Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने दिखाई दुष्यंत सिंह की पदयात्रा को झंडी; बोलीं- 'पांव के छाले मेरी राहें नहीं रोक पाए, आप भी रुकना मत'

झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह की 'जनसंवाद पदयात्रा' शुरू हो गई है। वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जनता को केवल मतदाता नहीं, बल्कि भाग्य निर्माता मानती हैं। जानें क्यों राजे ने कहा कि यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि अपनों के बीच पहुंचने की कोशिश है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 15, 2026 • 9:47 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने दिखाई दुष्यंत सिंह की पदयात्रा को झंडी; बोलीं- 'पांव के छाले मेरी राहें नहीं रोक पाए, आप भी रुकना मत'
ष्यंत सिंह की पदयात्रा को झंडी; बोलीं- 'पांव के छाले मेरी राहें नहीं रोक पाए, आप भी रुकना मत'
झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह की 'जनसंवाद पदयात्रा' शुरू हो गई है। वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जनता को केवल मतदाता नहीं, बल्कि भाग्य निर्माता मानती हैं। जानें क्यों राजे ने कहा कि यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि अपनों के बीच पहुंचने की कोशिश है।
Full Story: https://newstvindia.in/rajasthan-news-vasundhara-raje-flags-off-dushyant-singh-s-padyatra-says-foot-blades-didn-t-stop-my-way-you-don-t-even-stop
https://newstvindia.in/rajasthan-news-vasundhara-raje-flags-off-dushyant-singh-s-padyatra-says-foot-blades-didn-t-stop-my-way-you-don-t-even-stop
Copied
Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने दिखाई दुष्यंत सिंह की पदयात्रा को झंडी; बोलीं- 'पांव के छाले मेरी राहें नहीं रोक पाए, आप भी रुकना मत'
वसुंधरा राजे ने दिखाई दुष्यंत सिंह की पदयात्रा को झंडी; बोलीं- 'पांव के छाले मेरी राहें नहीं रोक पाए, आप भी रुकना मत'
Advertisement
Advertisement

झालावाड़ : झालावाड़-बारां से सांसद दुष्यंत सिंह ने जनसंवाद पदयात्रा की शुरुआत की है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले के उन्हेल नागेश्वर में सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद यात्रा में पहुंचीं और झंडी दिखाकर रवाना किया।

सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि ‘जनसंवाद पदयात्रा’ में क्षेत्र की जनता से रूबरू होते हुए सुझाव, समस्याएं और विकास की आवश्यकताओं पर सीधा संवाद किया जाएगा। उन्हेल नागेश्वर मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा धर्मपुरी, कुमठिया, रामगढ़, चायरा, मगसी सहित कई स्थानों पर पहुंचेगी, जहां जनसमुदाय द्वारा स्वागत एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। समस्त क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन है कि पदयात्रा में शामिल होकर अपने क्षेत्र की आवाज को और सशक्त बनाएं।

कार्यक्रम में शामिल हुईं वसुंधरा राजे ने कहा, "मैं चलती रही उम्रभर दुआओं के साथ, पांव के छाले कभी मेरी राहें नहीं रोक पाए।" उन्होंने कहा कि जब आप पैदल चलेंगे तो बड़े-बड़े छाले होंगे। आप उनमें सुइयां चुभा कर आगे बढ़ जाएं। खुद ही ऑपरेशन करना पड़ता है, लेकिन बुरी तरह मत करना, डॉक्टर भी आपके साथ हैं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
'प्रदेश में नहीं होने देंगे पेट्रोल-डीजल और बिजली की कमी'मंत्री हीरालाल नागर का विपक्ष पर पलटवार; डोटासरा ने घेरा
NEW
flash_on
राजस्थान के सरकारी स्कूलों का बदलेगा हुल्या: केंद्र ने दी 300 करोड़ की मंजूरी, CM भजनलाल ने जताया PM मोदी का आभार
flash_on
देशद्रोह की साजिश नाकाम: चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से ISI का जासूस गिरफ्तार, राजस्थान इंटेलिजेंस का बड़ा एक्शन
flash_on
केरल चुनाव में BJP के समर्थन में तिरुवनंतपुरम पहुंचे CM भजनलाल शर्मा
flash_on
जयपुर से दिल्ली तक सियासी संग्राम; क्या अशोक गहलोत के सवालों में उलझ गए हैं मुख्यमंत्री भजनलाल?
flash_on
शिक्षा और ऊर्जा के बाद अब एविएशन हब बनेगा कोटा, पीएम मोदी ने किया नए एयरपोर्ट का शिलान्यास
flash_on
राजस्थान चुनाव नियम बदले: अब 2 से ज्यादा बच्चों वाले भी बन सकेंगे सरपंच और पार्षद

राजे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पदयात्रा इस क्षेत्र की उन्नति, विकास और आपके विश्वास की यात्रा है। ज्यादातर नेता चुनाव के समय आते हैं और चुनाव जीतकर चले जाते हैं। पूरे पांच साल एसी में रहते हैं पर हम ऐसा नहीं करते। हम अपने क्षेत्र को परिवार मानते हैं। हम क्षेत्र के लोगों को मतदाता नहीं, भाग्य निर्माता मानते हैं।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने कहा कि आपके सांसद हमेशा जनता के बीच रहते हैं और सब जगह पहुंचने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह अपनों की, अपनों के लिए और अपनों के द्वारा की गई यात्रा है। यह जन-जन से जुड़ने, जनता की आवाज सुनने और लोगों के सपनों को पूरा करने की यात्रा है। इस यात्रा का लक्ष्य है कि हर नागरिक का सम्मान हो, हर नागरिक का उत्थान हो और हर वाजिब समस्या का समाधान हो।

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी यात्रा है, जिसमें सांसद आपके खेतों की मिट्टी, आपके बच्चों की मुस्कान और आपकी मेहनत को अपनाने आए हैं। वे आपकी तकलीफ को गले लगाने आए हैं।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications