IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में भी हार, भारत को 24 साल बाद घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप का सामना

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। यह भारतीय जमीन पर विदेशी टीम द्वारा पहली बार 3-0 की क्लीन स्वीप है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपनी शानदार क्षमता का परिचय दिया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Nov 4, 2024 • 7:34 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
1 year ago
IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में भी हार, भारत को 24 साल बाद घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप का सामना
को 24 साल बाद घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप का सामना
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। यह भारतीय जमीन पर विदेशी टीम द्वारा पहली बार 3-0 की क्लीन स्वीप है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपनी शानदार क्षमता का परिचय दिया।
Full Story: https://newstvindia.in/ind-vs-nz-defeat-in-mumbai-test-too-india-faces-clean-sweep-on-home-ground-after-24-years
https://newstvindia.in/ind-vs-nz-defeat-in-mumbai-test-too-india-faces-clean-sweep-on-home-ground-after-24-years
Copied
IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में भी हार, भारत को 24 साल बाद घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप का सामना
IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में भी हार, भारत को 24 साल बाद घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप का सामना ( Image : BCCI )
Advertisement
Advertisement

मुंबई: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। यह भारतीय जमीन पर विदेशी टीम द्वारा पहली बार 3-0 की क्लीन स्वीप है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपनी शानदार क्षमता का परिचय दिया।

न्यूजीलैंड की बेमिसाल गेंदबाजी, एजाज पटेल का जादू

तीसरे दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम मात्र 121 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की इस जीत में अहम भूमिका निभाई गेंदबाज एजाज पटेल ने, जिन्होंने दूसरी पारी में 6 और पहली पारी में 5 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया, जबकि विल यंग को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

भारतीय टीम की पहली बार घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप

भारत के क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि टीम को घरेलू मैदान पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। साल 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराया था, लेकिन इस बार न्यूजीलैंड ने शानदार गेंदबाजी और अनुशासित बल्लेबाजी से भारतीय टीम को हराने का यह कीर्तिमान स्थापित किया।

भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 263 रन बनाकर 28 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद कीवी टीम 174 रनों पर सिमट गई, लेकिन दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अपने शुरुआती 5 विकेट मात्र 29 रनों पर गंवा दिए। सिर्फ ऋषभ पंत ने संघर्ष करते हुए 57 गेंदों में 64 रन बनाए, परंतु अन्य बल्लेबाज कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके।

Advertisement
Advertisement

एजाज पटेल का रिकॉर्ड

एजाज पटेल ने इस मैच में 11 विकेट लेकर खास रिकॉर्ड बनाया। एजाज भारत के किसी भी मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड इयान बॉथम के नाम था।

1955 के बाद न्यूजीलैंड की पहली सीरीज जीत

न्यूजीलैंड ने पहली बार 1955 में भारत का दौरा किया था. तब भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की थी. इसके बाद कीवी टीम कई बार भारत आई, लेकिन उन्हें भारतीय मैदानों पर ज्यादातर हार ही मिली. हालांकि, इस बार की सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारतीय जमीन पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की और भारतीय टीम को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा.

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications