सात समंदर पार होली की धूम! ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज बोले- "होली अब हमारी साझा पहचान है"

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने होली पर ऑस्ट्रेलिया के भारतीय समुदाय को दी बधाई। विविधता के सम्मान और दोस्ती के महत्व पर दिया जोर। पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 4, 2026 • 12:31 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
25 days ago
सात समंदर पार होली की धूम! ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज बोले- "होली अब हमारी साझा पहचान है"
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने होली पर ऑस्ट्रेलिया के भारतीय समुदाय को दी बधाई। विविधता के सम्मान और दोस्ती के महत्व पर दिया जोर। पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं।
Full Story: https://newstvindia.in/holi-dhoom-across-the-seven-seas-holi-is-our-shared-identity-now-says-australian-pm-albanese
https://newstvindia.in/holi-dhoom-across-the-seven-seas-holi-is-our-shared-identity-now-says-australian-pm-albanese
Copied
सात समंदर पार होली की धूम! ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज बोले- "होली अब हमारी साझा पहचान है"
सात समंदर पार होली की धूम! ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज बोले- "होली अब हमारी साझा पहचान है"
Advertisement
Advertisement

कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बुधवार को होली के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत, दोस्ती और माफी के महत्व तथा इंसानियत की एकता का संदेश देता है।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हिंदू और दक्षिण एशियाई मूल के कई ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए होली एक ऐसा समय है जब लोग अपनी साझा परंपराओं, इतिहास और संस्कृति को मिलकर मनाते हैं। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि अच्छाई हमेशा बुराई पर जीत हासिल करती है। साथ ही यह दोस्ती, आपसी माफी और इंसानों के बीच एकता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि होली हमें खुद को और एक-दूसरे के साथ अपने रिश्तों को नया करने का मौका देती है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
ईरान संकट: अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किए 3,500 अतिरिक्त मरीन; युद्धपोत 'यूएसएस ट्रिपोली' पहुँचा खाड़ी
NEW
flash_on
Nepal : शपथ के कुछ घंटों बाद PM बालेन शाह का बड़ा एक्शन; पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार
flash_on
Fact Check: रूस की तेल रिफाइनरी पर हमले का वायरल सीसीटीवी वीडियो निकला फेक; AI टूल्स की मदद से बनाया गया भ्रम
flash_on
US-Iran War Update: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक रोके हमले; क्या कूटनीति से थमेगा खाड़ी का महायुद्ध?
flash_on
US-Iran War LIVE Updates: शांति प्रस्तावों पर रार; ईरान ने ठुकराई अमेरिकी शर्तें, मुआवजे और होर्मुज पर नियंत्रण की रखी मांग
flash_on
Bangladesh Election 2026: जमात-ए-इस्लामी ने चुनाव परिणामों को दी कानूनी चुनौती; 32 सीटों पर पुनर्मतगणना की मांग
flash_on
US-Iran War Update: बैक-चैनल कूटनीति में भारत की बड़ी भूमिका, ओमान और तुर्की के साथ मिलकर ट्रंप के '5-दिवसीय संघर्ष विराम' की बनाई राह

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

Advertisement
Advertisement

अल्बनीज ने यह भी कहा कि रंगों से भरा यह त्योहार अब पूरे ऑस्ट्रेलिया में बहुत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उनके अनुसार यह देखना बहुत अच्छा है कि होली आज के आधुनिक ऑस्ट्रेलिया की कहानी का भी हिस्सा बन चुकी है। रंग, प्यार और नई शुरुआत का संदेश देने वाला यह त्योहार अब अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हो गया है और देश के त्योहारों में खास जगह बना चुका है।

उन्होंने कहा कि होली जैसे त्योहार हमें याद दिलाते हैं कि सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों को दुनिया भर के लोगों के विश्वासों, रीति-रिवाजों और अनुभवों के साथ-साथ देश के प्रति उनकी उम्मीदों, कड़ी मेहनत और गहरे कमिटमेंट से फायदा होता है।

अल्बनीज ने आगे कहा, “हम एक-दूसरे के मतभेदों का सम्मान करते हैं, और ऑस्ट्रेलियाई के तौर पर अपनी साझा पहचान में एक साथ आते हैं। उम्मीद है कि इस साल का होली का जश्न दोस्ती को बढ़ावा देगा और कम्युनिटी बनाएगा ताकि गुलाल के चले जाने के लंबे समय बाद भी, हमें जोड़ने वाली सभी चीजों की मजबूती बनी रहे।”

इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह रंगों और खुशियों का त्योहार सभी के जीवन में आनंद लेकर आए और हर किसी का जीवन सुख, समृद्धि और सफलता के रंगों से भर जाए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा करते हुए सभी नागरिकों को होली की बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।"

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications