राष्ट्र प्रेरणा स्थल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनायकों के विचारों से प्रेरणा देगा : मुख्यमंत्री योगी

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनायकों के विचारों से प्रेरित करेगा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Dec 25, 2025 • 6:07 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
राष्ट्र प्रेरणा स्थल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनायकों के विचारों से प्रेरणा देगा : मुख्यमंत्री योगी
ो राष्ट्रनायकों के विचारों से प्रेरणा देगा : मुख्यमंत्री योगी
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनायकों के विचारों से प्रेरित करेगा।
Full Story: https://newstvindia.in/rashtra-nirman-sthal-will-inspire-generations-to-come-with-ideas-of-national-heroes-cm-yogi
https://newstvindia.in/rashtra-nirman-sthal-will-inspire-generations-to-come-with-ideas-of-national-heroes-cm-yogi
Copied
राष्ट्र प्रेरणा स्थल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनायकों के विचारों से प्रेरणा देगा : मुख्यमंत्री योगी
राष्ट्र प्रेरणा स्थल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनायकों के विचारों से प्रेरणा देगा : मुख्यमंत्री योगी
Advertisement
Advertisement

लखनऊ : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनायकों के विचारों से प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गर्व का है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत में ‘एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ का उद्घोष किया था, जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को वर्तमान सरकार जमीन पर उतारने का कार्य कर रही है।

सीएम योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर काम कर रही है और आधुनिक भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लखनऊ आगमन अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के करकमलों से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का लोकार्पण हुआ है। इसके साथ ही एक भव्य म्यूजियम का भी उद्घाटन किया गया है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के किए तबादले; एम. देवराज और अनुराग यादव को मिली नई जिम्मेदारी
NEW
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट
flash_on
नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान; कैबिनेट ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे को दी हरी झंडी
flash_on
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आगाज़: सहारनपुर के मां शाकुम्भरी देवी धाम में उमड़ेगी श्रद्धा, जानें इस शक्तिपीठ की अनूठी महिमा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत का जो स्वरूप आज देश देख रहा है, उसके पीछे इन तीनों महापुरुषों का मार्गदर्शन और प्रेरणा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और आत्मनिर्भर भारत का सपना तेजी से साकार हो रहा है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि वे अक्सर कहा करते थे—‘अंधेरा छंटेगा, सूर्य निकलेगा और कमल खिलेगा।’ वे भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर दृढ़ संकल्पित थे। एक पत्रकार, विचारक और कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में अटल जी ने देश को स्पष्ट विजन दिया, जिसका लाभ आज विकास के नए रूप में दिखाई दे रहा है।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications