अरविंद केजरीवाल की बड़ी जीत, समन उल्लंघन के दोनों केसों में कोर्ट ने किया बरी; AAP बोली- 'मोदी सरकार के मुंह पर तमाचा'

राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी की दो शिकायतों को खारिज कर दिया है। 'आप' नेताओं ने इसे भाजपा की 'बदलाखोरी की राजनीति' की हार बताते हुए कहा कि सच को दबाया जा सकता है, पराजित नहीं।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 23, 2026 • 6:55 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
अरविंद केजरीवाल की बड़ी जीत, समन उल्लंघन के दोनों केसों में कोर्ट ने किया बरी; AAP बोली- 'मोदी सरकार के मुंह पर तमाचा'
राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी की दो शिकायतों को खारिज कर दिया है। 'आप' नेताओं ने इसे भाजपा की 'बदलाखोरी की राजनीति' की हार बताते हुए कहा कि सच को दबाया जा सकता है, पराजित नहीं।
Full Story: https://newstvindia.in/arvind-kejriwal-wins-big-court-acquits-in-both-summons-violation-cases-aap-says-slap-on-modi-government-s-face
https://newstvindia.in/arvind-kejriwal-wins-big-court-acquits-in-both-summons-violation-cases-aap-says-slap-on-modi-government-s-face
Copied
अरविंद केजरीवाल की बड़ी जीत, समन उल्लंघन के दोनों केसों में कोर्ट ने किया बरी; AAP बोली- 'मोदी सरकार के मुंह पर तमाचा'
अरविंद केजरीवाल की बड़ी जीत, समन उल्लंघन के दोनों केसों में कोर्ट ने किया बरी; AAP बोली- 'मोदी सरकार के मुंह पर तमाचा'
Advertisement
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के दो केस में बड़ी जीत मिली है। ईडी ने तथाकथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल पर समन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था और उन्होंने ईडी के केस को फर्जी बताते हुए समन को अवैध करार दिया था। गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के इन दोनों केस में अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया। कोर्ट से मिली इस बड़ी जीत पर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्यमेव जयते।

यह आदेश राउज एवेन्यू कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने सुनाया। उन्होंने ईडी द्वारा दायर की गई दोनों शिकायतों को खारिज करते हुए अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया।

राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आने के बाद आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं ने केंद्रीय एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल करने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। पंजाब में पार्टी के प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि सच को जितना चाहे मर्जी दबाने की कोशिश कर लो, लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है। सत्यमेव जयते। वहीं, वरिष्ठ नेता व दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सत्यमेव जयते। भगवान के घर देर है अंधेर नहीं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दिल्ली के दयालपुर में दर्दनाक हादसा: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए 2 साल के बच्चे समेत 4 ने ऊपर से लगाई छलांग
NEW
flash_on
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस: महाराष्ट्र में औद्योगिक क्रांति की तैयारी; बिजली दरों और लाइसेंस प्रक्रिया में भारी कटौती
flash_on
पंजाब भर में ‘स्वास्थ्य क्रांति’ ने पांव पसारे; अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
flash_on
मान सरकार की हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा; अब तक 63 गंभीर मामलों में FIR, गैंगस्टरों के नेटवर्क पर प्रहार
flash_on
Assam CM Viral Video: लखीमपुर में हिमंत बिस्वा सरमा का जबरदस्त 'क्रेज'; चुनाव प्रचार के दौरान महिला समर्थक ने अचानक किया 'Kiss'
flash_on
Bengal Elections 2026: अमित शाह ने जारी किया 35 पन्नों का 'श्वेत पत्र'; ममता सरकार के 15 साल के शासन पर दागे तीखे सवाल
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता

‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के पापों का अंत होगा, न्याय भी मिलेगा। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल करके झूठा फसाने की साजिशों का आज फिर पर्दाफ़त्राश हुआ। न्यायालय का आदेश मोदी सरकार के मुंह पर तमाचा है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। भाजपा और उनकी ईडी की तमाम साज़िशें एक बार फिर कोर्ट में बेनक़ाब हो गईं और सत्य की जीत हुई। अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं और हमेशा रहेंगे।

“आप” के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्हांेने एक्स पर कहा कि फिर अरविंद केजरीवाल सही साबित हुए और ईडी, बीजेपी गलत। अरविंद केजरीवाल ने उसी समय कहा था कि ईडी के सम्मन राजनीति से प्रेरित हैं और ईडी भाजपा के राजनैतिक हथियार के रूप में काम कर रही है। भाजपा को अपनी ओछी हरकतों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि एक बार फिर झूठ, फरेब और सियासी बदलाखोरी पर सच की जीत हुई है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि लंबे समय से भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ के अन्य नेताओं के खिलाफ झूठे और बेबुनियाद केस दर्ज करने के लिए ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही थी। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य ‘आप’ की छवि को खराब करना और केजरीवाल की राजनीति को कमजोर करना था। उन्होंने आगे कहा कि आज के अदालती फैसले ने इन कोशिशों को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है।

उन्होंने कहा कि ईडी के केस में अरविंद केजरीवाल का बरी होना साबित करता है कि आरोप मनगढ़ंत और सियासत से प्रेरित थे। अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार का इरादा कभी भी इंसाफ करना नहीं था, यह सिर्फ हमारे राष्ट्रीय संयोजक को परेशान और बदनाम करना था।

अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा को आज के फैसले से सबक सीखना चाहिए और ऐसी दमनकारी और बदलाखोरी वाली राजनीति को खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र डराने-धमकाने और झूठे केसों पर टिका नहीं रह सकता। जनता सब देख रही है और सच हमेशा सामने आता है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications