PM Modi & Chancellor Merz: गांधीनगर में भारत-जर्मनी के बीच 'पावरफुल' मीटिंग; पतंगबाजी के बाद अब रक्षा और व्यापार पर बड़ी डील की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में डेलीगेशन स्तर की वार्ता की। रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने पर व्यापार, तकनीक और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। इससे पहले दोनों नेताओं ने साबरमती में पतंग उड़ाई और गांधी आश्रम का दौरा किया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 12, 2026 • 12:28 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
PM Modi & Chancellor Merz: गांधीनगर में भारत-जर्मनी के बीच 'पावरफुल' मीटिंग; पतंगबाजी के बाद अब रक्षा और व्यापार पर बड़ी डील की तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में डेलीगेशन स्तर की वार्ता की। रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने पर व्यापार, तकनीक और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। इससे पहले दोनों नेताओं ने साबरमती में पतंग उड़ाई और गांधी आश्रम का दौरा किया।
Full Story: https://newstvindia.in/india-germany-powerful-meeting-in-gandhinagar-after-kite-flying-big-deal-on-defence-and-trade-prepared
https://newstvindia.in/india-germany-powerful-meeting-in-gandhinagar-after-kite-flying-big-deal-on-defence-and-trade-prepared
Copied
PM Modi & Chancellor Merz: गांधीनगर में भारत-जर्मनी के बीच 'पावरफुल' मीटिंग; पतंगबाजी के बाद अब रक्षा और व्यापार पर बड़ी डील की तैयारी
PM Modi & Chancellor Merz: गांधीनगर में भारत-जर्मनी के बीच 'पावरफुल' मीटिंग; पतंगबाजी के बाद अब रक्षा और व्यापार पर बड़ी डील की तैयारी
Advertisement
Advertisement

गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में डेलीगेशन स्तर की बातचीत की, जिसमें भारत-जर्मनी के सहयोग को और बढ़ाने पर जोर दिया गया।

यह बैठक दोनों देशों के बीच 25 साल पुरानी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हुई।

बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, तकनीक, शिक्षा, स्किल और मोबिलिटी में सहयोग पर चर्चा की। इसके अलावा रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान, अनुसंधान, हरित विकास, और लोगों के बीच संबंधों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर भी ध्यान दिया गया।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं ये जरूरी फाइनेंशियल नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!
NEW
flash_on
नेपाल सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच!
flash_on
रुपये में रिकॉर्ड गिरावट: RBI का बड़ा कदम; बैंकों के लिए $100 मिलियन की 'ओपन पोजीशन' लिमिट तय
flash_on
बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, 'सहभागिता प्रदर्शनी' प्रमुख आकर्षण
flash_on
पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस MBS के बीच फोन पर वार्ता; ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा
flash_on
जनगणना से खुलेगा सामाजिक न्याय का रास्ता! साध्वी निरंजन ज्योति का पदभार ग्रहण करते ही बड़ा एलान
flash_on
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की हाई-लेवल मीटिंग; आर्थिक स्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने के दिए निर्देश

इससे पहले दिन में पीएम मोदी और चांसलर मर्ज साबरमती रिवरफ्रंट पर 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव' में पहुंचे थे। उनका स्वागत पारंपरिक गुजराती स्कार्फ और जश्न के माहौल में किया गया। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकारों ने जर्मन लीडर का स्वागत पारंपरिक नृत्य और लोक संगीत के जरिए किया।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

दोनों नेताओं ने पतंग उड़ाते हुए उत्सव का आनंद लिया।

प्रधानमंत्री मोदी को ‘भारत – वसुधैव कुटुम्बकम’ संदेश वाली विशेष पतंग उड़ाते देखा गया, जो दुनिया को एक परिवार मानने की भारत की सोच को दर्शाती है। कई पतंगों पर तिरंगा, हिंदू देवी-देवता, और दोनों नेताओं के डिजाइन भी थे। पतंग उड़ाने के दौरान नदी किनारे भारी भीड़ जमा हुई और लोग भारतीय और जर्मन झंडे लहराते दिखे, जो दोनों देशों के गहरे रिश्तों और बढ़ती साझेदारी का प्रतीक था।

Advertisement
Advertisement

महोत्सव में हिस्सा लेने वाले कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों से पीएम मोदी व चांसलर मर्ज ने बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर को उत्तरायण के सांस्कृतिक महत्व और सजावट के बारे में जानकारी दी।

इसके अलावा, दोनों नेताओं ने साबरमती आश्रम का दौरा कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधी के जीवन और विरासत को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी देखी और जर्मन चांसलर ने विजिटर्स बुक में अपने विचार भी लिखे।

पीएम मोदी और चांसलर मर्ज के बीच मुलाकात भारत-जर्मनी रिश्तों को मजबूत करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के प्रयास के तौर पर देखने को मिली।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications