कफ सिरप तस्करी मामले में वाराणसी से बड़ी गिरफ्तारी! 'फर्जी बिल' के जरिए होता था करोड़ों का खेल; एक स्लिप ने खोला राज

वाराणसी पुलिस ने सप्तसागर दवा मंडी स्थित स्वास्तिक फार्मा के संचालक आदित्य जायसवाल को गिरफ्तार किया है। वह प्रतिबंधित कफ सिरप की कालाबाजारी करने वाले शुभम जायसवाल का मौसेरा भाई है। ई-बिल और फर्जी टैक्स इनवॉइस के जरिए चल रहे इस सिंडिकेट का पर्दाफाश बैंक की एक पर्ची ने किया। जानें कैसे रांची से वाराणसी तक फैला था यह नेटवर्क।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 13, 2026 • 3:20 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
कफ सिरप तस्करी मामले में वाराणसी से बड़ी गिरफ्तारी! 'फर्जी बिल' के जरिए होता था करोड़ों का खेल; एक स्लिप ने खोला राज
वाराणसी पुलिस ने सप्तसागर दवा मंडी स्थित स्वास्तिक फार्मा के संचालक आदित्य जायसवाल को गिरफ्तार किया है। वह प्रतिबंधित कफ सिरप की कालाबाजारी करने वाले शुभम जायसवाल का मौसेरा भाई है। ई-बिल और फर्जी टैक्स इनवॉइस के जरिए चल रहे इस सिंडिकेट का पर्दाफाश बैंक की एक पर्ची ने किया। जानें कैसे रांची से वाराणसी तक फैला था यह नेटवर्क।
Full Story: https://newstvindia.in/big-arrest-from-varanasi-in-cough-syrup-smuggling-case-a-game-of-crores-was-played-through-a-fake-bill-a-slip-opened-the-secret
https://newstvindia.in/big-arrest-from-varanasi-in-cough-syrup-smuggling-case-a-game-of-crores-was-played-through-a-fake-bill-a-slip-opened-the-secret
Copied
कफ सिरप तस्करी मामले में वाराणसी से बड़ी गिरफ्तारी! 'फर्जी बिल' के जरिए होता था करोड़ों का खेल; एक स्लिप ने खोला राज
कफ सिरप तस्करी मामले में वाराणसी से बड़ी गिरफ्तारी! 'फर्जी बिल' के जरिए होता था करोड़ों का खेल; एक स्लिप ने खोला राज
Advertisement
Advertisement

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिस आदित्य नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, वह मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। जिसकी दुकान स्वास्तिक फार्मा के नाम से है जो सप्तसागर दवा मण्डी में स्थित है।

पुलिस के अनुसार आदित्य जायसवाल यह दुकान करीब सात-आठ साल पहले से चला रहा है। शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल ने शैली ट्रेडर्स के नाम से कंपनी रांची में खोली थी, जिसकी देखरेख शुभम जायसवाल व उसके पिता भोला प्रसाद करते थे। करीब दो वर्ष पहले शुभम जायसवाल ने अपने मौसेरे भाई आदित्य जायसवाल के साथ मिलकर जो फर्में शुभम जायसवाल व अन्य अभियुक्तों द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत मात्र फर्जी टैक्स इनवॉइस बिल व ई-बिल बनाने के लिए खुलवाई गई थी, ताकि फेंसिडिल कफ सिरप को मात्र कागजातों में दिखाकर उसकी सप्लाई कई अन्यत्र करके अधिक लाभ में बेची जा सके। उसी में से एक फर्म जिसका नाम शिव इण्टर प्राइजेज था।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि शुभम जायसवाल मेरी मौसी के लड़के हैं और भोला प्रसाद जायसवाल मेरे मौसा हैं। शुभम जायसवाल व मेरे मौसा द्वारा मिलकर दवा का व्यापार करके पैसा कमाने के बारे में बताया गया। मुझे पूरी घटना की जानकारी थी कि ये लोग मिलकर प्रतिबंधित कफ सिरप का काला बाजारी करके अत्यधिक लाभ कमा रहे थे, और ये लोग जो काम करते थे, पूरा लिखा-पढ़ी में करते थे।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
मान सरकार की हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा; अब तक 63 गंभीर मामलों में FIR, गैंगस्टरों के नेटवर्क पर प्रहार
NEW
flash_on
Assam CM Viral Video: लखीमपुर में हिमंत बिस्वा सरमा का जबरदस्त 'क्रेज'; चुनाव प्रचार के दौरान महिला समर्थक ने अचानक किया 'Kiss'
flash_on
Bengal Elections 2026: अमित शाह ने जारी किया 35 पन्नों का 'श्वेत पत्र'; ममता सरकार के 15 साल के शासन पर दागे तीखे सवाल
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता
flash_on
जमाखोरों की खैर नहीं! गुजरात सरकार ने बनाई 'स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी', सप्लाई चेन पर रहेगी पैनी नजर
flash_on
पेड़ के नीचे शरण लेना पड़ा भारी: सरगुजा में मवेशी चराने गई 13 साल की बच्ची पर गिरी बिजली
flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

शुभम जायसवाल कहता था कि जो दवा की सप्लाई हो रही है, वह ऑन पेपर होती है और जिसका टैक्स भी जमा होता है। कागजों से कोई भी नहीं पकड़ पाएगा, इसलिए डरने की बात नहीं है। तुम काम करो और पैसा कमाओ, जिस पर मैं भी उन लोगों के साथ मिलकर यह गलत काम करने लगा था। मेरे द्वारा इण्डियन बैंक की शाखा पीली कोठी में जाकर नगद रुपए जमा किए जाने का काम किया जाता है। मुझे पैसा शुभम जायसवाल देते हैं और मैं उसको ले जाकर बैंक में जमा कर देता था। गलती से मैंने एक स्लिप पर अपना नाम व मोबाइल नंबर लिख दिया था जिस कारण से मैं पकड़ा गया।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications