77वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का भव्य प्रदर्शन

देश ने 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परेड में आधुनिक हथियारों, 29 विमानों की भव्य फ्लाईपास्ट और 30 सांस्कृतिक झांकियों के जरिए भारत की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन हुआ।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 26, 2026 • 11:53 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
77वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का भव्य प्रदर्शन
ुर्मु ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का भव्य प्रदर्शन
देश ने 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परेड में आधुनिक हथियारों, 29 विमानों की भव्य फ्लाईपास्ट और 30 सांस्कृतिक झांकियों के जरिए भारत की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन हुआ।
Full Story: https://newstvindia.in/77th-republic-day-president-draupadi-murmu-unfurls-the-tricolour-on-the-path-of-duty-a-grand-display-of-military-power-and-cultural-diversity
https://newstvindia.in/77th-republic-day-president-draupadi-murmu-unfurls-the-tricolour-on-the-path-of-duty-a-grand-display-of-military-power-and-cultural-diversity
Copied
77वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का भव्य प्रदर्शन
77वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का भव्य प्रदर्शन
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व किया। जैसे ही तिरंगा फहराया गया, राष्ट्रगान की मधुर धुन गूंजी और स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गनों से 21 तोपों की सलामी दी गई, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों अतिथियों का सलामी मंच पर स्वागत किया। परंपरा के अनुसार, राष्ट्रपति और मुख्य अतिथियों को भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट ने कर्तव्य पथ तक पहुंचाया। पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का भी स्वागत किया।

इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में 'वंदे मातरम' के 150 वर्षों की झलक, देश की सैन्य ताकत और भारत की सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। परेड में ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों जैसे आधुनिक हथियारों के साथ 30 रंग-बिरंगी झांकियां भी शामिल होंगी।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
रणनीतिक साझेदारी को धार: जयशंकर और मंटुरोव ने वैश्विक चुनौतियों पर साझा किया दृष्टिकोण
NEW
flash_on
पश्चिम एशिया संकट: राहुल गांधी के रुख से अलग आनंद शर्मा ने की भारतीय कूटनीति की तारीफ; बोले- 'देशहित में एकजुटता जरूरी'
flash_on
एएआई का 31वां स्थापना दिवस: 'उड़ान' विजन की रीढ़ बना भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण; मंत्री राम मोहन नायडू ने सराहा
flash_on
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: एलपीजी-उर्वरक की सप्लाई और महंगाई रोकने के लिए दिए कड़े निर्देश
flash_on
पद्मश्री एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल, हरदीप पुरी बोले- 1984 सिख नरसंहार 'सुनियोजित हत्या'
flash_on
दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से निकला धुआं, लखनऊ में की आपातकालीन लैंडिंग
flash_on
अमित शाह का लोकसभा में भाषण: नक्सलवाद पर राहुल गांधी और अर्बन नक्सलियों को घेरा

यह परेड पिछले वर्ष हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार आयोजित की जा रही है, जिसमें अत्याधुनिक रक्षा प्लेटफॉर्म और 29 विमानों की भव्य फ्लाईपास्ट विशेष आकर्षण होगी। फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30, पी-8आई, सी-295, मिग-29, अपाचे, एलसीएच, एएलएच, और एमआई-17 जैसे विमान अलग-अलग संरचनाओं में आसमान में करतब दिखाएंगे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

गणतंत्र दिवस परेड में करीब 2,500 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे, जो 'वंदे मातरम' और 'आत्मनिर्भर भारत' की भावना को दर्शाएंगे।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के प्रतिभागी, कर्तव्य भवन के निर्माण कार्य में लगे श्रमिक, लखपति दीदी और लगभग 10,000 विशेष अतिथि भी परेड देखने पहुंचे हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन अतिथियों में रोजगार सृजन, नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप, स्वयं सहायता समूहों और सरकारी योजनाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोग शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications