राजद की संगठनात्मक बैठक में 2025 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को आगामी 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिता सिंह ने की, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जहानाबाद (बिहार) — राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को आगामी 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिता सिंह ने की, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सदस्यता अभियान पर जोर
बैठक में राजद की सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पूर्व विधायक समता देवी ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव को लेकर नए सदस्यों की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी सदस्यता अभियान को लेकर पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।
नीतीश सरकार पर तीखा हमला
समता देवी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। हत्या, अपहरण, डकैती आम बात हो गई है। बेरोजगारी चरम पर है। जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाला समय राजद का है।
नेताओं की उपस्थिति
समीक्षा बैठक में स्थानीय विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, परमहंस राय, बैकुंठ यादव, धर्मपाल यादव, अरविंद चंद्रवंशी समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsApp2025 चुनाव के लिए संगठनात्मक मजबूती
राजद ने स्पष्ट किया है कि पार्टी बूथ से लेकर विधानसभा तक हर स्तर पर संगठन को मजबूत कर, 2025 के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।