रोहित शेट्टी फायरिंग केस: मैकेनिक की आड़ में Lawrence Bishnoi Gang का गुर्गा चला रहा था हथियारों का सिंडिकेट; बाबा सिद्दीकी मर्डर के मास्टरमाइंड से कनेक्शन

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने हथियार सप्लायर आसाराम फासले को पकड़ा है। वह बिश्नोई गैंग और शुभम लोनकर से जुड़ा है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 10, 2026 • 9:27 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
रोहित शेट्टी फायरिंग केस: मैकेनिक की आड़ में Lawrence Bishnoi Gang का गुर्गा चला रहा था हथियारों का सिंडिकेट; बाबा सिद्दीकी मर्डर के मास्टरमाइंड से कनेक्शन
 में Lawrence Bishnoi Gang का गुर्गा चला रहा था हथियारों का सिंडिकेट; बाबा सिद्दीकी मर्डर के मास्टरमाइंड से कनेक्शन
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने हथियार सप्लायर आसाराम फासले को पकड़ा है। वह बिश्नोई गैंग और शुभम लोनकर से जुड़ा है।
Full Story: https://newstvindia.in/rohit-shetty-firing-case-bishnoi-running-gang-henchman-syndicate-under-the-guise-of-mechanic-connection-with-mastermind-of-baba-siddiqui-murder
https://newstvindia.in/rohit-shetty-firing-case-bishnoi-running-gang-henchman-syndicate-under-the-guise-of-mechanic-connection-with-mastermind-of-baba-siddiqui-murder
Copied
रोहित शेट्टी फायरिंग केस: मैकेनिक की आड़ में Lawrence Bishnoi Gang का गुर्गा चला रहा था हथियारों का सिंडिकेट; बाबा सिद्दीकी मर्डर के मास्टरमाइंड से कनेक्शन
रोहित शेट्टी फायरिंग केस: मैकेनिक की आड़ में बिश्नोई गैंग का गुर्गा चला रहा था हथियारों का सिंडिकेट; बाबा सिद्दीकी मर्डर के मास्टरमाइंड से कनेक्शन
Advertisement
Advertisement

मुंबई : फिल्म निर्माता- निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच नए-नए खुलासे कर रही है। अब पुलिस के हाथ नई जानकारी लगी है। पता चला है कि हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार आरोपी आसाराम फासले पिछले चार सालों से बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था।

आसाराम गैरेज मैकेनिक की आड़ में यह सब कर रहा था। फासले पुणे के मालवली इलाके का रहने वाला है और पिछले दस साल से वारजे क्षेत्र के एक गैरेज में मैकेनिक के तौर पर काम करता आ रहा था। जांच में सामने आया कि वह शुभम लोनकर से बहुत प्रभावित था। लोनकर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी सदस्य है।

फासले ने चार साल पहले लोनकर के प्रभाव और इलाके में उसके दबदबे को देखकर बिश्नोई गैंग जॉइन कर लिया था। तब से वह लोनकर का खास गुर्गा बनकर गैंग के लिए काम करता रहा। रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में पहले गिरफ्तार चार आरोपियों में से फासले स्वप्निल सकट को अच्छी तरह जानता था। दोनों की मुलाकात लोनकर के जरिए हुई थी। फासले को लगता था कि गैंग में शामिल होने से उसके इलाके में भी उसका प्रभाव बढ़ेगा। उसके करीबी सर्कल के कुछ लोगों को इसकी जानकारी थी, लेकिन वे गैंग से जुड़े हैं या नहीं, इसकी जांच चल रही है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
मां का सम: मोना सिंह की नई सीरीज; सिंगल मदर 'विनीता' के किरदार में तोड़ेंगी पुरानी रूढ़ियां
NEW
flash_on
OTT पर अभिनेत्रियों के लिए ज्यादा 'स्पेस': भूमि पेडनेकर ने दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खोला दिल
flash_on
भोजपुरी क्वीन निधि झा का 'परदेसी' अवतार: पति यश कुमार के लिए शेयर किया इमोशनल वीडियो; वायरल हुई प्रेम कहानी
flash_on
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कोहराम: 10 दिनों में ₹1226 करोड़ पार; जवान, पठान और KGF 2 के रिकॉर्ड ध्वस्त
flash_on
सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार
flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
flash_on
रील लाइफ vs रियल लाइफ: जब शूटिंग के दौरान 'कट' के बाद भी नहीं रुके सितारे, भावनाओं में बहकर पार की सीमाएं

पुलिस के अनुसार, लोनकर के निर्देश पर फासले ने स्वप्निल सकट को हथियार सौंपे थे। बाद में सकट ने उन हथियारों को अज्ञात शूटर को फायरिंग के लिए दिए। फासले को हथियार सप्लाई के बदले कितने पैसे मिले और हथियार उसने कहां से लिए, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। अब तक गिरफ्तार पांचों आरोपी लोनकर से प्रभावित होकर और इलाके में दबदबा बनाने के मकसद से बिश्नोई गैंग में शामिल हुए थे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

रोहित शेट्टी के आवास पर हुए हमले के मामले को लेकर पुलिस अलर्ट है। हालांकि, असली शूटर तक नहीं पहुंच पाई है। उसकी तलाश में कई टीमें जुटी हैं। पुलिस फासले के फोन की जांच कर रही है ताकि डिलीट किए गए मैसेज और कम्युनिकेशन के लिंक मिल सकें।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications