वैश्विक तेल संकट: IEA द्वारा 40 करोड़ बैरल आपातकालीन भंडार जारी करने के फैसले का भारत ने किया स्वागत

ईरान युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल आपूर्ति बाधित। IEA के 32 देशों ने 40 करोड़ बैरल आपातकालीन तेल भंडार जारी करने का फैसला किया। भारत ने वैश्विक बाजार स्थिरता का समर्थन किया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 11, 2026 • 11:35 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
17 days ago
वैश्विक तेल संकट: IEA द्वारा 40 करोड़ बैरल आपातकालीन भंडार जारी करने के फैसले का भारत ने किया स्वागत
ईरान युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल आपूर्ति बाधित। IEA के 32 देशों ने 40 करोड़ बैरल आपातकालीन तेल भंडार जारी करने का फैसला किया। भारत ने वैश्विक बाजार स्थिरता का समर्थन किया।
Full Story: https://newstvindia.in/global-oil-crisis-india-welcomes-iea-s-decision-to-release-400-million-barrels-of-emergency-reserves
https://newstvindia.in/global-oil-crisis-india-welcomes-iea-s-decision-to-release-400-million-barrels-of-emergency-reserves
Copied
वैश्विक तेल संकट: IEA द्वारा 40 करोड़ बैरल आपातकालीन भंडार जारी करने के फैसले का भारत ने किया स्वागत
वैश्विक तेल संकट: IEA द्वारा 40 करोड़ बैरल आपातकालीन भंडार जारी करने के फैसले का भारत ने किया स्वागत
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : भारत ने बुधवार को वैश्विक तेल कीमतों को काबू में रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) द्वारा आपातकालीन तेल भंडार जारी करने के फैसले का स्वागत किया है। यह कदम ईरान युद्ध के कारण पैदा हुई आपूर्ति बाधाओं के बीच उठाया गया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकार वैश्विक ऊर्जा बाजारों की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है, खासकर पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रम पर।

अधिकारी ने कहा कि भारत, आईईए के प्रयासों के अनुरूप वैश्विक बाजार स्थिरता बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार उचित कदम उठाने को तैयार है। भारत आईईए का सहयोगी सदस्य है और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सहयोग में सक्रिय रूप से भाग लेता है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं ये जरूरी फाइनेंशियल नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!
NEW
flash_on
नेपाल सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच!
flash_on
रुपये में रिकॉर्ड गिरावट: RBI का बड़ा कदम; बैंकों के लिए $100 मिलियन की 'ओपन पोजीशन' लिमिट तय
flash_on
बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, 'सहभागिता प्रदर्शनी' प्रमुख आकर्षण
flash_on
पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस MBS के बीच फोन पर वार्ता; ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा
flash_on
जनगणना से खुलेगा सामाजिक न्याय का रास्ता! साध्वी निरंजन ज्योति का पदभार ग्रहण करते ही बड़ा एलान
flash_on
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की हाई-लेवल मीटिंग; आर्थिक स्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने के दिए निर्देश

पश्चिम एशिया संकट के बीच एक अहम फैसले में आईईए के सदस्य देशों ने बुधवार को तेल बाजार में आई बाधाओं को दूर करने के लिए 32 सदस्य देशों के आपातकालीन भंडार से 40 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर सहमति जताई।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इन आपातकालीन भंडारों को प्रत्येक सदस्य देश की राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुरूप समय-सीमा के भीतर बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही कुछ देश अतिरिक्त आपात कदम भी उठाएंगे।

आईईए सदस्य देशों के पास कुल मिलाकर 1.2 अरब बैरल से अधिक का आपातकालीन तेल भंडार है, जबकि उद्योगों के पास सरकार की बाध्यता के तहत करीब 60 करोड़ बैरल अतिरिक्त भंडार मौजूद है।

Advertisement
Advertisement

यह समन्वित रूप से तेल भंडार जारी करने का आईईए के इतिहास में छठा अवसर है। इससे पहले 1991, 2005, 2011 और 2022 में दो बार ऐसा कदम उठाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की स्थापना 1974 में की गई थी।

आईईए के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण बाजार की स्थिति का आकलन करने और आपूर्ति बाधाओं से निपटने के विकल्पों पर विचार करने के लिए आईईए के कार्यकारी निदेशक फातिह बिरोल ने सदस्य देशों की एक विशेष बैठक बुलाई थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

28 फरवरी से शुरू हुए पश्चिम एशिया के संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है। वर्तमान में कच्चे तेल और रिफाइंड उत्पादों का निर्यात संघर्ष से पहले के स्तर के 10 प्रतिशत से भी कम रह गया है।

इसके चलते क्षेत्र के कई ऑपरेटरों को उत्पादन कम करना या बंद करना पड़ रहा है।

साल 2025 में प्रतिदिन औसतन करीब 2 करोड़ बैरल कच्चा तेल और तेल उत्पाद होरमुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरते थे, जो दुनिया के समुद्री तेल व्यापार का लगभग 25 प्रतिशत है।

आईईए के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य को दरकिनार कर तेल आपूर्ति के वैकल्पिक रास्ते बेहद सीमित हैं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications