पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का 'यलो अलर्ट': शनिवार से 4 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के आसार, जानें आपके शहर का हाल

मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में 14 मार्च से बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं। जानें तापमान का पूरा हाल।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 13, 2026 • 7:10 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
17 days ago
पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का 'यलो अलर्ट': शनिवार से 4 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के आसार, जानें आपके शहर का हाल
मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में 14 मार्च से बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं। जानें तापमान का पूरा हाल।
Full Story: https://newstvindia.in/punjab-chandigarh-weather-yellow-alert-rain-and-strong-winds-expected-for-4-days-from-saturday-know-the-situation-in-your-city
https://newstvindia.in/punjab-chandigarh-weather-yellow-alert-rain-and-strong-winds-expected-for-4-days-from-saturday-know-the-situation-in-your-city
Copied
पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का 'यलो अलर्ट': शनिवार से 4 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के आसार, जानें आपके शहर का हाल
पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का 'यलो अलर्ट': शनिवार से 4 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के आसार, जानें आपके शहर का हाल
Advertisement
Advertisement

चंडीगढ़ : पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले चार दिनों तक कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसको लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। पिछले चौबीस घंटों के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों से सटे इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। विशेष रूप से पठानकोट और अमृतसर में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। तापमान की बात करें तो इसमें अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है और यह सामान्य से करीब 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के सात जिलों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। इनमें रूपनगर में 33.5 डिग्री, मोहाली में 32.7 डिग्री, पटियाला और फरीदकोट में 32.2 डिग्री, होशियारपुर और एसबीएस नगर में 31.5 डिग्री तथा लुधियाना में 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग का कहना है कि शनिवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने और मौसम सुहावना होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
बदल रहा है पंजाब: नशे के खिलाफ जंग में फरीदकोट बना आदर्श जिला, देखें कैसे मिली सफलता
NEW
flash_on
पंजाब भर में ‘स्वास्थ्य क्रांति’ ने पांव पसारे; अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
flash_on
मान सरकार की हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा; अब तक 63 गंभीर मामलों में FIR, गैंगस्टरों के नेटवर्क पर प्रहार
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान

20 मार्च तक राज्य के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान उत्तर और पूर्वी हिस्सों में 26-28 डिग्री, मध्य हिस्सों में 28-30 डिग्री और दक्षिणी हिस्सों में 30-32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पूरे राज्य में दिन का तापमान इस हफ्ते सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की उम्मीद है। रात का न्यूनतम तापमान ज्यादातर हिस्सों में 12-14 डिग्री और दक्षिणी हिस्सों में 14-16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications