"डिग्री होल्डर्स चला रहे ऑटो, और सीएम कह रहे बच्चे पैदा करो": शर्मिला रेड्डी का बड़ा बयान

आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाईएस शर्मिला ने ज्यादा बच्चे पैदा करने पर 25 हजार रुपए देने के सीएम चंद्रबाबू नायडू के वादे को हास्यास्पद बताया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 7, 2026 • 4:29 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
23 days ago
"डिग्री होल्डर्स चला रहे ऑटो, और सीएम कह रहे बच्चे पैदा करो": शर्मिला रेड्डी का बड़ा बयान
 रहे बच्चे पैदा करो": शर्मिला रेड्डी का बड़ा बयान
आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाईएस शर्मिला ने ज्यादा बच्चे पैदा करने पर 25 हजार रुपए देने के सीएम चंद्रबाबू नायडू के वादे को हास्यास्पद बताया।
Full Story: https://newstvindia.in/auto-driving-degree-holders-cm-saying-give-birth-sharmila-reddy-s-big-statement
https://newstvindia.in/auto-driving-degree-holders-cm-saying-give-birth-sharmila-reddy-s-big-statement
Copied
"डिग्री होल्डर्स चला रहे ऑटो, और सीएम कह रहे बच्चे पैदा करो": शर्मिला रेड्डी का बड़ा बयान
"डिग्री होल्डर्स चला रहे ऑटो, और सीएम कह रहे बच्चे पैदा करो": शर्मिला रेड्डी का बड़ा बयान
Advertisement
Advertisement

अमरावती : आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमुख वाईएस शर्मिला रेड्डी ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन देने की बात कही है। शर्मिला ने राज्य की मौजूदा खराब हालत का जिक्र करते हुए कहा कि यह वादा हास्यास्पद है, क्योंकि मौजूदा युवाओं को ही नौकरी और सुरक्षित भविष्य नहीं मिल रहा है।

शर्मिला ने कहा कि आज आंध्र प्रदेश की स्थिति बहुत दयनीय है। पड़ोसी राज्यों जैसे कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में मजबूत राजधानियां हैं, जैसे बेंगलुरु, चेन्नई और मुंबई, जहां विकास और सुविधाएं भरपूर हैं। लेकिन, आंध्र प्रदेश के पास एक भी ठीक-ठाक राजधानी नहीं है। राज्य के लोग खाली हाथ हैं और उनके पास कोई मजबूत आधार नहीं है। उन्होंने पूछा कि यहां के बच्चे नौकरी के लिए कहां जाएंगे? उनका भविष्य क्या होगा? कई युवा जिन्होंने डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, वे सड़कों पर भटक रहे हैं। उन्हें जीविका चलाने के लिए ऑटो चलाना या छोटे-मोटे काम करने पड़ रहे हैं। इन युवाओं की मुश्किलों पर कौन ध्यान दे रहा है? उनके भविष्य में कोई सुरक्षा या भरोसा नहीं है।

शर्मिला ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि चंद्रबाबू नायडू कहते हैं कि दो बच्चे काफी नहीं हैं, लोगों को तीन, चार या पांच बच्चे पैदा करने चाहिए। जब मौजूदा बच्चों को ही कोई दिशा या सहारा नहीं मिल रहा, तो ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह क्यों दे रहे हैं? उन्होंने कहा कि सीएम का कहना है कि ज्यादा बच्चे पैदा करने पर 25 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। क्या लोग सिर्फ इस पैसे के लिए बच्चे पैदा करें? शर्मिला ने सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि आरोग्यश्री स्वास्थ्य योजना के तहत 3 हजार करोड़ रुपए का बकाया है। शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में 6 हजार करोड़ रुपए बकाया हैं। चंद्रबाबू नायडू के मुख्यमंत्री बनने के बाद सिर्फ दो साल में बिजली के दाम बढ़ाकर लोगों पर 15 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ डाला गया है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
NEW
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, अधीर रंजन चौधरी 30 साल बाद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!
flash_on
बदल रहा है पंजाब: नशे के खिलाफ जंग में फरीदकोट बना आदर्श जिला, देखें कैसे मिली सफलता
flash_on
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के किए तबादले; एम. देवराज और अनुराग यादव को मिली नई जिम्मेदारी
flash_on
दिल्ली के दयालपुर में दर्दनाक हादसा: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए 2 साल के बच्चे समेत 4 ने ऊपर से लगाई छलांग

इन सबके बावजूद, सीएम कहते हैं कि मौजूदा बच्चे काफी नहीं हैं और लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए, बदले में 25 हजार रुपए मिलेंगे। शर्मिला ने लोगों से अपील की कि वे सोचें कि राज्य में किस तरह के नेता शासन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वादा राज्य की असली समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश है। कांग्रेस नेता ने वादा किया कि उनकी पार्टी राज्य के युवाओं और परिवारों के लिए बेहतर नीतियां लाएगी, जहां नौकरी, स्वास्थ्य और शिक्षा पर फोकस होगा।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications