiwari-from-screen-to-parliament-when-yogi-adityanath-s-fan-was-fielded-against-him-amar-singh-had-changed-his-career-overnight
https://newstvindia.in/manoj-tiwari-from-screen-to-parliament-when-yogi-adityanath-s-fan-was-fielded-against-him-amar-singh-had-changed-his-career-overnight
Copied
पर्दे से संसद तक मनोज तिवारी: जब योगी आदित्यनाथ के 'फैन' को उन्हीं के खिलाफ चुनाव में उतारा; अमर सिंह ने रातों-रात बदला था करियर!
पर्दे से संसद तक मनोज तिवारी: जब योगी आदित्यनाथ के 'फैन' को उन्हीं के खिलाफ चुनाव में उतारा; अमर सिंह ने रातों-रात बदला था करियर!
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : भोजपुरी गानों और फिल्मों में काम करते हुए सियासत की बुलंदियों को छूने वाले मनोज तिवारी की कहानी बेहद दिलचस्प है। बिना किसी पारंपरिक राजनीतिक प्रशिक्षण के उन्होंने राजनीति में कदम रखा और पहली ही पारी में बड़े नेताओं के बीच खड़े नजर आए।

1 फरवरी 1971 को जन्मे मनोज तिवारी जैसे गानों और फिल्मों की परंपरा शिक्षा के बिना भोजपुरी के स्टार बने, ठीक उसी तरह उनकी राजनीति रही। वे एबीवीपी से निकलकर आए थे, लेकिन राजनीति की पहली पारी समाजवादी पार्टी के साथ शुरू की थी। उनका समाजवादी पार्टी के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने का भी फिल्म के मंच से हुई थी।

अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गंगा' की शूटिंग में व्यस्त मनोज तिवारी को नहीं पता था कि अगले पल वह फिल्मी पर्दे से कहीं अधिक राजनीति के खेल में उतर पड़ेंगे। एक दिन शूटिंग के बीच अचानक अमर सिंह वहां आए थे, जो उस समय समाजवादी पार्टी के महासचिव हुआ करते थे। अमर सिंह ने मनोज तिवारी का हाथ पकड़ा और सीधे साइकिल की सवारी के लिए राजनीति के मैदान में उतार दिया।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
पंजाब भर में ‘स्वास्थ्य क्रांति’ ने पांव पसारे; अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
NEW
flash_on
मान सरकार की हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा; अब तक 63 गंभीर मामलों में FIR, गैंगस्टरों के नेटवर्क पर प्रहार
flash_on
Assam CM Viral Video: लखीमपुर में हिमंत बिस्वा सरमा का जबरदस्त 'क्रेज'; चुनाव प्रचार के दौरान महिला समर्थक ने अचानक किया 'Kiss'
flash_on
Bengal Elections 2026: अमित शाह ने जारी किया 35 पन्नों का 'श्वेत पत्र'; ममता सरकार के 15 साल के शासन पर दागे तीखे सवाल
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता
flash_on
जमाखोरों की खैर नहीं! गुजरात सरकार ने बनाई 'स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी', सप्लाई चेन पर रहेगी पैनी नजर
flash_on
पेड़ के नीचे शरण लेना पड़ा भारी: सरगुजा में मवेशी चराने गई 13 साल की बच्ची पर गिरी बिजली

दिलचस्प यह भी है कि मनोज तिवारी गोरखपुर से सांसद रहने वाले योगी आदित्यनाथ के बड़े प्रशंसक थे, लेकिन समाजवादी पार्टी ने उन्हीं के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए खड़ा कर दिया। एक इंटरव्यू में मनोज तिवारी ने कहा था, "अमर सिंह एक दिन मिले थे और मुझे उठाकर गोरखपुर पटक दिया। मुझे यह भी नहीं पता था कि समाजवादी पार्टी कहां से चुनाव लड़ेगी। मैं बहुत पहले से ही योगी आदित्यनाथ का फैन था, लेकिन दो दिन में समझ आ चुका था कि मुझे गलत जगह चुनाव लड़ने के लिए उतारा गया है, क्योंकि सामने योगी आदित्यनाथ ही थे।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

मनोज तिवारी बताते हैं कि वह एक बार चुनाव से भाग भी खड़े हुए थे, लेकिन उन्हें फिर से वहीं लाकर डाल दिया गया था। हालांकि, वे इसे अपने राजनीतिक जीवन की उस पहली सीढ़ी चढ़ने की सबसे बड़ी शिक्षा मानते हैं। उन्होंने कहा, "पास से राजनीति, राजनेता से जनता की उम्मीदें कितनी हों, और एक व्यक्ति कितना अपने कर्मों से लोकप्रिय हो सकता है, ये योगी आदित्यनाथ को देखते हुए मैंने सीखा। वहां से समझ आया कि राजनीति में आने के लिए हवाई जंप नहीं चाहिए, बल्कि कुछ सीखना और फिर पार्टी को ज्वाइन करना चाहिए।"

उस चुनाव में मनोज तिवारी को योगी आदित्यनाथ से हार झेलनी पड़ी थी। खैर, राजनीति में तस्वीरें हमेशा बदलती रही हैं। ठीक उसी तरह मनोज तिवारी 2014 में भाजपा का चेहरा बनकर उत्तर पूर्वी दिल्ली (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे। 2014 के बाद से मनोज तिवारी ने लोकसभा चुनाव में हार का सामना नहीं किया है।

Advertisement
Advertisement

फिल्मों में काम करने से पहले मनोज तिवारी ने तकरीबन दस साल भोजपुरी गायक के रूप में कार्य किया। 2003 में उन्होंने फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' में अभिनय किया, जो मनोरंजन और आर्थिक दृष्टि से बहुत सफल फिल्म साबित हुई। माना जाने लगा कि भोजपुरी फिल्मों का नया मोड़ शुरू हो चुका है। इसके बाद उन्होंने दो और फिल्मों 'दारोगा बाबू आई लव यू' और 'बंधन टूटे ना' में अभिनय किया।

मनोज तिवारी ने एक टेलीविजन कार्यक्रम 'चक दे बच्चे' में बतौर मेजबान कार्य किया। 2010 में उन्होंने प्रतिभागी के तौर पर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया। उन्होंने अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए एक गीत 'जिय हो बिहार के लाला' भी गाया।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications