अरिजीत सिंह के संन्यास पर मियांग चेंग का भावुक पोस्ट: 'ट्रेंड्स से बेफिक्र खुदा का बंदा'; पहली मुलाकात की तस्वीर साझा कर कही बड़ी बात!
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर मियांग चेंग ने जताई प्रतिक्रिया। श्रेया घोषाल की बात को दोहराते हुए कहा यह अंत नहीं, नई सुबह है। जानें शाहरुख खान के कॉन्सर्ट वाली वह पुरानी याद।
मुंबई : भारतीय संगीत जगत में अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की खबर के बाद लोग हैरत में हैं और लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। श्रेया घोषाल, सोना महापात्रा के बाद अब गायक-अभिनेता मियांग चेंग की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अरिजीत के संन्यास पर सरल शब्दों में कहा कि यह युग का अंत नहीं, बल्कि नई सुबह का आगाज है।
मियांग चेंग ने इंस्टाग्राम पर अरिजीत के लिए एक भावुक पोस्ट किया, जिसमें उन्हें 'खुदा का बंदा' और 'जेनरेशनल टैलेंट' बताया है। मियांग ने लिखा कि अरिजीत जो भी करेंगे, पूरी शिद्दत और अपनी शर्तों पर करेंगे। पोस्ट में मियांग चेंग ने कहा, "यह इंसान जो भी करेगा, पूरी शिद्दत से और अपनी शर्तों पर करेगा। ट्रेंड्स से बेफिक्र, डिमांड से बेपरवाह, अपनी राह पर चलने वाला खुदा का बंदा।"
उन्होंने अरिजीत के करियर की शुरुआत से ही लाइमलाइट और शॉर्टकट से दूरी बनाने की बात कही। मियांग ने लिखा, "अरिजीत ने बिना किसी क्रिएटिव या आर्टिस्टिक समझौते के अपना सफर धीरे-धीरे बनाया और अब अपने बेजोड़ पीक पर हैं। मैं श्रेया घोषाल से सहमति जताता हूं कि यह किसी युग का अंत नहीं है बल्कि, एक नई सुबह का आगाज है।"
मियांग ने अरिजीत के लिए आगे कहा कि चाहे वह आगे जो भी करें, हर कलाकार उनके साथ खड़ा है, उनसे प्यार करता है और उनके पर्सनल और म्यूजिकल काम के अगले कदम के लिए प्रार्थना करता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppपोस्ट में मियांग ने अपनी पहली मुलाकात की तस्वीर भी दिखाई, जो शाहरुख खान के कॉन्सर्ट की थी। उन्होंने लिखा, "तस्वीर हमारी पहली मुलाकात की है। वहां मौजूद सभी सुपरस्टार्स के बीच अरिजीत की विनम्रता और सारी चकाचौंध से एक साधु जैसा अलगाव भरा व्यवहार हैरान करने और ताजगी देने वाला था। जिसे हम 'अपनी ही धुन में रहना' कहते हैं।"
अरिजीत सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि अब वह कोई नया प्लेबैक गाना नहीं गाएंगे।