व्हाइट हाउस का बड़ा बयान: जेफ्री एपस्टीन से ट्रंप के संबंधों पर लेविट ने दी सफाई— "सालों पहले खत्म हो चुका था नाता

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने डोनाल्ड ट्रंप और जेफ्री एपस्टीन के पुराने संबंधों पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। हॉवर्ड लटनिक को प्रशासन का समर्थन।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 11, 2026 • 10:29 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
व्हाइट हाउस का बड़ा बयान: जेफ्री एपस्टीन से ट्रंप के संबंधों पर लेविट ने दी सफाई— "सालों पहले खत्म हो चुका था नाता
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने डोनाल्ड ट्रंप और जेफ्री एपस्टीन के पुराने संबंधों पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। हॉवर्ड लटनिक को प्रशासन का समर्थन।
Full Story: https://newstvindia.in/big-white-house-statement-levitt-on-trump-s-relationship-with-jeffrey-epstein-ended-years-ago
https://newstvindia.in/big-white-house-statement-levitt-on-trump-s-relationship-with-jeffrey-epstein-ended-years-ago
Copied
व्हाइट हाउस का बड़ा बयान: जेफ्री एपस्टीन से ट्रंप के संबंधों पर लेविट ने दी सफाई— "सालों पहले खत्म हो चुका था नाता
व्हाइट हाउस का बड़ा बयान: जेफ्री एपस्टीन से ट्रंप के संबंधों पर लेविट ने दी सफाई— "सालों पहले खत्म हो चुका था नाता
Advertisement
Advertisement

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जेफ्री एपस्टीन से पुराने संबंधों को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिया है। साथ ही प्रशासन ने कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लटनिक के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रंप ने बहुत पहले ही एपस्टीन से दूरी बना ली थी।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
ईरान संकट: अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किए 3,500 अतिरिक्त मरीन; युद्धपोत 'यूएसएस ट्रिपोली' पहुँचा खाड़ी
NEW
flash_on
Nepal : शपथ के कुछ घंटों बाद PM बालेन शाह का बड़ा एक्शन; पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार
flash_on
Fact Check: रूस की तेल रिफाइनरी पर हमले का वायरल सीसीटीवी वीडियो निकला फेक; AI टूल्स की मदद से बनाया गया भ्रम
flash_on
US-Iran War Update: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक रोके हमले; क्या कूटनीति से थमेगा खाड़ी का महायुद्ध?
flash_on
US-Iran War LIVE Updates: शांति प्रस्तावों पर रार; ईरान ने ठुकराई अमेरिकी शर्तें, मुआवजे और होर्मुज पर नियंत्रण की रखी मांग
flash_on
Bangladesh Election 2026: जमात-ए-इस्लामी ने चुनाव परिणामों को दी कानूनी चुनौती; 32 सीटों पर पुनर्मतगणना की मांग
flash_on
US-Iran War Update: बैक-चैनल कूटनीति में भारत की बड़ी भूमिका, ओमान और तुर्की के साथ मिलकर ट्रंप के '5-दिवसीय संघर्ष विराम' की बनाई राह

उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति हमेशा अपने बयान पर कायम रहे हैं। उन्होंने जेफ्री एपस्टीन को अपने मार-ए-लागो क्लब से बाहर निकाल दिया था, क्योंकि सच कहें तो एपस्टीन का व्यवहार ठीक नहीं था।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

लेविट ने यह भी कहा कि ट्रंप ने कई साल पहले ही एपस्टीन से अपने संबंध पूरी तरह खत्म कर लिए थे और इस बारे में वह लंबे समय से खुलकर और साफ तरीके से बात करते रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

हाल ही में कुछ नए दस्तावेज सामने आए हैं, जिनमें 2000 के शुरुआती वर्षों में ट्रंप और पाम बीच के पुलिस प्रमुख के बीच हुई एक कथित बातचीत का जिक्र है। इस पर लेविट ने कहा कि यह एक फोन कॉल थी, जो हो भी सकती है और नहीं भी। उन्हें इसकी पक्की जानकारी नहीं है। उन्होंने दोहराया कि ट्रंप ने एपस्टीन को अपने क्लब से निकाल दिया था और यह बात आज भी सही है।

लेविट ने एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों के सार्वजनिक होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एपस्टीन और उसके गंभीर अपराधों से जुड़े 30 लाख से ज्यादा दस्तावेज जारी किए गए हैं। इससे यह दिखता है कि राष्ट्रपति और उनका प्रशासन पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है और सच्चाई सामने लाना चाहता है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या ट्रंप घिसलेन मैक्सवेल को माफी देने पर विचार करेंगे, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई विचार नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछली बार जब इस बारे में बात हुई थी, तब भी ट्रंप ने कहा था कि वह इस पर विचार नहीं कर रहे हैं।

वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक से भी सवाल पूछे गए थे, क्योंकि उन्होंने कैपिटल हिल में गवाही के दौरान एपस्टीन से अपने पुराने संपर्क को स्वीकार किया था। इस पर लेविट ने कहा कि लटनिक राष्ट्रपति की टीम के बहुत महत्वपूर्ण सदस्य हैं और राष्ट्रपति उनका पूरा समर्थन करते हैं।

इसके बाद लेविट ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को डॉव इंडेक्स पहली बार 50 हजार के स्तर को पार कर गया। उन्होंने माइग्रेंट्स के लिए एडमिनिस्ट्रेशन की डिटेंशन पॉलिसी को सही ठहराने वाले एक फेडरल अपील कोर्ट के फैसले का भी ज़िक्र किया और कहा, “लगातार नौवें महीने, दक्षिणी बॉर्डर पर कोई भी गैर-कानूनी बॉर्डर क्रॉसिंग नहीं हुई।”

जेफ्री एपस्टीन एक वित्तीय कारोबारी था, जिस पर सेक्स ट्रैफिकिंग से जुड़े आरोप लगे थे। साल 2019 में संघीय हिरासत में उसकी मौत हो गई थी। बाद में घिसलेन मैक्सवेल को भी यौन तस्करी से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया गया। एपस्टीन का मामला इसलिए भी चर्चा में रहा, क्योंकि उसके संपर्क में कई प्रमुख और प्रभावशाली लोग रहे थे।

प्रशासन का कहना है कि दस्तावेजों को जारी करना उनकी पारदर्शिता की नीति का हिस्सा है। वहीं आलोचक अब भी यह जानना चाहते हैं कि जिन लोगों के नाम इन दस्तावेजों में हैं, उनके साथ हुए पुराने संपर्क और फैसलों के बारे में पूरी स्पष्टता दी जाए।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications