CM भगवंत सिंह मान ने शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक गांव के लिए 45.84 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों की घोषणा की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पैतृक गांव सराभा के लिए सड़क, जल योजना, खेल मैदान, सुरक्षा प्रशिक्षण अकादमी समेत 45.84 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने गांव को मॉडल गांव बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Nov 16, 2025 • 4:31 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
4 months ago
CM भगवंत सिंह मान ने शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक गांव के लिए 45.84 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों की घोषणा की
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पैतृक गांव सराभा के लिए सड़क, जल योजना, खेल मैदान, सुरक्षा प्रशिक्षण अकादमी समेत 45.84 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने गांव को मॉडल गांव बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
Full Story: https://newstvindia.in/cm-bhagwant-singh-mann-announces-development-projects-worth-rs-45-84-crore-for-ancestral-village-of-shaheed-kartar-singh-sarabha
https://newstvindia.in/cm-bhagwant-singh-mann-announces-development-projects-worth-rs-45-84-crore-for-ancestral-village-of-shaheed-kartar-singh-sarabha
Copied
CM भगवंत सिंह मान ने शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक गांव के लिए 45.84 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों की घोषणा की
CM भगवंत सिंह मान ने शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक गांव के लिए 45.84 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों की घोषणा की
Advertisement
Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीद करतार सिंह सराभा को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पैतृक गांव सराभा के लिए 45.84 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों का ऐलान किया।
आज यहां राज्य स्तरीय समारोह में संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के सम्मान में सराभा गांव के लिए 45 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं के जरिए गांव को बुनियादी ढांचा, साफ पीने का पानी, खेल, रक्षा प्रशिक्षण सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जो शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस महान शहीद के पैतृक गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथियों, शहीद विष्णु गणेश पिंगले, बख्शीश सिंह, जगत सिंह, सुरैंण सिंह (वड्डा), शहीद हरनाम सिंह सियालकोटी और सुरैंण सिंह (छोट्टे), को भी याद किया, जिन्हें भी उसी दिन फांसी दी गई थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि करतार सिंह सराभा भारत के सबसे युवा क्रांतिकारी थे, जिन्होंने महज़ 19 साल की उम्र में अपने प्राणों की आहुति दे दी।

उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में शहीद होने वाले करतार सिंह सराभा अपने देश के लिए निस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सदियों से युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। उन्होंने विदेशी साम्राज्यवाद से देश को मुक्ति दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग़दर पार्टी के सक्रिय नेता के रूप में उन्होंने पहले विदेशों में और बाद में देश की आज़ादी के लिए अथक प्रयास किए।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
पंजाब भर में ‘स्वास्थ्य क्रांति’ ने पांव पसारे; अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
NEW
flash_on
मान सरकार की हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा; अब तक 63 गंभीर मामलों में FIR, गैंगस्टरों के नेटवर्क पर प्रहार
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान
flash_on
Punjab: '70 सालों में जो नहीं हुआ, वो 4 वर्षों में मान सरकार ने कर दिखाया'- कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ लेकर राज्य की बागडोर संभाली थी और उनकी सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाबवासियों को नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से लाइट एंड साउंड शो, नगर कीर्तन, ड्रोन शो, कीर्तन दरबार और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि गुरु साहिब के महान जीवन और शिक्षाओं का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि जिन्हें यह ऐतिहासिक अवसर मनाने का मौका मिला है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 45.84 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों में ललतों कलां से सराभा होते हुए रायकोट और हलवारा तक मौजूदा दो-मार्गी सड़क को चार-मार्गी करने के लिए 40 करोड़ रुपये की लागत शामिल है। यह सड़क हलवारा एयरपोर्ट तक जाएगी। इसी तरह 2 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से सतही जल योजना, 2 करोड़ रुपये की टारगेट सेफ्टी सेटअप वाली 10 एमएम इनडोर शूटिंग रेंज, 10 लाख रुपये की लागत से बास्केटबॉल ग्राउंड की मरम्मत और 3 लाख रुपये से वॉलीबॉल कोर्ट और छह कंक्रीट बेंचों सहित खेल मैदान का विकास किया जाएगा। इसके अलावा 89 लाख रुपये की लागत से वन विभाग की नर्सरी को नवीनतम तकनीक से अपग्रेड किया जाएगा। सुरक्षा और पुलिस बलों के लिए प्रशिक्षण अकादमी स्थापित की जाएगी, जिसमें पायलट और ड्रोन प्रशिक्षण हेतु एयर फोर्स अकादमी से हटाए गए मिग-21 विमान की व्यवस्था भी शामिल है।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications