Tashkari Trailer: 'तस्करी' में स्मगलर्स के छक्के छुड़ाएंगे इमरान हाशमी, नीरज पांडे की सीरीज में निभा रहे जांबाज ऑफिसर का रोल

इमरान हाशमी और नीरज पांडे की वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर वेब' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कस्टम अधिकारियों और इंटरनेशनल स्मगलिंग सिंडिकेट के बीच की इस रोमांचक जंग में इमरान 'अर्जुन मीना' के किरदार में नजर आएंगे। सीरीज 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 8, 2026 • 7:38 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
Tashkari Trailer: 'तस्करी' में स्मगलर्स के छक्के छुड़ाएंगे इमरान हाशमी, नीरज पांडे की सीरीज में निभा रहे जांबाज ऑफिसर का रोल
के छक्के छुड़ाएंगे इमरान हाशमी, नीरज पांडे की सीरीज में निभा रहे जांबाज ऑफिसर का रोल
इमरान हाशमी और नीरज पांडे की वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर वेब' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कस्टम अधिकारियों और इंटरनेशनल स्मगलिंग सिंडिकेट के बीच की इस रोमांचक जंग में इमरान 'अर्जुन मीना' के किरदार में नजर आएंगे। सीरीज 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।
Full Story: https://newstvindia.in/tashkari-trailer-emraan-hashmi-neeraj-pandey-to-unleash-smugglers-sixes-in-smuggling
https://newstvindia.in/tashkari-trailer-emraan-hashmi-neeraj-pandey-to-unleash-smugglers-sixes-in-smuggling
Copied
Tashkari Trailer: 'तस्करी' में स्मगलर्स के छक्के छुड़ाएंगे इमरान हाशमी, नीरज पांडे की सीरीज में निभा रहे जांबाज ऑफिसर का रोल
Tashkari Trailer: 'तस्करी' में स्मगलर्स के छक्के छुड़ाएंगे इमरान हाशमी, नीरज पांडे की सीरीज में निभा रहे जांबाज ऑफिसर का रोल
Advertisement
Advertisement

मुंबई : अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आगामी वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर वेब' को लेकर उत्साहित हैं। इस सीरीज का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ, जिसमें कस्टम अधिकारियों और स्मगलर्स के बीच रोमांचक जंग दिखाई गई है। इमरान ने बताया कि वह इस सीरीज का हिस्सा क्यों बने और उनके किरदार की खास बात क्या है।

इमरान ने बताया कि उन्होंने इस शो के लिए हां इसलिए कहा क्योंकि इसमें हीरोइज्म को बहुत जमीनी और समझदारी भरे तरीके से दिखाया गया है। इमरान हाशमी ने कहा, “ट्रेलर और टीजर को मिल रहे प्यार से बहुत हौसला मिल रहा है। 'तस्करी' के जरिए मैं निर्देशक नीरज पांडे और उनकी टैलेंटेड टीम के साथ पहली बार काम कर रहा हूं। उनके साथ काम का अनुभव शानदार रहा।

सीरीज की सबसे खास बात मुझे इसका हीरोइज्म का नजरिया लगा—यहां जोर-शोर वाली बहादुरी नहीं, बल्कि शांत हिम्मत, अनुशासन और कर्तव्य पर जोर है। पूरी कास्ट और क्रू ने इस दुनिया को जीवंत करने में बहुत मेहनत की है। मैं इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक इसे देखें।”

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
भोजपुरी क्वीन निधि झा का 'परदेसी' अवतार: पति यश कुमार के लिए शेयर किया इमोशनल वीडियो; वायरल हुई प्रेम कहानी
NEW
flash_on
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कोहराम: 10 दिनों में ₹1226 करोड़ पार; जवान, पठान और KGF 2 के रिकॉर्ड ध्वस्त
flash_on
सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार
flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
flash_on
रील लाइफ vs रियल लाइफ: जब शूटिंग के दौरान 'कट' के बाद भी नहीं रुके सितारे, भावनाओं में बहकर पार की सीमाएं
flash_on
पहले सीन से आखिरी फ्रेम तक जबरदस्त वर्ल्ड क्लास सिनेमा... 'धुरंधर 2' की सेलेब्स ने की भर-भरकर तारीफ
flash_on
कृष्णा कुमार ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जाहिर की

'तस्करी: द स्मगलर वेब' इंटरनेशनल स्मगलिंग की दुनिया को दिखाती है। कहानी अल-डेरा, अदीस अबाबा, मिलान और बैंकॉक जैसे स्मगलिंग रूट्स पर फैली है। इसमें कोडेड रास्ते, फर्जी दस्तावेज और सोची-समझी चालें दिखाई गई हैं। केंद्र में मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्पेशल कस्टम टास्क फोर्स है, जो ईमानदार अधिकारियों की टीम है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

वेब सीरीज में इमरान हाशमी अर्जुन मीना का रोल निभा रहे हैं। उनके साथ अमृता खानविलकर, नंदीश सिंह संधू और अनुराग सिन्हा भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, विलेन के रोल में शरद केलकर हैं, जो वेब सीरीज में बड़ा चौधरी और उसके शक्तिशाली सिंडिकेट का नेतृत्व करते नजर आएंगे। यह सिंडिकेट धोखे की कई परतों और ग्लोबल नेटवर्क से काम करता है।

सीरीज के निर्माता नीरज पांडे ने कहा, “कस्टम्स की दुनिया को दिखाना हमेशा से मेरा सपना था। यह जगह चुपचाप, सटीक और लगातार दबाव में काम करती है। इस विजन को हकीकत बनाना रोमांचक रहा। कास्ट और क्रू ने पूरी लगन दिखाई। खाकी फ्रैंचाइजी के बाद नेटफ्लिक्स के साथ फिर सहयोग करके खुशी है। हमने एक अलग तरह का क्राइम थ्रिलर बनाया है, जो वास्तविकता पर आधारित है। उम्मीद है दर्शक इसे पसंद करेंगे।”

Advertisement
Advertisement

'तस्करी: द स्मगलर वेब' 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications