Border 2 Song Launch: 'जाते हुए लम्हें' गाने के लॉन्च पर भावुक हुए सुनील शेट्टी; बेटे अहान को अपनी जगह देख आंखों में आए आंसू, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'बॉर्डर-2' का आइकॉनिक गाना 'जाते हुए लम्हें' नए अवतार में रिलीज हो गया है। लॉन्च इवेंट पर सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी को बड़े पर्दे पर अपनी विरासत संभालते देख इमोशनल हो गए। सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है। देखें गाने की पूरी डिटेल्स।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 12, 2026 • 10:24 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
Border 2 Song Launch: 'जाते हुए लम्हें' गाने के लॉन्च पर भावुक हुए सुनील शेट्टी; बेटे अहान को अपनी जगह देख आंखों में आए आंसू, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
गाने के लॉन्च पर भावुक हुए सुनील शेट्टी; बेटे अहान को अपनी जगह देख आंखों में आए आंसू, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'बॉर्डर-2' का आइकॉनिक गाना 'जाते हुए लम्हें' नए अवतार में रिलीज हो गया है। लॉन्च इवेंट पर सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी को बड़े पर्दे पर अपनी विरासत संभालते देख इमोशनल हो गए। सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है। देखें गाने की पूरी डिटेल्स।
Full Story: https://newstvindia.in/border-2-song-launch-suniel-shetty-gets-emotional-at-the-launch-of-the-song-jaane-jaane-lamhenh-tears-come-in-his-eyes-when-he-sees-his-son-ahaan-in-his-place-know-when-the-film-will-be-released
https://newstvindia.in/border-2-song-launch-suniel-shetty-gets-emotional-at-the-launch-of-the-song-jaane-jaane-lamhenh-tears-come-in-his-eyes-when-he-sees-his-son-ahaan-in-his-place-know-when-the-film-will-be-released
Copied
Border 2 Song Launch: 'जाते हुए लम्हें' गाने के लॉन्च पर भावुक हुए सुनील शेट्टी; बेटे अहान को अपनी जगह देख आंखों में आए आंसू, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
Border 2 Song Launch: 'जाते हुए लम्हें' गाने के लॉन्च पर भावुक हुए सुनील शेट्टी; बेटे अहान को अपनी जगह देख आंखों में आए आंसू, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
Advertisement
Advertisement

मुंबई : साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर-2 का तीसरा गाना 'जाते हुए लम्हें' रिलीज हो चुका है।

सोमवार शाम को हुए लॉन्च हुए सॉन्ग में सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी, आन्या सिंह, भूषण कुमार, सिंगर रूप सिंह राठौर और विशाल मिश्रा को देखा गया। सॉन्ग लॉन्च पर सुनील शेट्टी भावुक नजर आए क्योंकि बॉर्डर फिल्म में ये गाना उन पर फिल्माया गया था और आज गाने की री-क्रिएटिंग में बड़े पर्दे पर उनके बेटे अहान शेट्टी को जगह मिली है।

'जाते हुए लम्हें' के लॉन्च पर सुनील शेट्टी ने कहा कि ये फिल्म उनके लिए बहुत खास है। उन्होंने कहा कि फिल्म के बारे में लिखना, सोचना और इतनी बड़ी फिल्म में मेरे अहान को लेना बहुत बड़ी बात है, क्योंकि एक पिता के पाइंट ऑफ व्यू से मेरे लिए काफी इमोशनल और खुशी का पल है। सिंगर विशाल और रूप सिंह राठौर की तारीफ कर उन्होंने कहा कि इस गाने को उसी प्यार और इमोशन के साथ गाना बहुत मुश्किल था, लेकिन मुझे भरोसा था कि विशाल ही ऐसा कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
मां का सम: मोना सिंह की नई सीरीज; सिंगल मदर 'विनीता' के किरदार में तोड़ेंगी पुरानी रूढ़ियां
NEW
flash_on
OTT पर अभिनेत्रियों के लिए ज्यादा 'स्पेस': भूमि पेडनेकर ने दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खोला दिल
flash_on
भोजपुरी क्वीन निधि झा का 'परदेसी' अवतार: पति यश कुमार के लिए शेयर किया इमोशनल वीडियो; वायरल हुई प्रेम कहानी
flash_on
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कोहराम: 10 दिनों में ₹1226 करोड़ पार; जवान, पठान और KGF 2 के रिकॉर्ड ध्वस्त
flash_on
सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार
flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
flash_on
रील लाइफ vs रियल लाइफ: जब शूटिंग के दौरान 'कट' के बाद भी नहीं रुके सितारे, भावनाओं में बहकर पार की सीमाएं

अभिनेता ने अपने बेटे अहान को लेकर कहा कि पहले बॉर्डर में जेपी दत्ता ने मुझे मौका दिया और अब मेरे बेटे को। हर किसी की जिंदगी में ऐसा समय आता है, जब लगता है कि सब कुछ थम गया। लोग बात करते हैं कि अरे सुनील शेट्टी का बेटा है, काम तो बहुत मिलता होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं बहुत खुश हूं कि अहान ने बॉर्डर-2 फिल्म में काम किया। सुनील शेट्टी ने निधि दत्ता और भूषण कुमार की खुलकर तारीफ की।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

सिंगर विशाल मिश्रा के लिए भी 'जाते हुए लम्हें' को गाना पाना काफी चैलेंजिंग था, क्योंकि ये गाना बॉर्डर के आइकॉनिक गानों में से एक था और गाने के साथ जस्टिस करना बहुत जरूरी। विशाल ने बताया कि वे रूप सिंह राठौर की मदद के बिना गाने को नहीं गा पाते। उनके ऑरिजन गाने को छू पाना ही उनके लिए सपने जैसा है।

बता दें कि फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फिल्म भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर बनी है। फिल्म में अहान शेट्टी के अलावा, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी लीड रोल में हैं। इससे पहले फिल्म के दो गाने 'घर कब आओगे' और 'इश्क दा चेहरा' रिलीज हो चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications