15 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार! महाराष्ट्र चुनाव के कारण NSE ने बदला फैसला; जानें अब कब होगी ट्रेडिंग और सेटलमेंट

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों (BMC चुनाव सहित) के चलते 15 जनवरी को शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। NSE ने पहले इसे केवल 'सेटलमेंट हॉलिडे' रखा था, जिसे अब 'ट्रेडिंग हॉलिडे' में बदल दिया गया है। इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी मार्केट पूरी तरह बंद रहेंगे। देखें बाजार का नया कैलेंडर और सेंसेक्स-निफ्टी का ताजा अपडेट।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 12, 2026 • 10:37 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
15 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार! महाराष्ट्र चुनाव के कारण NSE ने बदला फैसला; जानें अब कब होगी ट्रेडिंग और सेटलमेंट
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों (BMC चुनाव सहित) के चलते 15 जनवरी को शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। NSE ने पहले इसे केवल 'सेटलमेंट हॉलिडे' रखा था, जिसे अब 'ट्रेडिंग हॉलिडे' में बदल दिया गया है। इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी मार्केट पूरी तरह बंद रहेंगे। देखें बाजार का नया कैलेंडर और सेंसेक्स-निफ्टी का ताजा अपडेट।
Full Story: https://newstvindia.in/the-stock-market-will-be-closed-on-january-15-nse-reverses-decision-due-to-maharashtra-elections-know-when-trading-and-settlement-will-happen
https://newstvindia.in/the-stock-market-will-be-closed-on-january-15-nse-reverses-decision-due-to-maharashtra-elections-know-when-trading-and-settlement-will-happen
Copied
15 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार! महाराष्ट्र चुनाव के कारण NSE ने बदला फैसला; जानें अब कब होगी ट्रेडिंग और सेटलमेंट
15 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार! महाराष्ट्र चुनाव के कारण NSE ने बदला फैसला; जानें अब कब होगी ट्रेडिंग और सेटलमेंट
Advertisement
Advertisement

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार 15 जनवरी को महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के चलते बंद रहेगा। यह जानकारी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की ओर से सोमवार को जारी सर्कुलर में दी गई।

एनएसई ने कहा, "पहले के एक्सचेंज सर्कुलर में आंशिक बदलाव करते हुए, एक्सचेंज गुरुवार, 15 जनवरी, 2026 को महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव के कारण कैपिटल मार्केट सेगमेंट में ट्रेडिंग छुट्टी घोषित करता है।"

इससे पहले के सर्कुलर में एक्सचेंज ने कहा था कि 15 जनवरी को शेयर बाजार खुलेगा और नगर निगम चुनाव के कारण केवल सेटलमेंट सेगमेंट में अवकाश रहेगा।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
NEW
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, अधीर रंजन चौधरी 30 साल बाद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!
flash_on
बदल रहा है पंजाब: नशे के खिलाफ जंग में फरीदकोट बना आदर्श जिला, देखें कैसे मिली सफलता
flash_on
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के किए तबादले; एम. देवराज और अनुराग यादव को मिली नई जिम्मेदारी
flash_on
दिल्ली के दयालपुर में दर्दनाक हादसा: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए 2 साल के बच्चे समेत 4 ने ऊपर से लगाई छलांग

ताजा नोटिफिकेशन के मुताबिक, इक्विटी, डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएसबी), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंरेस्ट डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी कारोबार बंद रहेगा।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इसके अलावा, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी सुबह के सत्र में कारोबार बंद रहेगा, हालांकि, शाम के सत्र में कारोबार यथावत रहेगा।

एक्सचेंज बंद रहने के कारण निवेशक इक्विटी, डेरिवेटिव्स के साथ किसी भी सेगमेंट में कारोबार नहीं कर पाएंगे। इसके बाद बाजार शुक्रवार 16 जनवरी को खुलेगा और इस दिन कारोबार सामान्य रहेगा।

Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की अगली छुट्टी सोमवार 26 जनवरी को रहेगी।

महाराष्ट्र सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि मुंबई शहर और बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) द्वारा शासित मुंबई उपनगरीय जिलों सहित 29 नगर निगमों में स्थानीय निकाय चुनाव कराए जा सकें।

भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा। दिन की शुरुआत लाल निशान में हुई थी, लेकिन अमेरिकी राजदूत के बयान के कारण अंत में हरे निशान में बंद हुआ।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के मुख्य सूचकांक सेंसेक्स ने कारोबारी दिन की शुरुआत 83,435.31 अंक पर की और 82,861.07 का न्यूनतम स्तर और 83,962.33 अंक का उच्चतम स्तर हुआ। अंत में 301.93 अंक या 0.36 प्रतिशत के उछाल के साथ 83,878.17 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मुख्य सूचकांक में भी कारोबारी दिन में उतार-चढ़ाव देखा गया। निफ्टी की शुरुआत 25,669.05 अंक पर हुई और इसने 25,473.40 अंक का न्यूनतम स्तर और 25,813.15 अंक उच्चतम स्तर छुआ। अंत में यह 106.95 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,790.25 पर बंद हुआ।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications