देश भर में लोहड़ी की धूम! गृह मंत्री अमित शाह, CM योगी और रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएं; जानें नेताओं ने अपने संदेश में क्या कहा

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के बीच लोहड़ी का जश्न शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को सुख-समृद्धि की बधाई दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी जनता को 'लख-लख बधाइयां' दीं।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 13, 2026 • 9:19 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
देश भर में लोहड़ी की धूम! गृह मंत्री अमित शाह, CM योगी और रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएं; जानें नेताओं ने अपने संदेश में क्या कहा
त शाह, CM योगी और रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएं; जानें नेताओं ने अपने संदेश में क्या कहा
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के बीच लोहड़ी का जश्न शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को सुख-समृद्धि की बधाई दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी जनता को 'लख-लख बधाइयां' दीं।
Full Story: https://newstvindia.in/lohri-smoke-across-the-country-home-minister-amit-shah-cm-yogi-and-rekha-gupta-extend-best-wishes-know-what-leaders-said-in-their-message
https://newstvindia.in/lohri-smoke-across-the-country-home-minister-amit-shah-cm-yogi-and-rekha-gupta-extend-best-wishes-know-what-leaders-said-in-their-message
Copied
देश भर में लोहड़ी की धूम! गृह मंत्री अमित शाह, CM योगी और रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएं; जानें नेताओं ने अपने संदेश में क्या कहा
देश भर में लोहड़ी की धूम! गृह मंत्री अमित शाह, CM योगी और रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएं; जानें नेताओं ने अपने संदेश में क्या कहा
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच मंगलवार को देश में लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी देशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं! दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "उत्साह, उमंग व नई ऊर्जा के प्रतीक ‘लोहड़ी’ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व सभी की सुख-समृद्धि का माध्यम बने।"

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हर्ष और उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी और भोगी की हार्दिक शुभकामानाएं। यह पावन पर्व सभी को खुशहाली, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करे।"

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
अमित शाह का लोकसभा में भाषण: नक्सलवाद पर राहुल गांधी और अर्बन नक्सलियों को घेरा
NEW
flash_on
सबरीमाला सोना चोरी: राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा का पलटवार, वीडियो जारी कर कहा- 'झूठ सामने आया'
flash_on
बंगाल चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग में की ममता बनर्जी की शिकायत; "प्रशासन और पुलिस पर टीएमसी का कब्जा"
flash_on
मुंडू पहनकर मंच पर पहुंचे PM मोदी, पलक्कड़ में साधा विपक्ष पर निशाना
flash_on
6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार
flash_on
माधवपुर मेला 2026: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया गुजरात और पूर्वोत्तर का अटूट रिश्ता
flash_on
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं ये जरूरी फाइनेंशियल नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाताओं के परिश्रम को समर्पित पावन पर्व 'लोहड़ी' की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, ऊर्जा और नई उमंग लेकर आए, यही कामना है।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, "समस्त प्रदेशवासियों को हर्ष और उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्यता और नई ऊर्जा का संचार करे, यही कामना है।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा कि समस्त प्रदेशवासियों को खुशियों और नई उमंगों के पावन पर्व लोहड़ी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! एकता, समृद्धि, और उत्साह का संदेश देने वाला लोहड़ी का पर्व नकारात्मकता को जलाकर सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Advertisement
Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आप सभी को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोहड़ी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जो सह-अस्तित्व, सामूहिक उल्लास और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करती है। सूर्य के उत्तरायण होने का यह शुभ संकेत और नई फसलों का आगमन हमारे अन्नदाताओं के परिश्रम और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है।"

उन्होंने आगे लिखा कि पवित्र अग्नि की साक्षी में हम नकारात्मकताओं को त्याग कर सद्भाव, समरसता और सहयोग के मूल्यों को अपनाएं। यह पावन ज्योति दिल्ली के हर परिवार को सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से आलोकित करे। लोहड़ी दी लख-लख बधाइयां।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications