भारतीय फैक्ट्रियों ने रचा इतिहास: IIP ग्रोथ 7.8% के साथ 2 साल के उच्चतम स्तर पर; इलेक्ट्रॉनिक और ऑटो सेक्टर में आई भारी सुनामी!

भारतीय अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक बड़ी खुशखबरी आई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 28, 2026 • 7:18 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
भारतीय फैक्ट्रियों ने रचा इतिहास: IIP ग्रोथ 7.8% के साथ 2 साल के उच्चतम स्तर पर; इलेक्ट्रॉनिक और ऑटो सेक्टर में आई भारी सुनामी!
भारतीय अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक बड़ी खुशखबरी आई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।
Full Story: https://newstvindia.in/indian-factories-create-history-iip-growth-at-2-year-high-with-7-8-huge-tsunami-in-electronic-and-auto-sector
https://newstvindia.in/indian-factories-create-history-iip-growth-at-2-year-high-with-7-8-huge-tsunami-in-electronic-and-auto-sector
Copied
भारतीय फैक्ट्रियों ने रचा इतिहास: IIP ग्रोथ 7.8% के साथ 2 साल के उच्चतम स्तर पर; इलेक्ट्रॉनिक और ऑटो सेक्टर में आई भारी सुनामी!
भारतीय फैक्ट्रियों ने रचा इतिहास: IIP ग्रोथ 7.8% के साथ 2 साल के उच्चतम स्तर पर; इलेक्ट्रॉनिक और ऑटो सेक्टर में आई भारी सुनामी!
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : भारत में औद्योगिक उत्पादन दिसंबर में दो साल से ज्यादा समय के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। इसका मुख्य कारण मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का अच्छा प्रदर्शन रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (आईआईपी) की ग्रोथ रेट 7.8 प्रतिशत रही, जो नवंबर में 6.7 प्रतिशत थी। इसका मतलब है कि देश की फैक्ट्रियों, खदानों और बिजली उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों में तेजी आई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 में भारत की औद्योगिक गतिविधियां काफी मजबूत रहीं। आईआईपी साल-दर-साल आधार पर 7.8 प्रतिशत बढ़ा, जो पिछले दो साल से भी ज्यादा समय में सबसे तेज वृद्धि है। हालांकि नवंबर के आंकड़ों को संशोधित करने के बाद उसमें 7.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई थी। इससे साफ है कि अलग-अलग सेक्टरों में उत्पादन तेजी से बढ़ा है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Global Oil Crisis: $100 के पार पहुँचा कच्चा तेल; ईरान ने अमेरिका से बातचीत को नकारा, भारत को 'होर्मुज जलमार्ग' पर मिली बड़ी राहत
NEW
flash_on
Stock Market Today: शांति वार्ता की खबरों से बाज़ार में 'बुल रन'; सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 23,200 के पार
flash_on
Stock Market Update: ईरान-अमेरिका तनाव कम होते ही शेयर बाजार में 'सुनामी' तेजी, सेंसेक्स 1500 अंक उछला, निफ्टी 22,800 के पार
flash_on
HDFC बैंक के शेयर प्राइस में आज दिखी गिरावट के बाद निवेशक हुए निराश
flash_on
Tipco Engineering IPO 25 मार्च को हो जाएगा क्लोज जानें लेटेस्ट GMP
flash_on
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बहार: निफ्टी 23,800 के करीब, निवेशकों की झोली में आए 5 लाख करोड़
flash_on
Gsp Crop Science IPO Gmp हुआ ओपन सभी डेट्स आई सामने जानें लेटेस्ट डेटा

इस बढ़त के पीछे मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और बिजली उत्पादन तीनों सेक्टरों का मजबूत प्रदर्शन रहा। दिसंबर में मैन्युफैक्चरिंग उत्पादन 8.1 प्रतिशत बढ़ा। वहीं, माइनिंग सेक्टर में 6.8 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह दिखाता है कि इंफ्रास्ट्रक्चर, पूंजीगत सामान और उपभोक्ता वस्तुओं की मांग बनी हुई है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

दिसंबर में आई इस तेजी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का अहम योगदान रहा।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के अंदर 23 में से 16 उद्योग समूहों में दिसंबर के दौरान सकारात्मक ग्रोथ दर्ज की गई। इसमें कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल प्रोडक्ट्स का उत्पादन 34.9 प्रतिशत बढ़ा। मोटर वाहन, ट्रेलर और सेमी-ट्रेलर का उत्पादन 33.5 प्रतिशत बढ़ा, जबकि अन्य परिवहन उपकरणों में 25.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

दिसंबर में बेसिक मेटल्स का उत्पादन 12.7 प्रतिशत बढ़ा। इसमें एलॉय स्टील, एमएस स्लैब और स्टील पाइप व ट्यूब्स का योगदान रहा। फार्मास्युटिकल यानी दवा उद्योग में भी 10.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसमें वैक्सीन, पाचन से जुड़ी दवाइयां और विटामिन उत्पादों की अच्छी मांग रही।

उपयोग के आधार पर देखें तो इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण से जुड़े सामानों का उत्पादन दिसंबर में 12.1 प्रतिशत बढ़ा। वहीं, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स यानी लंबे समय तक चलने वाले उपभोक्ता सामानों में 12.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इससे पता चलता है कि निवेश और लोगों की खरीदारी दोनों में तेजी बनी हुई है।

इस दौरान कैपिटल गुड्स का उत्पादन 8.1 प्रतिशत और इंटरमीडिएट गुड्स का उत्पादन 7.5 प्रतिशत बढ़ा। वहीं, प्राइमरी गुड्स में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

अप्रैल से दिसंबर 2025-26 के बीच कुल मिलाकर औद्योगिक उत्पादन 3.9 प्रतिशत बढ़ा। हालांकि साल के शुरुआती महीनों में कुछ उतार-चढ़ाव रहे, लेकिन साल के अंत तक ग्रोथ की दिशा साफ तौर पर मजबूत दिखी। सरकार ने नवंबर 2025 के आंकड़ों में अंतिम संशोधन भी किया, जिससे औद्योगिक विकास की मजबूती की पुष्टि हुई।

वहीं, प्राइमरी गुड्स की ग्रोथ 2 प्रतिशत से बढ़कर 4.4 प्रतिशत हो गई। कैपिटल गुड्स का उत्पादन 8.1 प्रतिशत रहा, हालांकि यह नवंबर के 10.4 प्रतिशत से थोड़ा कम था। इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन गुड्स में 12.1 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ बनी रही।

उपभोक्ता पक्ष पर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की ग्रोथ 10.3 प्रतिशत से बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गई। वहीं, कंज्यूमर नॉन-ड्यूरेबल्स का उत्पादन 7.3 प्रतिशत से बढ़कर 8.3 प्रतिशत रहा। इससे साफ है कि लोगों की मांग अच्छी बनी हुई है।

केयरएज रेटिंग की चीफ इकोनॉमिस्ट रजनी सिन्हा के अनुसार, दिसंबर में 7.8 प्रतिशत की औद्योगिक वृद्धि दो साल से ज्यादा समय में सबसे तेज है। मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और बिजली-तीनों सेक्टरों में अच्छी बढ़त देखी गई है।

उनका कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण से जुड़े सामानों में सरकार के लगातार पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) की वजह से आईआईपी डेटा मजबूत बना हुआ है। साथ ही, उपभोक्ता सामानों की मांग भी अच्छी रही है। जीएसटी में सुधार, इनकम टैक्स में राहत, आरबीआई की पिछली ब्याज दर कटौती और महंगाई में नरमी जैसे कदम आगे भी खपत को सहारा देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि इन सबको देखते हुए आने वाला केंद्रीय बजट देश की आर्थिक रफ्तार तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। सरकार की कैपेक्स से जुड़ी नीतियां और उनका निजी निवेश पर असर औद्योगिक प्रदर्शन को प्रभावित करेगा। वहीं, अमेरिका के टैरिफ जैसे वैश्विक जोखिमों पर भी नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

Advertisement
Advertisement
amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications