सावरकर पर सियासी घमासान: मोहन भागवत की 'भारत रत्न' की मांग पर भड़का विपक्ष, बताया दुर्भाग्यपूर्ण

मोहन भागवत द्वारा सावरकर को भारत रत्न देने के सुझाव पर सीपीआई(एम) और सपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जॉन ब्रिटास और राजीव राय ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 9, 2026 • 11:50 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
सावरकर पर सियासी घमासान: मोहन भागवत की 'भारत रत्न' की मांग पर भड़का विपक्ष, बताया दुर्भाग्यपूर्ण
मोहन भागवत द्वारा सावरकर को भारत रत्न देने के सुझाव पर सीपीआई(एम) और सपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जॉन ब्रिटास और राजीव राय ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
Full Story: https://newstvindia.in/savarkar-in-political-turmoil-opposition-slams-mohan-bhagwat-s-demand-for-bharat-ratna-says-unfortunate
https://newstvindia.in/savarkar-in-political-turmoil-opposition-slams-mohan-bhagwat-s-demand-for-bharat-ratna-says-unfortunate
Copied
सावरकर पर सियासी घमासान: मोहन भागवत की 'भारत रत्न' की मांग पर भड़का विपक्ष, बताया दुर्भाग्यपूर्ण
सावरकर पर सियासी घमासान: मोहन भागवत की 'भारत रत्न' की मांग पर भड़का विपक्ष, बताया दुर्भाग्यपूर्ण
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की ओर से वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने संबंधी बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दलों के नेताओं ने इस प्रस्ताव पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे विवादास्पद बताया है।

सीपीआई(एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है, तो यह भारत के इतिहास का एक दुर्भाग्यपूर्ण अध्याय होगा। उन्होंने कहा कि सावरकर को आजादी की लड़ाई के लिए नहीं, बल्कि अंग्रेजों से माफी मांगने के लिए जाना जाता है। उन्हें नफरत, बंटवारे की राजनीति और ध्रुवीकरण का जनक माना जाता है। ऐसे में अगर उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाता है, तो यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन होगा।

समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि माफी मांगने वालों को भारत रत्न देने की परंपरा शुरू हो जाती है, तो फिर ऐसे सभी लोगों को यह सम्मान देना पड़ेगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हम अपने बच्चों को यह सिखाना चाहेंगे कि किसी भी संघर्ष की स्थिति में दमनकारी ताकतों से माफी मांग ली जाए? मेरा मानना है कि देश के लोग ऐसी सोच को स्वीकार नहीं करेंगे।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
NEW
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, अधीर रंजन चौधरी 30 साल बाद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!
flash_on
बदल रहा है पंजाब: नशे के खिलाफ जंग में फरीदकोट बना आदर्श जिला, देखें कैसे मिली सफलता
flash_on
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के किए तबादले; एम. देवराज और अनुराग यादव को मिली नई जिम्मेदारी
flash_on
दिल्ली के दयालपुर में दर्दनाक हादसा: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए 2 साल के बच्चे समेत 4 ने ऊपर से लगाई छलांग

इसी दौरान राजीव राय ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उत्तर प्रदेश को लेकर दिए गए बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। ओवैसी के 'योगी जी, मैं आ रहा हूं' वाले बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें यह कहना चाहिए कि योगी जी, मुझे भेजा जा रहा है, मेरा ध्यान रखिए।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

वहीं, ओवैसी की पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ‘बुर्का पहनने वाली महिला के मुख्यमंत्री बनने’ संबंधी बयान पर भी सपा सांसद ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें विधायक बनने पर ध्यान देना चाहिए। सपा सांसद ने कहा कि पहले वे खुद एमएलए बन जाएं, उसके बाद मुख्यमंत्री बनने की बात करें।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications