सज्जन कुमार के बरी होने पर मनन मिश्रा का बड़ा बयान, तमिलनाडु में NDA की जीत का दावा और I-PAC पर साधा निशाना

भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने सज्जन कुमार के कोर्ट से बरी होने और तमिलनाडु में डीएमके के खिलाफ बने एनडीए गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पश्चिम बंगाल में आईपैक घोटाले की जांच और बांग्लादेश टीम के भारत न आने के मुद्दे पर भी कड़ा रुख अपनाया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 23, 2026 • 7:06 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
सज्जन कुमार के बरी होने पर मनन मिश्रा का बड़ा बयान, तमिलनाडु में NDA की जीत का दावा और I-PAC पर साधा निशाना
भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने सज्जन कुमार के कोर्ट से बरी होने और तमिलनाडु में डीएमके के खिलाफ बने एनडीए गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पश्चिम बंगाल में आईपैक घोटाले की जांच और बांग्लादेश टीम के भारत न आने के मुद्दे पर भी कड़ा रुख अपनाया।
Full Story: https://newstvindia.in/manan-mishra-s-big-statement-on-sajjan-kumar-s-acquittal-nda-s-claim-of-victory-in-tamil-nadu-and-a-clear-target-on-i-pac
https://newstvindia.in/manan-mishra-s-big-statement-on-sajjan-kumar-s-acquittal-nda-s-claim-of-victory-in-tamil-nadu-and-a-clear-target-on-i-pac
Copied
सज्जन कुमार के बरी होने पर मनन मिश्रा का बड़ा बयान, तमिलनाडु में NDA की जीत का दावा और I-PAC पर साधा निशाना
सज्जन कुमार के बरी होने पर मनन मिश्रा का बड़ा बयान, तमिलनाडु में NDA की जीत का दावा और I-PAC पर साधा निशाना
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में सज्जन कुमार को बरी किए जाने पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। भाजपा सांसद एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने गुरुवार को इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु में एनडीए गठबंधन को मजबूत बताया।

मनन कुमार मिश्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "पूरी जांच और सभी सबूत इकट्ठा करने के बाद मुकदमा चला और ट्रायल हुआ। अब इतने दिनों बाद जब बरी किया गया है तो हमें देखना होगा कि आगे क्या होता है। जांच एजेंसी इसमें अपील फाइल करती है कि नहीं? फिलहाल अदालत ने सज्जन कुमार को निर्दोष ठहराया है। ऊपरी अदालत से भी अगर वे अपीलीय कोर्ट से भी निर्दोष साबित हो जाएं तो उसके बाद ही हम कुछ कह पाएंगे। अभी इस मामले में कुछ भी कहना उचित नहीं है।"

मनन मिश्रा ने तमिलनाडु में एएमएमके के एनडीए में शामिल होने पर कहा, "हमने तमिलनाडु में जो गठबंधन बनाया है, वह बहुत मजबूत और असरदार है। तमिलनाडु की जनता डीएमके सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी है। डीएमके में फैले भ्रष्टाचार की वजह से लोग परेशान हैं। प्रदेश में जंगलराज टाइप का हाल हो गया है। पीयूष गोयल ने बिल्कुल सही दावा किया है कि इस चुनाव में तमिलनाडु के अंदर एनडीए की सरकार बननी तय है।"

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Bengal Elections 2026: अमित शाह ने जारी किया 35 पन्नों का 'श्वेत पत्र'; ममता सरकार के 15 साल के शासन पर दागे तीखे सवाल
NEW
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता
flash_on
जमाखोरों की खैर नहीं! गुजरात सरकार ने बनाई 'स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी', सप्लाई चेन पर रहेगी पैनी नजर
flash_on
पेड़ के नीचे शरण लेना पड़ा भारी: सरगुजा में मवेशी चराने गई 13 साल की बच्ची पर गिरी बिजली
flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश

मनन मिश्रा ने आईपैक को करोड़ों रुपए का लोन देने वाली कंपनी का पता नहीं चलने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आईपैक एक फर्जीवाड़ा और घोटाला करने वाला संगठन था। उसकी वजह से वहां पर ईडी का रेड पड़ा। अब पता चला कि जिससे लोन लेने की बात कर रहे हैं, वह कंपनी हरियाणा में है, जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं है। ऐसे में धीरे-धीरे सभी बातें सामने आएंगी और उनकी जांच होगी। सीएम ममता बनर्जी को डर था कि सभी बातें खुल जाएंगी, इसलिए वे जल्दबाजी में आईपैक के ऑफिस जाकर लैपटॉप समेत सभी चीजों को उठा लिया। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे नए खुलासे होंगे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने भारत में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम के नहीं शामिल होने को लेकर कहा, "बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। बांग्लादेश में हालात बहुत खराब हैं। अगर बांग्लादेश सोचता है कि नागरिकों को वहां जैसी ही स्थिति का सामना करना पड़ेगा तो यह गलत सोच है। बांग्लादेश को भारत आने को लेकर असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए।"

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications