ममता सरकार की 'उल्टी गिनती' शुरू: दुर्गापुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की हुंकार; बोले—'टीएमसी के इशारों पर मत नाचें अधिकारी, जनता हिसाब लेगी'

पश्चिम बंगाल के औद्योगिक केंद्र दुर्गापुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नवीन ने अपने संबोधन में नौकरशाहों को चेतावनी देने से लेकर महिला सुरक्षा और घुसपैठ जैसे गंभीर मुद्दों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कटघरे में खड़ा किया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 28, 2026 • 9:21 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
ममता सरकार की 'उल्टी गिनती' शुरू: दुर्गापुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की हुंकार; बोले—'टीएमसी के इशारों पर मत नाचें अधिकारी, जनता हिसाब लेगी'
पश्चिम बंगाल के औद्योगिक केंद्र दुर्गापुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नवीन ने अपने संबोधन में नौकरशाहों को चेतावनी देने से लेकर महिला सुरक्षा और घुसपैठ जैसे गंभीर मुद्दों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कटघरे में खड़ा किया।
Full Story: https://newstvindia.in/mamata-government-s-countdown-begins-bjp-president-nitin-naveen-s-hunker-in-durgapur-says-don-t-dance-at-the-behest-of-tmc-people-will-take-account
https://newstvindia.in/mamata-government-s-countdown-begins-bjp-president-nitin-naveen-s-hunker-in-durgapur-says-don-t-dance-at-the-behest-of-tmc-people-will-take-account
Copied
ममता सरकार की 'उल्टी गिनती' शुरू: दुर्गापुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की हुंकार; बोले—'टीएमसी के इशारों पर मत नाचें अधिकारी, जनता हिसाब लेगी'
ममता सरकार की 'उल्टी गिनती' शुरू: दुर्गापुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की हुंकार; बोले—'टीएमसी के इशारों पर मत नाचें अधिकारी, जनता हिसाब लेगी'
Advertisement
Advertisement

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले स्थित औद्योगिक शहर दुर्गापुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने घुसपैठियों, भ्रष्टाचार और जंगलराज को लेकर ममता सरकार पर तीखा हमला किया।

नितिन नवीन ने प्रदेश के नौकरशाहों, विशेषकर जिला मजिस्ट्रेटों (डीएम) और उप-विभागीय अधिकारियों से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के आदेशों का आंख बंद कर पालन न करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "मैं डीएम और एसडीपी से कह रहा हूं। तृणमूल कांग्रेस की मौजूदा सरकार के दिन गिने-चुने हैं। सत्ताधारी दल के नेताओं के इशारों पर मत नाचिए। उनके हाथों की कठपुतली मत बनिए। आप प्रशासनिक कर्मचारी हैं, इसलिए जनता के साथ खड़े रहिए। मैं राज्य की मुख्यमंत्री से कह रहा हूं कि सावधान रहें। पश्चिम बंगाल की जनता ने उलटी गिनती शुरू कर दी है। वह दिन दूर नहीं जब भाजपा को पश्चिम बंगाल को प्रगति की ओर ले जाने की जिम्मेदारी मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
मान सरकार की हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा; अब तक 63 गंभीर मामलों में FIR, गैंगस्टरों के नेटवर्क पर प्रहार
NEW
flash_on
Assam CM Viral Video: लखीमपुर में हिमंत बिस्वा सरमा का जबरदस्त 'क्रेज'; चुनाव प्रचार के दौरान महिला समर्थक ने अचानक किया 'Kiss'
flash_on
Bengal Elections 2026: अमित शाह ने जारी किया 35 पन्नों का 'श्वेत पत्र'; ममता सरकार के 15 साल के शासन पर दागे तीखे सवाल
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता
flash_on
जमाखोरों की खैर नहीं! गुजरात सरकार ने बनाई 'स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी', सप्लाई चेन पर रहेगी पैनी नजर
flash_on
पेड़ के नीचे शरण लेना पड़ा भारी: सरगुजा में मवेशी चराने गई 13 साल की बच्ची पर गिरी बिजली
flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) को लेकर चिंता इसलिए है क्योंकि चुनाव आयोग (ईसीआई) इस संशोधन के माध्यम से मतदाता सूची से घुसपैठियों को हटाने की कोशिश कर रहा है। नवीन ने कहा, "याद रखिए, बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठियों को इस धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

तृणमूल कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल सरकार के सदस्यों पर बड़े पैमाने पर वित्तीय घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अगर इस बार भाजपा राज्य में सत्ता में आती है, तो भ्रष्टाचार के इन सभी दोषियों को सजा दी जाएगी।

उन्‍होंने कहा, "सत्ता में आने के बाद हमने कई राज्यों में जंगलराज का खात्मा किया है, इसलिए हम पश्चिम बंगाल में भी इसे खत्म करेंगे। मैं पश्चिम बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अंतिम चरण के लिए तैयार रहने की अपील करता हूं। पूरा भाजपा परिवार आपके साथ है।

Advertisement
Advertisement

नितिन नवीन ने पिछले साल दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज की दलित छात्रा के साथ हुए बलात्कार के बाद महिलाओं को रात 8 बजे के बाद घर पर रहने की सलाह देने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणियों की भी आलोचना की।

उन्‍होंने कहा, "हमने देखा है कि राज्य में दुष्‍कर्म और हत्याएं कैसे हुईं, और उसके बाद यहां की राज्य सरकार ने अपराधियों को बचाने की कोशिश की। मैंने दुष्‍कर्म के बारे में की गई सभी टिप्पणियां देखी हैं। मैं इस मानसिकता का विरोध करता हूं। मैं मुख्यमंत्री की टिप्पणी की कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाएं शाम को बाहर क्यों निकलेंगी। बंगाली महिलाएं आधुनिक हैं। वे ही बंगाली संस्कृति को आगे बढ़ा रही हैं। क्या उनसे घर पर रहने के लिए कहा जा रहा है?"

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications