India-US Ties: 'पड़ोसी देश नहीं, भारत ही है पहली पसंद!' व्यापारिक मतभेदों के बीच अमेरिकी सांसदों ने क्यों की PM मोदी के भारत की तारीफ? जानें 5 बड़ी बातें

वाशिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी सांसदों अमी बेरा और रिच मैककॉर्मिक ने भारत-अमेरिका संबंधों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुल्क और वीजा विवादों को 'अस्थायी' बताते हुए कहा कि अमेरिकी कंपनियां चीन या किसी पड़ोसी देश के बजाय भारत में निवेश को प्राथमिकता दे रही हैं। रूसी तेल से लेकर चंद्रयान तक, जानें अमेरिका का नया नजरिया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 13, 2026 • 8:23 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
India-US Ties: 'पड़ोसी देश नहीं, भारत ही है पहली पसंद!' व्यापारिक मतभेदों के बीच अमेरिकी सांसदों ने क्यों की PM मोदी के भारत की तारीफ? जानें 5 बड़ी बातें
वाशिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी सांसदों अमी बेरा और रिच मैककॉर्मिक ने भारत-अमेरिका संबंधों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुल्क और वीजा विवादों को 'अस्थायी' बताते हुए कहा कि अमेरिकी कंपनियां चीन या किसी पड़ोसी देश के बजाय भारत में निवेश को प्राथमिकता दे रही हैं। रूसी तेल से लेकर चंद्रयान तक, जानें अमेरिका का नया नजरिया।
Full Story: https://newstvindia.in/not-a-neighbouring-country-india-is-the-first-choice-why-did-us-lawmakers-praise-pm-modi-s-india-amid-trade-differences-learn-5-big-things
https://newstvindia.in/not-a-neighbouring-country-india-is-the-first-choice-why-did-us-lawmakers-praise-pm-modi-s-india-amid-trade-differences-learn-5-big-things
Copied
India-US Ties: 'पड़ोसी देश नहीं, भारत ही है पहली पसंद!' व्यापारिक मतभेदों के बीच अमेरिकी सांसदों ने क्यों की PM मोदी के भारत की तारीफ? जानें 5 बड़ी बातें
India-US Ties: 'पड़ोसी देश नहीं, भारत ही है पहली पसंद!' व्यापारिक मतभेदों के बीच अमेरिकी सांसदों ने क्यों की PM मोदी के भारत की तारीफ? जानें 5 बड़ी बातें
Advertisement
Advertisement

वाशिंगटन : अमेरिकी कांग्रेसमैन्स ने माना है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर कुछ समय से मतभेद बने हुए हैं, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि इन छोटे-मोटे विवादों के बावजूद दोनों देशों के रिश्ते लंबी अवधि में रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर ही टिके हुए हैं। उनका कहना है कि शुल्क, वीजा और बाजार तक पहुंच जैसे मुद्दे अस्थायी हैं।

सीएसआईएस के एक इवेंट में बोलते हुए, रिप्रेजेंटेटिव अमी बेरा अमी बेरा ने कहा कि बीच-बीच में तनाव ज़रूर आता है, लेकिन भारत-अमेरिका संबंधों की दिशा मजबूत बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कारोबारी वर्ग लंबी सोच के साथ काम करता है और हालात को अच्छी तरह समझता है।

अमी बेरा ने भारत यात्रा के दौरान की एक घटना याद करते हुए कहा कि उस समय वीजा और शुल्क को लेकर कई समस्याएं सामने आई थीं। एच-वन-बी वीजा और भारी शुल्क जैसे मुद्दों से तनाव बढ़ा था, लेकिन इसके बावजूद सच्चाई यही है कि दोनों पक्ष बड़ी तस्वीर को समझते हैं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Nepal : शपथ के कुछ घंटों बाद PM बालेन शाह का बड़ा एक्शन; पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार
NEW
flash_on
Fact Check: रूस की तेल रिफाइनरी पर हमले का वायरल सीसीटीवी वीडियो निकला फेक; AI टूल्स की मदद से बनाया गया भ्रम
flash_on
US-Iran War Update: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक रोके हमले; क्या कूटनीति से थमेगा खाड़ी का महायुद्ध?
flash_on
US-Iran War LIVE Updates: शांति प्रस्तावों पर रार; ईरान ने ठुकराई अमेरिकी शर्तें, मुआवजे और होर्मुज पर नियंत्रण की रखी मांग
flash_on
Bangladesh Election 2026: जमात-ए-इस्लामी ने चुनाव परिणामों को दी कानूनी चुनौती; 32 सीटों पर पुनर्मतगणना की मांग
flash_on
US-Iran War Update: बैक-चैनल कूटनीति में भारत की बड़ी भूमिका, ओमान और तुर्की के साथ मिलकर ट्रंप के '5-दिवसीय संघर्ष विराम' की बनाई राह
flash_on
कोलंबिया में सेना का हर्क्यूलीस C-130 विमान क्रैश: 66 सैनिकों की मौत, अमेजन के घने जंगलों में मची चीख-पुकार

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अमेरिकी कंपनियां निवेश के लिए भारत को ही अपनी पहली पसंद मानती हैं। उनका कहना था कि अमेरिका की बड़ी कंपनियां अरबों डॉलर का निवेश भारत में कर रही हैं, न कि किसी दूसरे पड़ोसी देश में।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

वहीं दूसरे अमेरिकी प्रतिनिधि रिच मैककॉर्मिक ने कहा कि आर्थिक मतभेदों को केवल झगड़े के रूप में नहीं देखना चाहिए, बल्कि व्यापक रणनीतिक दृष्टि से समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतुलन जरूरी है, लेकिन हर मामले में पूरी बराबरी संभव नहीं होती, जैसे वैवाहिक जीवन में भी पूरी समानता नहीं होती।

रिच मैककॉर्मिक ने बताया कि वे व्यापार के समर्थक हैं और दंडात्मक शुल्कों के पक्ष में नहीं हैं। उनके अनुसार ज्यादा शुल्क पूंजी के विकास में बाधा बनते हैं। उन्होंने कहा कि खुले व्यापार से अंततः समाज को लाभ होता है। जब व्यापार अच्छा होता है तो लोगों की जिंदगी बेहतर होती है और तरक्की के अवसर बढ़ते हैं।

Advertisement
Advertisement

कृषि के मुद्दे पर भी दोनों सांसदों ने बात की, जो भारत-अमेरिका व्यापार वार्ताओं में हमेशा संवेदनशील विषय रहा है। मैककॉर्मिक ने कहा कि भारत जैसी बड़ी आबादी वाला देश कृषि के मामले में आत्मनिर्भर है, जो अपने-आप में बड़ी बात है, हालांकि कुछ विशेष क्षेत्रों में अभी संभावनाएं हैं।

अमी बेरा ने कहा कि भारत में कृषि से जुड़े फैसले आसान नहीं होते, क्योंकि बड़ी संख्या में छोटे किसान इससे जुड़े हैं और नीतियों को लेकर विरोध भी होता रहा है। मैककॉर्मिक ने यह भी कहा कि भारत की बड़ी आबादी और विकास की गति उसे लंबे समय में विशेष लाभ देती है। उन्होंने कहा, "भारत दुनिया की सिर्फ़ दो जगहों में से एक है जहां की आबादी अभी भी बढ़ रही है।"

उन्होंने भारत की तकनीकी क्षमता का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने बहुत कम लागत में चंद्रमा के उस हिस्से पर अंतरिक्ष यान भेज दिया, जहां पहले कोई नहीं पहुंचा था। यह भारत की कुशल तकनीक को दिखाता है।

अमी बेरा ने कहा कि कूटनीतिक मतभेदों के बावजूद व्यापार और निवेश के आंकड़े लगातार बढ़ोतरी दिखा रहे हैं, जो यह साबित करता है कि आर्थिक सहयोग जारी है। उन्होंने कहा, "आप अभी भी ट्रेड और इन्वेस्टमेंट पर हाई-फ्रीक्वेंसी डाटा देख सकते हैं जो अभी भी असली बढ़ोतरी दिखा रहा है।"

अमेरिकी सांसदों ने यह भी माना कि भारत की अपनी घरेलू ज़रूरतें और सीमाएं हैं, खासकर ऊर्जा के मामले में। रिच मैककॉर्मिक ने कहा कि सस्ता रूसी तेल खरीदना भारत के लिए आर्थिक मजबूरी है ताकि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा, "वह यह अपने देश के सबसे अच्छे हित के लिए कर रहे हैं ताकि वह सस्ती एनर्जी से अपनी इकॉनमी को बढ़ा सकें।"

दोनों सांसदों ने साफ कहा कि तमाम मतभेदों के बावजूद भारत और अमेरिका के बीच सहयोग का तर्क बहुत मजबूत है। उनका मानना है कि दोनों देश तात्कालिक लाभ नहीं, बल्कि लंबी दूरी की साझेदारी पर ध्यान दे रहे हैं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications