CM हिमंत बिस्वा सरमा आज करेंगे गौरव गोगोई से जुड़े 'नेक्सस' का खुलासा

असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े एक 'बड़े राजनीतिक नेक्सस' (गठबंधन) का पर्दाफाश करने का दावा किया है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 8, 2026 • 8:46 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
CM हिमंत बिस्वा सरमा आज करेंगे गौरव गोगोई से जुड़े 'नेक्सस' का खुलासा
असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े एक 'बड़े राजनीतिक नेक्सस' (गठबंधन) का पर्दाफाश करने का दावा किया है।
Full Story: https://newstvindia.in/cm-himanta-biswa-sarma-to-unveil-nexus-related-to-gaurav-gogoi-today
https://newstvindia.in/cm-himanta-biswa-sarma-to-unveil-nexus-related-to-gaurav-gogoi-today
Copied
CM हिमंत बिस्वा सरमा आज करेंगे गौरव गोगोई से जुड़े 'नेक्सस' का खुलासा
CM हिमंत बिस्वा सरमा आज करेंगे गौरव गोगोई से जुड़े 'नेक्सस' का खुलासा
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वह कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े एक 'बड़े राजनीतिक नेक्सस' का खुलासा करेंगे।

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले राइजर दल के बीच कथित समझौते को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में विपक्षी गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है।

सोमवार को नए बने स्कूल भवनों के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा कि 8 फरवरी को होने वाली प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरेव गोगोई के कथित 'पाकिस्तान लिंक' से जुड़े पुराने आरोपों से आगे बढ़कर उससे जुड़े 'पूरे नेटवर्क' को जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसे महत्वपूर्ण खुलासे होंगे, जिनका राजनीतिक असर पड़ेगा।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
NEW
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, अधीर रंजन चौधरी 30 साल बाद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!
flash_on
बदल रहा है पंजाब: नशे के खिलाफ जंग में फरीदकोट बना आदर्श जिला, देखें कैसे मिली सफलता
flash_on
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के किए तबादले; एम. देवराज और अनुराग यादव को मिली नई जिम्मेदारी
flash_on
दिल्ली के दयालपुर में दर्दनाक हादसा: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए 2 साल के बच्चे समेत 4 ने ऊपर से लगाई छलांग

कांग्रेस–राइजर दल गठबंधन की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेता कहीं और सरकार बना सकते हैं, लेकिन असम में उनके लिए कोई संभावना नहीं है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

राइजर दल के नेता अखिल गोगोई पर तंज कसते हुए सरमा ने कहा कि वह 500 साल में भी असम में सरकार नहीं बना पाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गौरेव गोगोई, अखिल गोगोई और असम जातीय परिषद (एजेपी) के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई के साथ मिलकर रविवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एक संयुक्त राजनीतिक जवाबी हमला करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, ये सारी कोशिशें केवल भाजपा के आने वाले खुलासों के असर से खुद को बचाने के लिए की जा रही हैं। विपक्षी नेताओं को कड़ा संदेश देते हुए सरमा ने कहा कि अखिल गोगोई और लुरिनज्योति गोगोई के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत करने का यही सही समय है, क्योंकि 8 फरवरी के बाद उनकी राजनीतिक अहमियत कम हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा, “उन्हें अभी जितना राजनीतिक फायदा लेना है, ले लें, क्योंकि 8 फरवरी के बाद हालात बदल जाएंगे।”

मुख्यमंत्री के इन बयानों से असम में राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य में सियासी बयानबाजी और तेज होती जा रही है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications