पीएम-किसान योजना: 9.3 करोड़ किसानों के खातों में पहुँचे ₹18,640 करोड़; जानें 22वीं किस्त का पूरा विवरण

प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी से पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त के ₹18,640 करोड़ जारी किए। महिला किसानों को मिला विशेष लाभ। हेल्पलाइन नंबर और स्टेटस चेक की जानकारी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 13, 2026 • 7:37 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
18 days ago
पीएम-किसान योजना: 9.3 करोड़ किसानों के खातों में पहुँचे ₹18,640 करोड़; जानें 22वीं किस्त का पूरा विवरण
ातों में पहुँचे ₹18,640 करोड़; जानें 22वीं किस्त का पूरा विवरण
प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी से पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त के ₹18,640 करोड़ जारी किए। महिला किसानों को मिला विशेष लाभ। हेल्पलाइन नंबर और स्टेटस चेक की जानकारी।
Full Story: https://newstvindia.in/pm-kisan-scheme-18-640-crore-reaches-93-million-farmers-accounts-know-full-details-of-22nd-instalment
https://newstvindia.in/pm-kisan-scheme-18-640-crore-reaches-93-million-farmers-accounts-know-full-details-of-22nd-instalment
Copied
पीएम-किसान योजना: 9.3 करोड़ किसानों के खातों में पहुँचे ₹18,640 करोड़; जानें 22वीं किस्त का पूरा विवरण
पीएम-किसान योजना: 9.3 करोड़ किसानों के खातों में पहुँचे ₹18,640 करोड़; जानें 22वीं किस्त का पूरा विवरण
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी। इस किस्त के तहत देश भर के 9.3 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,640 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि सीधे भेजी गई है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से इस किस्त को जारी किया। सरकार के अनुसार इस बार करीब 9.32 करोड़ किसान परिवारों को इसका लाभ मिला है। यह राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी गई है, जिससे उन्हें खेती और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सके।

पीएम-किसान योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपए की सहायता दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। सरकार का मानना है कि समय पर मिलने वाली यह राशि किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
अमित शाह का लोकसभा में भाषण: नक्सलवाद पर राहुल गांधी और अर्बन नक्सलियों को घेरा
NEW
flash_on
सबरीमाला सोना चोरी: राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा का पलटवार, वीडियो जारी कर कहा- 'झूठ सामने आया'
flash_on
बंगाल चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग में की ममता बनर्जी की शिकायत; "प्रशासन और पुलिस पर टीएमसी का कब्जा"
flash_on
मुंडू पहनकर मंच पर पहुंचे PM मोदी, पलक्कड़ में साधा विपक्ष पर निशाना
flash_on
6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार
flash_on
माधवपुर मेला 2026: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया गुजरात और पूर्वोत्तर का अटूट रिश्ता
flash_on
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं ये जरूरी फाइनेंशियल नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

किस्त जारी होने के बाद किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सरकार की ओर से संदेश भेजा जाता है। इसके अलावा बैंक की ओर से भी ट्रांजैक्शन से संबंधित मैसेज प्राप्त होता है। किसान अपने मोबाइल पर आए मैसेज के जरिए आसानी से यह जांच सकते हैं कि उनके खाते में 22वीं किस्त की राशि पहुंची है या नहीं।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

अगर किसी पात्र किसान के खाते में राशि नहीं पहुंचती है, तो वे योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। किसान 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। यह हेल्पलाइन सेवा कार्यदिवसों में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से इस योजना का शुभारंभ किया था। तब से लेकर अब तक यह योजना देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

Advertisement
Advertisement

इस संबंध में बीते दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि फरवरी 2019 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक किसानों के खातों में 4.09 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह कुल राशि बढ़कर लगभग 4.27 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि इस बार की किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी आर्थिक सहायता मिलेगी। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहल छोटे और सीमांत किसानों को सीधे आय सहायता प्रदान कर कृषि क्षेत्र में एक स्थायी और सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रही है। सरकार का मानना है कि नियमित आर्थिक सहायता से किसानों की वित्तीय स्थिति मजबूत होती है और खेती से जुड़ी जरूरी जरूरतों को समय पर पूरा करना आसान हो जाता है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications