Aadhar Card WhatsApp से कैसे डाउनलोड करें जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस डिटेल्स में

Aadhar Card WhatsApp से डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है इसमें आपकी सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है आप आसानी से घर बैठे व्हाट्सएप से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Sep 17, 2025 • 8:39 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
6 months ago
Aadhar Card WhatsApp से कैसे डाउनलोड करें जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस डिटेल्स में
Aadhar Card WhatsApp से डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है इसमें आपकी सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है आप आसानी से घर बैठे व्हाट्सएप से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Full Story: https://newstvindia.in/learn-how-to-download-aadhaar-card-from-whatsapp-in-step-by-step-complete-process-details
https://newstvindia.in/learn-how-to-download-aadhaar-card-from-whatsapp-in-step-by-step-complete-process-details
Copied
Aadhar Card WhatsApp से कैसे डाउनलोड करें जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस डिटेल्स में
The News Tv India Official

Aadhar Card WhatsApp से कैसे डाउनलोड करें जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस डिटेल्स में 

आधार कार्ड आज के समय में हर भारतीय के लिए एक जरूरी दस्तावेज है और अब इसे डाउनलोड करना और भी आसान हो गया है। सरकार की MyGov हेल्पडेस्क सर्विस के जरिए आप सीधे WhatsApp पर अपना आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं बिना किसी वेबसाइट या ऐप पर जाने के। इस आर्टिकल में आपको Aadhar Card WhatsApp से जुड़ा पूरा प्रोसेस डिटेल्स में बताएंगे। 

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Global Oil Crisis: $100 के पार पहुँचा कच्चा तेल; ईरान ने अमेरिका से बातचीत को नकारा, भारत को 'होर्मुज जलमार्ग' पर मिली बड़ी राहत
NEW
flash_on
Stock Market Today: शांति वार्ता की खबरों से बाज़ार में 'बुल रन'; सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 23,200 के पार
flash_on
Stock Market Update: ईरान-अमेरिका तनाव कम होते ही शेयर बाजार में 'सुनामी' तेजी, सेंसेक्स 1500 अंक उछला, निफ्टी 22,800 के पार
flash_on
HDFC बैंक के शेयर प्राइस में आज दिखी गिरावट के बाद निवेशक हुए निराश
flash_on
Tipco Engineering IPO 25 मार्च को हो जाएगा क्लोज जानें लेटेस्ट GMP
flash_on
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बहार: निफ्टी 23,800 के करीब, निवेशकों की झोली में आए 5 लाख करोड़
flash_on
Gsp Crop Science IPO Gmp हुआ ओपन सभी डेट्स आई सामने जानें लेटेस्ट डेटा

WhatsApp से आधार डाउनलोड सुविधा

सरकार ने MyGov हेल्पडेस्क नाम से एक चैटबॉट लॉन्च किया है जो DigiLocker से जुड़ा हुआ है। इसकी मदद से आप WhatsApp पर ही अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह सर्विस 2025 में और ज्यादा पॉपुलर हो रही है क्योंकि इसमें OTP वेरिफिकेशन के जरिए सुरक्षित तरीके से PDF फॉर्मेट में आधार मिल जाता है। इससे समय बचता है और आपको UIDAI की वेबसाइट पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ती।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

क्या डॉक्यूमेट चाहिए होंगे 

सबसे पहले आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए जिसमें WhatsApp इंस्टॉल हो। आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक्ड होना जरूरी है क्योंकि OTP उसी पर आएगा। साथ ही इंटरनेट कनेक्शन अच्छा होना चाहिए। अगर आपका आधार DigiLocker से जुड़ा नहीं है तो चैटबॉट खुद ही इसे हैंडल कर लेगा। यह सब मुफ्त है कोई चार्ज नहीं लगता। 

The News Tv India Official

MyGov हेल्पडेस्क नंबर को करें सेव

प्रक्रिया शुरू करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में +91-9013151515 नंबर को MyGov Helpdesk नाम से सेव करें। यह आधिकारिक नंबर है जो सरकार द्वारा चलाया जाता है। सेव करने के बाद WhatsApp खोलें और कॉन्टैक्ट्स में इसे सर्च करें। गलत नंबर से बचें क्योंकि फेक नंबर्स से स्कैम हो सकता है।

READ MORE - CG Power शेयर प्राइस में हुई अचानक वृद्धि ने निवेशकों का ध्यान खींचा , जानें लेटेस्ट शेयर अपडेट्स

WhatsApp चैट कैसे शुरू करे

नंबर सेव करने के बाद WhatsApp में चैट ओपन करें और Hi मैसेज भेजें। चैटबॉट तुरंत जवाब देगा और आपको ऑप्शंस दिखाएगा जैसे भाषा चुनना या सर्विस सिलेक्ट करना। अगर हिंदी में बात करना चाहें तो हिंदी चुनें। 

आधार डाउनलोड ऑप्शन चुनें 

चैटबॉट के जवाब में Download Aadhaar जैसा ऑप्शन आएगा उसे सिलेक्ट करें। फिर अपना आधार नंबर या वर्चुअल ID एंटर करें अगर पूछा जाए। ज्यादातर मामलों में यह सीधे OTP के लिए आगे बढ़ जाता है। सही डिटेल्स दें क्योंकि गलती से प्रक्रिया रुक सकती है। 

Whatsapp official website

OTP वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा जो 6 अंकों का होगा। इसे चैटबॉट में एंटर करें। OTP 10 मिनट तक वैलिड रहता है इसलिए जल्दी टाइप करें। अगर OTP नहीं आता तो चेक करें कि आपका नंबर आधार से लिंक्ड है या नहीं। 

The News Tv India Official

आधार कार्ड PDF को करें डाउनलोड 

OTP वेरिफाई होने के बाद चैटबॉट आपको आधार की PDF फाइल सीधे WhatsApp पर भेज देगा। इसे डाउनलोड करें और अपने फोन में सेव कर लें। PDF पासवर्ड प्रोटेक्टेड होती है जिसमें आपके नाम के पहले 4 अक्षर और जन्म वर्ष पासवर्ड होते हैं। अब आप इसे प्रिंट या शेयर कर सकते हैं। 

स्कैम से कैसे बचें

हमेशा आधिकारिक नंबर +91-9013151515 का ही इस्तेमाल करें किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। OTP कभी शेयर न करें। अगर कोई संदेह हो तो UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें। जिस ऑप्शन के बारे में जानकारी ना हो उस पर क्लिक न करें। 

READ MORE - India Gdp Growth Rate में दिखा उछाल , मजबूती और विकास के साथ कई क्षेत्र में पकड़ हुई मजबूत

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications