वेस्टर्न इमेज तोड़ बनी थीं 'नूरजहां', अब विदेशी सरजमीं पर पूजा बत्रा को मिला बड़ा सम्मान
साल 2005 की फिल्म 'ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी' 13 फरवरी 2026 को मलेशिया और इंडोनेशिया में 4K वर्जन में रिलीज होगी। जानें पूजा बत्रा और पीएम अनवर इब्राहिम की मौजूदगी के बारे में।
मुंबई : एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दौरे पर हैं, वहीं दूसरी तरफ साल 2005 में रिलीज हुई ऐतिहासिक फिल्म 'ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी' को मलेशिया और इंडोनेशिया में दोबारा रिलीज करने की तैयारी हो रही है।
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मलेशिया में रखी गई, जहां फिल्म को मिले प्यार से अभिनेत्री पूजा बत्रा बहुत खुश हैं और उन्होंने खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।
फिल्म 'ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी' में नूरजहां का रोल प्ले करने वाली पूजा बत्रा के लिए ये फिल्म बहुत खास रही है, क्योंकि उन्हें पहली बार एक ऐतिहासिक फिल्म में किरदार करने का मौका मिला था। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "मलेशिया का शुक्रिया, हमें अभिनेताओं के रूप में सम्मानित करने और हमारी फिल्म 'ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी' को अपार प्यार देने के लिए। दूसरे देश में इतने शानदार दर्शक पाकर हम बेहद आभारी और धन्य महसूस कर रहे हैं। मलेशिया और वहां के सभी लोगों के लिए।"
मलेशिया और इंडोनेशिया में फिल्म का भव्य प्रीमियर रखा गया, जहां भारतीय फिल्म को देखने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी पहुंचे।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppबता दें कि फिल्म 'ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी' को नए 4के वर्जन के साथ दोबारा रिलीज करने का फैसला लिया गया है। 13 फरवरी 2026 को वेलेंटाइन वीकेंड पर मलेशिया और इंडोनेशिया में फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 'ताजमहल: एन इटरनल लव स्टोरी' में पूजा बत्रा के अलावा, कबीर बेदी, सोन्या जेहान, मनीषा कोइराला, अरबाज खान, और जुल्फी सैयद भी थे, और फिल्म साल 2005 की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। फिल्म का सेट और कॉस्ट्यूम दोनों की भारी कीमत के साथ बने थे, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पिछड़ गई।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने भारत में 21 करोड़ रुपए और वैश्विक स्तर पर 31 करोड़ रुपए कमाए थे। कमाई फिल्म के बजट की लगभग आधी रही। यह फिल्म पूजा बत्रा के लिए बहुत खास है, और इसका जिक्र उन्होंने इंटरव्यू में किया था। अभिनेत्री ने कहा था, "भारत में हर किसी ने मुझे वेस्टर्न रोल में कास्ट करने की कोशिश की। भारत में रहकर भी मुझे इंडियन रोल बहुत कम मिले, और नूरजहां उनमें से एक था। किरदार के लिए तैयार होना मुझे बहुत पसंद था, जब हैवी ज्वेलरी और माथे पर खासकर पासा लगाया जाता है। नूरजहां का लुक शानदार था।"