खगड़िया में जेडीयू नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या, पारिवारिक रंजिश का आरोप
बिहार में एनडीए नेताओं के रिश्तेदारों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या और जीतन राम मांझी की नातिन की हत्या के बाद अब जेडीयू विधायक पन्नालाल पटेल के भांजे कौशल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
अनिश कुमार,खगड़िया (बिहार) – बिहार में एनडीए नेताओं के रिश्तेदारों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या और जीतन राम मांझी की नातिन की हत्या के बाद अब जेडीयू विधायक पन्नालाल पटेल के भांजे कौशल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
पत्नी संग घर लौटते वक्त घात लगाकर हमला
घटना खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के जयप्रभा नगर के पास हुई। जेडीयू के जिला महासचिव कौशल सिंह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर ससुराल से लौट रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पारिवारिक रंजिश में हत्या की आशंका, बेटे ने चाचा पर लगाया आरोप
मृतक के बेटे नीतीश कुमार ने हत्या का आरोप अपने सगे चाचा पर लगाया है। उनका कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते उनके पिता की जान ली गई। कौशल सिंह जेडीयू विधायक पन्नालाल पटेल के भांजे थे, जिससे यह मामला राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है।
SP ने जताई पारिवारिक विवाद की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही खगड़िया एसपी राकेश कुमार, सदर डीएसपी और कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक आपसी विवाद को ही मुख्य कारण माना जा रहा है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsApp“पारिवारिक आपसी विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। जो लोग भी घटना में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
– राकेश कुमार, एसपी, खगड़िया
मृतक की आपराधिक पृष्ठभूमि, कई से थी दुश्मनी
सूत्रों के अनुसार, मृतक कौशल सिंह की आपराधिक छवि थी और वह इलाके में दबंगई के लिए जाना जाता था। कई लोगों से उनकी रंजिश थी, जिससे हत्या के पीछे कई संभावित कोण सामने आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या का आरोप उनके करीबी रिश्तेदार पर ही लग रहा है, जिससे मामला और जटिल हो गया है।