जदयू विधायक के भांजे की हत्या: जांच में आई तेजी, FSL टीम ने जुटाए अहम सुराग

जदयू MLA के भांजा की हुई हत्या मामले की जांच हुई तेज, FSL की टीम मौके पर पहुंची, पर संलिप्त बदमाश अब भी है फरार, एसपी का दावा जल्द करेंगे मामले का खुलासा

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Apr 11, 2025 • 11:25 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
12 months ago
जदयू विधायक के भांजे की हत्या: जांच में आई तेजी, FSL टीम ने जुटाए अहम सुराग
जदयू MLA के भांजा की हुई हत्या मामले की जांच हुई तेज, FSL की टीम मौके पर पहुंची, पर संलिप्त बदमाश अब भी है फरार, एसपी का दावा जल्द करेंगे मामले का खुलासा
Full Story: https://newstvindia.in/jd-u-mla-s-nephew-murder-investigation-intensifies-fsl-team-gathers-vital-clues
https://newstvindia.in/jd-u-mla-s-nephew-murder-investigation-intensifies-fsl-team-gathers-vital-clues
Copied
जदयू विधायक के भांजे की हत्या: जांच में आई तेजी, FSL टीम ने जुटाए अहम सुराग
जदयू विधायक के भांजे की हत्या: जांच में आई तेजी, FSL टीम ने जुटाए अहम सुराग
Advertisement
Advertisement

अनिश कुमार, खगड़िया, बिहार : जदयू MLA के भांजा की हुई हत्या मामले की जांच हुई तेज, FSL की टीम मौके पर पहुंची, पर संलिप्त बदमाश अब भी है फरार, एसपी का दावा जल्द करेंगे मामले का खुलासा

खगड़िया जिले के बेलदौर से जेडीयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे कौशल सिंह की हत्या के मामले में जांच अब तेज़ हो गई है। बीते बुधवार को चौथम थाना क्षेत्र के कैथी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर कौशल सिंह की हत्या कर दी थी।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
NEW
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
flash_on
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
flash_on
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
flash_on
बिहार की राजनीति में 'निशांत' युग का उदय: जदयू की सदस्यता ली, बोले- "पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुँचूँगा"
flash_on
पटना में होली से पहले शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने जब्त की 480 लीटर विदेशी शराब

कौशल सिंह जदयू के जिला महासचिव थे और विधायक के करीबी माने जाते थे। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

FSL टीम ने लिया घटनास्थल का जायजा, कई अहम साक्ष्य जुटाए

आज मामले की जांच के सिलसिले में FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए कई साक्ष्य एकत्र किए, जो जांच के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

जिला एसपी राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि “मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।”

हालांकि घटना को दो दिन से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस ने यह आशंका जताई है कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। मृतक के परिजनों ने उसके ही भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस का दावा, जल्द होगा खुलासा

एसपी राकेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस बीच गांव और आसपास के इलाकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार को इंसाफ की उम्मीद है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहा है।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications