दिल्ली-एनसीआर Weather Update: बारिश के बाद हवा हुई साफ, पर अब 'हड्डियां गलाने' वाली ठंड देगी दस्तक

एनसीआर में हवा अब सांस लेने लायक! तेज हवाओं ने साफ किया आसमान, लेकिन अब कड़ाके की ठंड की बारी। 6 डिग्री तक गिर सकता है पारा, कोहरे का भी अलर्ट।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 28, 2026 • 9:53 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
दिल्ली-एनसीआर Weather Update: बारिश के बाद हवा हुई साफ, पर अब 'हड्डियां गलाने' वाली ठंड देगी दस्तक
एनसीआर में हवा अब सांस लेने लायक! तेज हवाओं ने साफ किया आसमान, लेकिन अब कड़ाके की ठंड की बारी। 6 डिग्री तक गिर सकता है पारा, कोहरे का भी अलर्ट।
Full Story: https://newstvindia.in/delhi-ncr-weather-update-after-rain-the-air-is-clear-but-now-the-bone-melting-cold-will-knock
https://newstvindia.in/delhi-ncr-weather-update-after-rain-the-air-is-clear-but-now-the-bone-melting-cold-will-knock
Copied
दिल्ली-एनसीआर Weather Update: बारिश के बाद हवा हुई साफ, पर अब 'हड्डियां गलाने' वाली ठंड देगी दस्तक
दिल्ली-एनसीआर Weather Update: बारिश के बाद हवा हुई साफ, पर अब 'हड्डियां गलाने' वाली ठंड देगी दस्तक
Advertisement
Advertisement

नोएडा : एनसीआर में बीते 24 घंटे के दौरान चली तेज हवाओं और रुक-रुक कर हुई बारिश का सीधा असर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला है। लंबे समय बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली है और हवा सांस लेने लायक हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) और आईएमडी (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई अब भी खराब श्रेणी में है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में यह बेहद खराब से नीचे आ गया है।

दिल्ली के अशोक विहार में एक्यूआई 318, बवाना में 329, चांदनी चौक में 332, रोहिणी में 326, वजीरपुर में 335, सोनिया विहार में 338 और विवेक विहार में 306 दर्ज किया गया। वहीं आर.के. पुरम में एक्यूआई 301 और सिरीफोर्ट में 301 रहा। हालांकि कुछ इलाकों में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति भी दर्ज की गई। शादिपुर में एक्यूआई 165 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 186 दर्ज किया गया। नोएडा की बात करें तो सेक्टर-62 में एक्यूआई 186, सेक्टर-125 में 255, सेक्टर-1 में 262 और सेक्टर-116 में 235 दर्ज किया गया।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दिल्ली के दयालपुर में दर्दनाक हादसा: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए 2 साल के बच्चे समेत 4 ने ऊपर से लगाई छलांग
NEW
flash_on
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस: महाराष्ट्र में औद्योगिक क्रांति की तैयारी; बिजली दरों और लाइसेंस प्रक्रिया में भारी कटौती
flash_on
पंजाब भर में ‘स्वास्थ्य क्रांति’ ने पांव पसारे; अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
flash_on
मान सरकार की हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा; अब तक 63 गंभीर मामलों में FIR, गैंगस्टरों के नेटवर्क पर प्रहार
flash_on
Assam CM Viral Video: लखीमपुर में हिमंत बिस्वा सरमा का जबरदस्त 'क्रेज'; चुनाव प्रचार के दौरान महिला समर्थक ने अचानक किया 'Kiss'
flash_on
Bengal Elections 2026: अमित शाह ने जारी किया 35 पन्नों का 'श्वेत पत्र'; ममता सरकार के 15 साल के शासन पर दागे तीखे सवाल
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता

वहीं, गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 320 रहा, जबकि संजय नगर में 139 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो राहत भरी खबर मानी जा रही है। इंदिरापुरम में एक्यूआई 276 और वसुंधरा में 258 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि 29 जनवरी को यह 8 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है। 30 और 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक एनसीआर में अगले दो दिनों तक मध्यम से हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 28 जनवरी को शैलो फॉग, जबकि 29, 30 और 31 जनवरी को मॉडरेट फॉग का पूर्वानुमान जारी किया गया है। फिलहाल किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। तेज हवा और बारिश के चलते प्रदूषण कणों के जमाव में कमी आई है, जिससे आने वाले कुछ दिनों तक वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार बने रहने की उम्मीद है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान गिरने और कोहरे के बढ़ने के साथ प्रदूषण फिर से बढ़ सकता है।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications