Maharashtra Politics: 'शिंदे ही असली वारिस, राज ठाकरे ने लगा दी मुहर', प्रेम शुक्ल का उद्धव गुट पर तंज; कारसेवकों के मुद्दे पर अखिलेश को घेरा

भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा कि राज ठाकरे द्वारा महायुति को समर्थन देना साबित करता है कि असली शिवसेना एकनाथ शिंदे की है। उन्होंने यूपी के 'शंकराचार्य विवाद' पर भी अखिलेश यादव को कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना याद दिलाते हुए आड़े हाथों लिया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 22, 2026 • 6:11 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
Maharashtra Politics: 'शिंदे ही असली वारिस, राज ठाकरे ने लगा दी मुहर', प्रेम शुक्ल का उद्धव गुट पर तंज; कारसेवकों के मुद्दे पर अखिलेश को घेरा
भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा कि राज ठाकरे द्वारा महायुति को समर्थन देना साबित करता है कि असली शिवसेना एकनाथ शिंदे की है। उन्होंने यूपी के 'शंकराचार्य विवाद' पर भी अखिलेश यादव को कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना याद दिलाते हुए आड़े हाथों लिया।
Full Story: https://newstvindia.in/maharashtra-politics-shinde-is-the-real-heir-raj-thackeray-stamped-prem-shukla-takes-a-jibe-at-uddhav-faction-sacks-akhilesh-on-kar-sevaks-issue
https://newstvindia.in/maharashtra-politics-shinde-is-the-real-heir-raj-thackeray-stamped-prem-shukla-takes-a-jibe-at-uddhav-faction-sacks-akhilesh-on-kar-sevaks-issue
Copied
Maharashtra Politics: 'शिंदे ही असली वारिस, राज ठाकरे ने लगा दी मुहर', प्रेम शुक्ल का उद्धव गुट पर तंज; कारसेवकों के मुद्दे पर अखिलेश को घेरा
Maharashtra Politics: 'शिंदे ही असली वारिस, राज ठाकरे ने लगा दी मुहर', प्रेम शुक्ल का उद्धव गुट पर तंज; कारसेवकों के मुद्दे पर अखिलेश को घेरा
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़े कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मनसे के समर्थन, उद्धव ठाकरे गुट पर लगाए गए आरोपों और शंकराचार्य मामले में अखिलेश यादव की टिप्पणी को लेकर पार्टी का पक्ष रखा।

प्रेम शुक्ल ने कहा कि ठाकरे भाइयों के बीच दिखाई देने वाली एकता केवल चुनाव तक ही सीमित थी। चुनाव खत्म होते ही वह एकता भी खत्म हो गई। उन्होंने दावा किया कि डोंबिवली-कल्याण क्षेत्र में राज ठाकरे द्वारा 'असली शिवसेना' को दिया गया समर्थन इस बात का प्रमाण है कि ठाकरे विरासत के असली वारिस एकनाथ शिंदे हैं और राज ठाकरे ने भी अब इस पर अपनी मुहर लगा दी है।

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक पूर्व विधायक ने खुद स्वीकार किया कि समर्थन राज ठाकरे से पूछकर दिया गया। प्रेम शुक्ल ने तंज कसते हुए कहा कि यह सब पर्दे के पीछे नहीं, बल्कि सबके सामने हो रहा है, लेकिन उद्धव ठाकरे की पार्टी इसे देखने से इनकार कर रही है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
NEW
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, अधीर रंजन चौधरी 30 साल बाद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!
flash_on
बदल रहा है पंजाब: नशे के खिलाफ जंग में फरीदकोट बना आदर्श जिला, देखें कैसे मिली सफलता
flash_on
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के किए तबादले; एम. देवराज और अनुराग यादव को मिली नई जिम्मेदारी
flash_on
दिल्ली के दयालपुर में दर्दनाक हादसा: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए 2 साल के बच्चे समेत 4 ने ऊपर से लगाई छलांग

बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में मेयर के लिए महायुति गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान किया है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए 15 जनवरी को चुनाव हुए और नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए गए। भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन ज्यादातर नगर पालिकाओं में विजयी रहा।

प्रेम शुक्ल ने शंकराचार्य और सनातन मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सनातन की ध्वजवाहक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने कभी निर्दोष कारसेवकों पर गोलियां चलाने के आदेश दिए थे, वही लोग आज सनातन की बात कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि यही लोग स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ खड़े नजर आते हैं और उनके साथ मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications