वेनेजुएला ऑपरेशन पर ट्रंप का बड़ा बयान, मादुरो की गिरफ्तारी को बताया सबसे सटीक अमेरिकी मिशन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने काराकास में हुए गुप्त सैन्य ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि इस कार्रवाई में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को बिना किसी अमेरिकी नुकसान के हिरासत में लिया गया। ट्रंप ने इसे अब तक के सबसे जटिल और सफल अमेरिकी ऑपरेशनों में से एक बताया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 4, 2026 • 12:33 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
वेनेजुएला ऑपरेशन पर ट्रंप का बड़ा बयान, मादुरो की गिरफ्तारी को बताया सबसे सटीक अमेरिकी मिशन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने काराकास में हुए गुप्त सैन्य ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि इस कार्रवाई में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को बिना किसी अमेरिकी नुकसान के हिरासत में लिया गया। ट्रंप ने इसे अब तक के सबसे जटिल और सफल अमेरिकी ऑपरेशनों में से एक बताया।
Full Story: https://newstvindia.in/trump-s-big-statement-on-the-venezuelan-operation-calling-maduro-s-arrest-the-most-accurate-us-mission
https://newstvindia.in/trump-s-big-statement-on-the-venezuelan-operation-calling-maduro-s-arrest-the-most-accurate-us-mission
Copied
वेनेजुएला ऑपरेशन पर ट्रंप का बड़ा बयान, मादुरो की गिरफ्तारी को बताया सबसे सटीक अमेरिकी मिशन
वेनेजुएला ऑपरेशन पर ट्रंप का बड़ा बयान, मादुरो की गिरफ्तारी को बताया सबसे सटीक अमेरिकी मिशन
Advertisement
Advertisement

वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि काराकास में रात भर चले अमेरिकी ऑपरेशन में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस मिशन को अमेरिकी सेना की ओर से अब तक के सबसे जटिल और सटीक ऑपरेशनों में से एक बताया।

मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस ऑपरेशन में जबरदस्त अमेरिकी मिलिट्री पावर (आसमान, जमीन और समुद्र) का इस्तेमाल किया गया। ऑपरेशन को गुप्त रखने के लिए अंधेरे में अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी ऑपरेशन के दौरान वेनेजुएला की सभी सैन्य क्षमताओं को विफल किया गया।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बिना किसी अमेरिकी सैन्य नुकसान के मादुरो और उनकी पत्नी सेलिया फ्लोरेस को पकड़ा गया। उन्होंने कहा, "एक भी अमेरिकी सैनिक मारा नहीं गया और किसी उपकरण को नुकसान नहीं हुआ।"

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
बदल रहा है नेपाल: भ्रष्टाचार के खिलाफ जान देने वाले 27 छात्रों के घर पहुंचेगा नियुक्ति पत्र; पीएम का बड़ा कदम
NEW
flash_on
ईरान-अमेरिका तनाव: ट्रंप के 'समझौते' के संकेत; सैन्य दबाव और कूटनीति के बीच एक नई राह की उम्मीद?
flash_on
ईरान संकट: अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किए 3,500 अतिरिक्त मरीन; युद्धपोत 'यूएसएस ट्रिपोली' पहुँचा खाड़ी
flash_on
Nepal : शपथ के कुछ घंटों बाद PM बालेन शाह का बड़ा एक्शन; पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार
flash_on
Fact Check: रूस की तेल रिफाइनरी पर हमले का वायरल सीसीटीवी वीडियो निकला फेक; AI टूल्स की मदद से बनाया गया भ्रम
flash_on
US-Iran War Update: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक रोके हमले; क्या कूटनीति से थमेगा खाड़ी का महायुद्ध?
flash_on
US-Iran War LIVE Updates: शांति प्रस्तावों पर रार; ईरान ने ठुकराई अमेरिकी शर्तें, मुआवजे और होर्मुज पर नियंत्रण की रखी मांग

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मादुरो को एक सुरक्षित जगह पर पहुंचने की कोशिश करते समय पकड़ा गया। अमेरिकी सेना ने उम्मीद से ज्यादा तेजी से कार्रवाई की।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

बता दें कि मादुरो को पकड़कर अमेरिका लाया जा चुका है, जहां उनके खिलाफ फेडरल कोर्ट में नार्को-टेररिज्म का केस चलेगा।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका और ऑपरेशन कर सकता है। अमेरिकी सेनाएं इस क्षेत्र में तैनात हैं।

Advertisement
Advertisement

वहीं, अमेरिका के जॉइंट चीफ्स के चेयरमैन जनरल डैन केन ने कहा कि 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' महीनों की प्लानिंग के बाद शुरू किया गया था और इसमें अमेरिकी सेना व खुफिया एजेंसियों के बीच समन्वय शामिल था। उन्होंने कहा, "20 अलग-अलग बेस से 150 से ज्यादा एयरक्राफ्ट भेजे गए। सेनाएं पकड़े जाने से बचने के लिए कम ऊंचाई पर ऑपरेट कर रही थीं।"

केन ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टरों पर फायरिंग हुई, लेकिन वे सुरक्षित लौट आए।

रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने इसे 'एक बहुत बड़ा संयुक्त सैन्य और कानून प्रवर्तन ऑपरेशन' बताया, जिसे बिना किसी गलती के अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन से यह साबित होता है कि अमेरिका अपनी कार्रवाई कहीं भी, कभी भी कर सकता है।

जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस को पहले से बताया गया था, तो इस पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, "यह संभव नहीं था। यह उस तरह का मिशन नहीं था, जिसके बारे में आप कांग्रेस को पहले से बता सकें।"

उन्होंने इसे एक 'ट्रिगर-बेस्ड मिशन' बताया और कहा कि सफलता को खतरे में डालने से बचने के लिए गोपनीयता जरूरी थी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications