बर्थडे स्पेशल: कमरे में छिपकर डांस सीखने से लेकर 'डांसिंग क्वीन' बनने तक, प्रेरणादायी है नोरा फतेही का सफर

बॉलीवुड में जब भी शानदार डांस और ग्रेस की बात होती है, तो नोरा फतेही का नाम सबसे ऊपर आता है। 'दिलबर', 'ओ साकी साकी' और 'कमरिया' जैसे गानों से धमाका करने वाली नोरा आज अपना जन्मदिन (6 फरवरी) मना रही हैं। लेकिन चकाचौंध भरी इस सफलता के पीछे संघर्षों, आंसुओं और कड़े परिश्रम की एक लंबी कहानी छिपी है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 6, 2026 • 7:32 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
बर्थडे स्पेशल: कमरे में छिपकर डांस सीखने से लेकर 'डांसिंग क्वीन' बनने तक, प्रेरणादायी है नोरा फतेही का सफर
बॉलीवुड में जब भी शानदार डांस और ग्रेस की बात होती है, तो नोरा फतेही का नाम सबसे ऊपर आता है। 'दिलबर', 'ओ साकी साकी' और 'कमरिया' जैसे गानों से धमाका करने वाली नोरा आज अपना जन्मदिन (6 फरवरी) मना रही हैं। लेकिन चकाचौंध भरी इस सफलता के पीछे संघर्षों, आंसुओं और कड़े परिश्रम की एक लंबी कहानी छिपी है।
Full Story: https://newstvindia.in/birthday-special-from-hiding-in-the-room-to-learning-to-be-a-dancing-queen-nora-fatehi-s-journey-is-inspiring
https://newstvindia.in/birthday-special-from-hiding-in-the-room-to-learning-to-be-a-dancing-queen-nora-fatehi-s-journey-is-inspiring
Copied
बर्थडे स्पेशल: कमरे में छिपकर डांस सीखने से लेकर 'डांसिंग क्वीन' बनने तक, प्रेरणादायी है नोरा फतेही का सफर
बर्थडे स्पेशल: कमरे में छिपकर डांस सीखने से लेकर 'डांसिंग क्वीन' बनने तक, प्रेरणादायी है नोरा फतेही का सफर
Advertisement
Advertisement

मुंबई : फिल्म जगत में नाम कमाना आसान नहीं होता, खासकर जब कोई दूसरे देश से आकर बॉलीवुड में जगह बनाए। नोरा फतेही ने यह मुश्किल सफर तय किया और आज 'डांसिंग क्वीन' के नाम से जानी जाती हैं। 'दिलबर दिलबर', 'मनहारी', 'ओ साकी साकी' जैसे हिट गानों में उनके शानदार डांस स्टेप्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

विदेशी मूल की होने के बावजूद मेहनत और टैलेंट से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। 6 फरवरी को नोरा फतेही का जन्मदिन है।

सफल फिल्मों में अपने शानदार डांस के स्टेप्स डाल चुकीं नोरा को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, करियर बनाने का उनका सफर आसान नहीं बल्कि मुश्किल भरा रहा। शुरुआत में उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा, खासकर भाषा और पारिवारिक दबाव की वजह से। नोरा एक रूढ़िवादी परिवार से आती हैं। उनके घर में डांस को लेकर सख्ती थी।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार
NEW
flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
flash_on
रील लाइफ vs रियल लाइफ: जब शूटिंग के दौरान 'कट' के बाद भी नहीं रुके सितारे, भावनाओं में बहकर पार की सीमाएं
flash_on
पहले सीन से आखिरी फ्रेम तक जबरदस्त वर्ल्ड क्लास सिनेमा... 'धुरंधर 2' की सेलेब्स ने की भर-भरकर तारीफ
flash_on
कृष्णा कुमार ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जाहिर की
flash_on
एल्विश यादव का 'सिस्टम' अब सड़कों पर: हरे ट्रैक्टर के साथ गुरुग्राम के 'राव साहब' का नया वीडियो वायरल
flash_on
पुण्यतिथि विशेष: पिता की मदद के लिए बने इलेक्ट्रीशियन, संघर्ष से शुरू सफर ने बनाया 'संगीत का रवि'

इस बात का जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में करते हुए बताया कि वह अपने कमरे में छिप-छिपाकर डांस की प्रैक्टिस करती थीं, ताकि परिवार को पता न चले। बाहर निकलकर ऑडिशन देने जातीं, लेकिन हिंदी न आने की वजह से मुश्किलें बढ़ जातीं। लोग उनका मजाक उड़ाते और कई बार तो भद्दे कमेंट्स का सामना भी करना पड़ता। कई बार तो वह रो पड़ती थीं।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

तमाम मुश्किलों के बीच नोरा और उनके करियर दोनों के लिए सलमान खान का शो 'बिग बॉस' टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। नोरा ने 'बिग बॉस' के 9वें सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री लीं। शुरुआत में उन्हें दिक्कत हुई लेकिन शो के दौरान उनके डांस, परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 'बिग बॉस' ने उन्हें घर-घर पहुंचाया और लोकप्रिय बनाने में मदद की। यही नहीं इस शो ने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए।

'बिग बॉस' के बाद नोरा की किस्मत पलट गई। उन्हें 'सत्यमेव जयते 2' में 'कमरिया' गाने से बड़ा ब्रेक मिला, जो सुपरहिट हुआ। उसके बाद 'दिलबर', 'ओ साकी साकी', 'गुलाबी' जैसे गाने आए, जिनमें उनका डांस देखकर लोगों ने तालियां बजाई और सराहना की। आज नोरा को 'डांसिंग क्वीन' भी कहा जाता है।

Advertisement
Advertisement

उनके इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं और उनके डांस को पसंद करने वालों की लिस्ट भी लंबी है, उनका हर स्टेप वायरल होता है। नोरा ने कई इंटरव्यू में बताया कि 'बिग बॉस' उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था। उससे पहले लोग उन्हें सिर्फ एक विदेशी लड़की समझते थे, लेकिन शो ने उनकी मेहनत और जज्बे को दिखाया।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications