दिल्ली की झुग्गियों के लिए ₹700 करोड़ का बजट: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 'कांग्रेस-AAP ने सिर्फ वोट बैंक समझा'

77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झुग्गीवासियों के साथ किया संवाद। पक्के मकान, अटल कैंटीन और बुनियादी सुविधाओं के शिलान्यास के साथ दिल्ली के विकास का नया रोडमैप तैयार।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 26, 2026 • 6:07 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
दिल्ली की झुग्गियों के लिए ₹700 करोड़ का बजट: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 'कांग्रेस-AAP ने सिर्फ वोट बैंक समझा'
77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झुग्गीवासियों के साथ किया संवाद। पक्के मकान, अटल कैंटीन और बुनियादी सुविधाओं के शिलान्यास के साथ दिल्ली के विकास का नया रोडमैप तैयार।
Full Story: https://newstvindia.in/700-crore-budget-for-delhi-s-slums-cm-rekha-gupta-big-announcement-congress-aap-just-thought-of-vote-bank
https://newstvindia.in/700-crore-budget-for-delhi-s-slums-cm-rekha-gupta-big-announcement-congress-aap-just-thought-of-vote-bank
Copied
दिल्ली की झुग्गियों के लिए ₹700 करोड़ का बजट: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 'कांग्रेस-AAP ने सिर्फ वोट बैंक समझा'
दिल्ली की झुग्गियों के लिए ₹700 करोड़ का बजट: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 'कांग्रेस-AAP ने सिर्फ वोट बैंक समझा'
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में झुग्गी बस्तियों के विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में आए लोगों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समारोह की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि आज गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में झुग्गी बस्तियों के विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में आए भाइयों-बहनों और परिवारों के साथ भोजन भी किया और संवाद भी किया। इस अवसर पर भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

उन्होंने कहा कि वर्षों तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सिर्फ झूठ और फरेब की राजनीति की। दिल्ली की झुग्गियों और जेजे कॉलोनियों को सिर्फ वोट बैंक समझा। न बुनियादी सुविधाएं मिलीं, न सम्मानजनक जीवन। परिणाम सबके सामने था, बदहाल बस्तियां और उपेक्षित परिवार। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब दिल्ली में भाजपा सरकार बनी, तब पहली बार झुग्गीवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव शुरू हुआ है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Bengal Elections 2026: अमित शाह ने जारी किया 35 पन्नों का 'श्वेत पत्र'; ममता सरकार के 15 साल के शासन पर दागे तीखे सवाल
NEW
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता
flash_on
जमाखोरों की खैर नहीं! गुजरात सरकार ने बनाई 'स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी', सप्लाई चेन पर रहेगी पैनी नजर
flash_on
पेड़ के नीचे शरण लेना पड़ा भारी: सरगुजा में मवेशी चराने गई 13 साल की बच्ची पर गिरी बिजली
flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज झुग्गीवासियों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए अलग से 700 करोड़ रुपए का बजट है। पक्का मकान, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, अटल कैंटीन, शिक्षा, सड़क, स्वच्छता और पेयजल जैसी सुविधाएं तेजी से उपलब्ध कराई जा रही हैं। हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली का हर झुग्गीवासी गरिमापूर्ण जीवन जिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम इस संकल्प को साकार करने के लिए कृतसंकल्पित हैं।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इससे पहले मुख्यमंत्री ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय लोकतंत्र की नींव संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित है। यह पावन अवसर हमारे संविधान निर्माताओं के त्याग और दूरदर्शिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ अपने संवैधानिक दायित्वों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति निष्ठा को स्मरण करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और कर्तव्यों के सजग निर्वहन से ही हम एक सशक्त, समावेशी और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर हो सकते हैं। गणतंत्र दिवस का यह गौरवशाली अवसर हमें हमारे महान संविधान और उसके मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा दोहराने की प्रेरणा देता है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें स्मरण कराता है कि भारत की असली शक्ति इसकी विविधता और लोकतांत्रिक एकता में निहित है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमारा यह महत्वपूर्ण कर्तव्य है कि हम राष्ट्र की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखें और देश की प्रगति में अपना निरंतर योगदान दें। यह अवसर हमें एक ऐसे समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प देता है, जहां न्याय, स्वतंत्रता और समानता का प्रकाश हर घर तक पहुंचे।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications