सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत दौरे पर, पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी गुरुवार से भारत के पांच दिवसीय राजकीय दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है और 10 फरवरी तक चलेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति हर्मिनी का यह भारत का पहला आधिकारिक दौरा है, जो उन्होंने अक्टूबर में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद किया है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin
Feb 5, 2026 • 8:58 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत दौरे पर, पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी गुरुवार से भारत के पांच दिवसीय राजकीय दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है और 10 फरवरी तक चलेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति हर्मिनी का यह भारत का पहला आधिकारिक दौरा है, जो उन्होंने अक्टूबर में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद किया है।
Full Story: https://newstvindia.in/seychelles-president-patrick-hermini-to-visit-india-for-bilateral-talks-with-pm-modi
https://newstvindia.in/seychelles-president-patrick-hermini-to-visit-india-for-bilateral-talks-with-pm-modi
Copied
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत दौरे पर, पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत दौरे पर, पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली : सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी गुरुवार से भारत के पांच दिवसीय राजकीय दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति हर्मिनी का यह भारत का पहला आधिकारिक दौरा है, जो उन्होंने पिछले वर्ष अक्टूबर में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद किया है। उनका यह दौरा 10 फरवरी तक चलेगा।

भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इन बैठकों में भारत-सेशेल्स के संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

राष्ट्रपति हर्मिनी की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँचे आशुतोष महाराज; हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
NEW
flash_on
दिल्ली में आज रात 5 घंटे बंद रहेगी रेल टिकट बुकिंग सेवा; पीआरएस सिस्टम के रखरखाव के चलते यात्री रहें सावधान
flash_on
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब; 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा कटरा, श्राइन बोर्ड के पुख्ता इंतजाम
flash_on
Women's Reservation: 2029 तक लागू होगा महिला आरक्षण; 2011 की जनगणना बनेगी आधार और लोकसभा सीटें बढ़कर होंगी 816
flash_on
West Asia Crisis: संसद में आज शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक; राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता, जयशंकर देंगे 'होर्मुज संकट' पर ब्रीफिंग
flash_on
सुप्रीम कोर्ट का फैसला: धर्म परिवर्तन के बाद SC स्टेटस पर बोले विवेक तन्खा; UCC और पश्चिम एशिया संकट पर भी रखी राय
flash_on
श्रीलंका के राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच वार्ता; समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा संकट पर बनी सहमति, ट्रंप से भी हुई चर्चा

भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति हर्मिनी चेन्नई और मुंबई भी जाएंगे, जहां वे विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस यात्रा से भारत और सेशेल्स के बीच व्यापक सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

विदेश मंत्रालय ने कहा, "सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक अहम समुद्री पड़ोसी है और भारत की 'विजन महासागर' तथा ग्लोबल साउथ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में उसका विशेष स्थान है।"

विदेश मंत्रालय के बयान में यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति हर्मिनी की यह यात्रा, अक्टूबर 2025 में भारत के उपराष्ट्रपति की सेशेल्स यात्रा के बाद हो रही है, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग और लोगों के बीच संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि पैट्रिक हर्मिनी ने अक्टूबर 2025 में यूनिटी स्टेडियम में आयोजित एक राष्ट्रीय समारोह में सेशेल्स के छठे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इस समारोह में भारत की ओर से उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया था।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने विक्टोरिया स्थित स्टेट हाउस में राष्ट्रपति हर्मिनी से मुलाकात की थी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की थी। उन्होंने भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से राष्ट्रपति हर्मिनी को पदभार संभालने पर शुभकामनाएं भी दी थीं। दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र और ग्लोबल साउथ में शांति, स्थिरता और समृद्धि के साझा दृष्टिकोण को दोहराया था।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले से भी मुलाकात की थी, जिसमें भारत-सेशेल्स संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते साझा विरासत, संस्कृति और मजबूत जन-जन के संपर्क पर आधारित हैं।

भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंध सेशेल्स की स्वतंत्रता के बाद 1976 में स्थापित हुए थे। 29 जून 1976 को सेशेल्स की आजादी के अवसर पर भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस नीलगिरी का एक दल स्वतंत्रता समारोह में शामिल हुआ था। भारत ने 1979 में विक्टोरिया में अपना मिशन स्थापित किया, जबकि सेशेल्स ने 2008 में नई दिल्ली में अपना स्थायी मिशन खोला।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज

1
भारत बना दुनिया का AI हब: अश्विनी वैष्णव ने किया 270 अरब डॉलर के निवेश का खुलासा, 80 देशों ने थामा भारत का हाथ
2
सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत का 'महाशक्ति' बनने का आगाज़: पीएम मोदी ने किया इंडिया चिप लिमिटेड का भूमि पूजन; यूपी बनेगा ग्लोबल हब
3
भारत और फ्रांस की 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी': अशांत समय में दुनिया को स्थिरता देगा यह साथ प्रधानमंत्री मोदी
4
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब; 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा कटरा, श्राइन बोर्ड के पुख्ता इंतजाम
5
दिल्ली में आज रात 5 घंटे बंद रहेगी रेल टिकट बुकिंग सेवा; पीआरएस सिस्टम के रखरखाव के चलते यात्री रहें सावधान

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications