'मन की बात' से मिलती है देश को प्रेरणा: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने की पीएम मोदी के संबोधन की तारीफ

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मोहनपुर में 'मन की बात' सुनी। उन्होंने त्रिपुरा की शीर्ष भागीदारी और अंगदान की प्रेरणादायक कहानियों पर पीएम मोदी के विचारों की तारीफ की।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 22, 2026 • 9:27 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
'मन की बात' से मिलती है देश को प्रेरणा: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने की पीएम मोदी के संबोधन की तारीफ
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मोहनपुर में 'मन की बात' सुनी। उन्होंने त्रिपुरा की शीर्ष भागीदारी और अंगदान की प्रेरणादायक कहानियों पर पीएम मोदी के विचारों की तारीफ की।
Full Story: https://newstvindia.in/mann-ki-baat-inspires-the-nation-tripura-chief-minister-manik-saha-lauds-pm-modi-s-address
https://newstvindia.in/mann-ki-baat-inspires-the-nation-tripura-chief-minister-manik-saha-lauds-pm-modi-s-address
Copied
'मन की बात' से मिलती है देश को प्रेरणा: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने की पीएम मोदी के संबोधन की तारीफ
'मन की बात' से मिलती है देश को प्रेरणा: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने की पीएम मोदी के संबोधन की तारीफ
Advertisement
Advertisement

अगरतला : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण की सराहना की।

उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी मन की बात के माध्‍यम से प्रेरणा, दृढ़ता और राष्ट्रीय एकता के संदेश साझा करके देश भर के लोगों को प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने पश्चिमी त्रिपुरा के मोहनपुर में कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री इस मंच के माध्यम से सीधे देश के लोगों से संवाद स्थापित करते हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
NEW
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, अधीर रंजन चौधरी 30 साल बाद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!
flash_on
बदल रहा है पंजाब: नशे के खिलाफ जंग में फरीदकोट बना आदर्श जिला, देखें कैसे मिली सफलता
flash_on
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के किए तबादले; एम. देवराज और अनुराग यादव को मिली नई जिम्मेदारी
flash_on
दिल्ली के दयालपुर में दर्दनाक हादसा: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए 2 साल के बच्चे समेत 4 ने ऊपर से लगाई छलांग

मुख्यमंत्री साहा ने बताया कि पिछले संस्करण के दौरान त्रिपुरा ने भागीदारी के मामले में देश में शीर्ष स्थान हासिल किया था। उन्होंने कहा, “राज्य के प्रत्येक बूथ पर ‘मन की बात’ का आयोजन किया गया। जनसभाओं के साथ-साथ लोगों ने अपने घरों से भी कार्यक्रम सुना और देखा।”

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने नवीनतम एपिसोड को “बेहद मार्मिक” बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कई प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं, जिनमें एक ऐसी युवा लड़की की कहानी भी शामिल थी, जिसकी मृत्यु के बाद उसके माता-पिता ने अंगदान का निर्णय लिया, जिससे कई लोगों को नया जीवन मिला। एक अन्य उदाहरण में हृदय प्रत्यारोपण के बाद लंबी दूरी की ड्राइविंग करने वाली महिला की कहानी का उल्लेख किया गया।

सीएम ने कहा कि ऐसे उदाहरण निस्वार्थता और आंतरिक शक्ति का संदेश देते हैं और यह दर्शाते हैं कि दृढ़ संकल्प व आत्मविश्वास से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने शारीरिक अक्षमताओं के बावजूद आधुनिक तकनीक की सहायता से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों की चर्चा की।

Advertisement
Advertisement

आगामी पैरालंपिक प्रतियोगिताओं का जिक्र करते हुए साहा ने कहा कि त्रिपुरा सहित देश के एथलीटों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है और राज्य सरकार उन्हें पूरा समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित व्यक्तियों द्वारा क्रिकेट खेलने जैसी घटनाएं समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए तालाबों के प्रभावी उपयोग और आधुनिक कृषि पद्धतियों पर भी जोर दिया।

131वें संस्करण में एआई शिखर सम्मेलन की सफलता, खेल जगत की उपलब्धियां, अंगदान का महत्व, केवाईसी जागरूकता, आधुनिक खेती, केरल कुंभ सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जयललिता को श्रद्धांजलि भी दी गई तथा बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं। मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि ‘मन की बात’ देश को जोड़ने और प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications