संजय राउत की दोटूक: "टीपू सुल्तान की तस्वीर पर सियासत बंद करे सरकार, आदेश दें और हटवाएं"

संजय राउत ने मालेगांव में टीपू सुल्तान की तस्वीर पर मचे बवाल और अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर बयान दिया। उन्होंने इसे सरकार की प्रशासनिक विफलता और संदिग्ध मामला बताया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin
Feb 14, 2026 • 4:21 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
संजय राउत की दोटूक: "टीपू सुल्तान की तस्वीर पर सियासत बंद करे सरकार, आदेश दें और हटवाएं"
संजय राउत ने मालेगांव में टीपू सुल्तान की तस्वीर पर मचे बवाल और अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर बयान दिया। उन्होंने इसे सरकार की प्रशासनिक विफलता और संदिग्ध मामला बताया।
Full Story: https://newstvindia.in/sanjay-raut-s-dichotomy-stop-politics-on-tipu-sultan-s-image-order-and-get-removed
https://newstvindia.in/sanjay-raut-s-dichotomy-stop-politics-on-tipu-sultan-s-image-order-and-get-removed
Copied
संजय राउत की दोटूक: "टीपू सुल्तान की तस्वीर पर सियासत बंद करे सरकार, आदेश दें और हटवाएं"
संजय राउत की दोटूक: "टीपू सुल्तान की तस्वीर पर सियासत बंद करे सरकार, आदेश दें और हटवाएं"

मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने मालेगांव में टीपू सुल्तान के चित्र को लेकर उठे विवाद और अजित पवार की विमान हादसे में निधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी।

संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यदि किसी सरकारी कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाए जाने पर राज्य सरकार को आपत्ति है, तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को स्पष्ट आदेश जारी कर उसे हटवा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक सीधी और सरल प्रशासनिक प्रक्रिया है, इसे लेकर अनावश्यक बहस या माहौल खराब करने की जरूरत नहीं है।

वहीं, अजित पवार के विमान हादसे में हुए निधन के घटनाक्रम पर बोलते हुए राउत ने कहा कि किसी को निशाना नहीं बनाया जा रहा है, लेकिन लोगों के मन में शंकाएं और सवाल हैं। जिस तरह यह दुर्घटना और मौत हुई, उसे लेकर महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश के लोग इसे सामान्य दुर्घटना मानने को तैयार नहीं हैं।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Gujarat Politics: भाजपा-कांग्रेस के तीन दशकों के शासन पर केजरीवाल का प्रहार; जामनगर में पेश किया विकास का 'पंजाब मॉडल'
NEW
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
Bengal Election 2026: 'बंगाल की बेटियों को अब चुप नहीं कराया जाएगा'- धर्मेंद्र प्रधान; आरजी कर पीड़िता की मां को टिकट मिलने पर छिड़ी सियासी जंग
flash_on
Rangla Punjab: कृषि सुधार और रिकॉर्ड राजस्व से बदली पंजाब की तस्वीर; सीएम भगवंत मान की नीतियों ने अन्नदाताओं को किया सशक्त
flash_on
भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल; ₹10 लाख के हेल्थ कार्ड से मिलेगी मुफ्त सुरक्षा, टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर
flash_on
'प्रदेश में नहीं होने देंगे पेट्रोल-डीजल और बिजली की कमी'मंत्री हीरालाल नागर का विपक्ष पर पलटवार; डोटासरा ने घेरा
flash_on
कूनो और गांधी सागर के बाद अब सागर में गूँजेगी चीतों की दहाड़; वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बनेगा नया घर

उन्होंने दोहराया कि विपक्ष किसी पर आरोप नहीं लगा रहा, बल्कि जनता की आशंकाओं की बात सामने रख रहा है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

बता दें कि नासिक जिले के मालेगांव में डिप्टी मेयर के कार्यालय में टीपू सुल्तान का चित्र लगाए जाने को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। भाजपा और शिवसेना ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

विवाद तब शुरू हुआ जब मालेगांव नगर निगम के डिप्टी मेयर के कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाई गई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे महान राष्ट्रीय नायकों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाई गई, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे नेताओं के चित्र नहीं लगाए गए।

उन्होंने विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति करने और राज्य की राजनीति को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज

1
भारत बना दुनिया का AI हब: अश्विनी वैष्णव ने किया 270 अरब डॉलर के निवेश का खुलासा, 80 देशों ने थामा भारत का हाथ
2
सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत का 'महाशक्ति' बनने का आगाज़: पीएम मोदी ने किया इंडिया चिप लिमिटेड का भूमि पूजन; यूपी बनेगा ग्लोबल हब
3
भारत और फ्रांस की 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी': अशांत समय में दुनिया को स्थिरता देगा यह साथ प्रधानमंत्री मोदी
4
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब; 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा कटरा, श्राइन बोर्ड के पुख्ता इंतजाम
5
दिल्ली में आज रात 5 घंटे बंद रहेगी रेल टिकट बुकिंग सेवा; पीआरएस सिस्टम के रखरखाव के चलते यात्री रहें सावधान

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications