Nothing OS 4.0 स्टेबल वर्जन आया सामने रोलआउट हुआ शुरू मिलेगा पहले से बेहतर एक्सपीरियंस

Nothing OS 4.0 को आज 21 नवंबर 2025 को लांच कर दिया जाएगा लांच होने के साथ ही काफी मॉडल में इसे रोल आउट करना शुरू कर दिया जाएगा वहीं कुछ डिवाइस को इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Nov 22, 2025 • 12:29 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
4 months ago
Nothing OS 4.0 स्टेबल वर्जन आया सामने रोलआउट हुआ शुरू मिलेगा पहले से बेहतर एक्सपीरियंस
Nothing OS 4.0 को आज 21 नवंबर 2025 को लांच कर दिया जाएगा लांच होने के साथ ही काफी मॉडल में इसे रोल आउट करना शुरू कर दिया जाएगा वहीं कुछ डिवाइस को इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
Full Story: https://newstvindia.in/nothing-os-4-0-stable-version-launched-front-rollout-improved-experience
https://newstvindia.in/nothing-os-4-0-stable-version-launched-front-rollout-improved-experience
Copied
Nothing OS 4.0 स्टेबल वर्जन आया सामने रोलआउट हुआ शुरू मिलेगा पहले से बेहतर एक्सपीरियंस
Nothing Official Website

Nothing OS 4.0 स्टेबल वर्जन आया सामने रोलआउट हुआ शुरू मिलेगा पहले से बेहतर एक्सपीरियंस 

नथिंग फोन सॉफ्टवेयर हर बार बहुत ज्यादा अच्छा रहता है इस बार इन्होंने एक नया अपडेट दिया है जिसके वजह से आपको और भी बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। अब कंपनी ने Nothing OS 4.0 का स्टेबल वर्जन रोलआउट करना शुरू कर दिया है। ये अपडेट Android 15 पर बेस्ड है और इसमें ढेर सारी नई सुविधाएं, बेहतरीन कस्टमाइजेशन और परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिल रहा है। 

Nothing OS 4.0 होगा अपडेट 

Nothing OS 4.0 आज से होगा अपडेट यह कई डिवाइसेज में रोल आउट होना शुरू हो जाएगा। Nothing Phone (3) में आज ही OTA अपडेट के जरिए मिलना शुरू हो जाएगा। 

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

• Nothing Phone (3a) और (3a) Pro में भी आज से ही रोलआउट होना शुरू हो जाएगा। Nothing Phone (2) और Phone (2) में आज या अगले कुछ दिनों में मिलने लग जाएगा। 

नया लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन

Nothing OS 4.0 में लॉकस्क्रीन को पूरी तरह से नया लुक मिला है। अब आप अलग-अलग क्लॉक स्टाइल्स, विजेट्स और शॉर्टकट्स को अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।

• इस में पुराने मोनोक्रोम थीम के साथ नए कलरफुल ऑप्शन भी जोड़े गए हैं। सबसे अच्छी बात है कि आप अलग-अलग लॉकस्क्रीन प्रोफाइल बना सकते हैं और एक टैप में स्विच कर सकते हैं।

Nothing Official Website

स्मार्ट ड्रॉअर का ऑप्शन

अब होम स्क्रीन पर लंबे समय तक tap करने पर आपको और Smart Drawer ऑन हो जाएगा। ये फीचर आपके सारे ऐप्स को ऑटोमैटिकली कैटेगरी में बांट देता है जैसे कि सोशल, गेमिंग, फोटोग्राफी, टूल्स वगैरह में यह बंट जाएगा।

• इस के साथ ही हाल में यूज किए गए ऐप्स ऊपर दिखते हैं। इस के फोल्डर को बड़ा करके पिन भी कर सकते हैं बिल्कुल iOS जैसा फील आता है लेकिन ज्यादा कस्टमाइजेबल ऑप्शन मिलता है। 

READ MORE - OPPO Enco Buds3 Pro+ में मिलेगी हाई क्वालिटी ऑडियो और स्टाइलिश डिजाइन

मिलेगी न्यू क्विक सेटिंग्स 

इस में क्विक सेटिंग्स पैनल को पूरी तरह रीडिजाइन किया गया है। अब ये दो पेज में आता है जिस में पहला पेज सबसे जरूरी टॉगल्स के लिए और दूसरा पेज बाकी के लिए है। 

• इस में वॉल्यूम स्लाइडर भी नया और बड़ा हो गया है इस के साथ ही अलग-अलग ऐप के लिए वॉल्यूम अलग से सेट करने का ऑप्शन भी है।

Nothing Official Website

शेयर्ड विजेट्स का ऑप्शन

इसमें सबसे खास फीचर है शेयर्ड विजेट्स का ऑप्शन ऐड होना। अब आप कोई भी विजेट जैसे वेदर, क्लॉक, कैलेंडर अपने दोस्त या फैमिली के साथ शेयर कर सकते हैं। इस में दोनों के फोन पर वो विजेट लाइव अपडेट होता रहेगा। यह आपको बाकी से जोड़ कर रखेगा। 

नई गैलरी ऐप और AI पावर्ड फीचर्स

इस में गैलरी ऐप पूरी तरह नई बनी है। अब AI की मदद से ऑटोमैटिक हाइलाइट्स रील बनती है और बेस्ट फोटोज खुद सिलेक्ट हो जाती हैं।

• इस के साथ ही AI Wallpaper जेनरेटर भी जोड़ा गया है इस में आप टेक्स्ट डालिए और अपना पर्सनल वॉलपेपर तैयार कर सकते है। इस के अलावा इस में पुरानी फोटोज को अनब्लर करने का ऑप्शन भी है। 

मोनोक्रोम थीम में नया ग्रे कलर ऑप्शन

जो लोग Nothing का सिग्नेचर ब्लैक-एंड-व्हाइट लुक पसंद करते हैं उनके लिए अब एक नया ग्रे शेड जोड़ा गया है। इस थीम से पूरा सिस्टम, आइकॉन्स, सेटिंग्स सब ग्रे थीम में बदल जाते हैं यह देखने में बहुत प्रीमियम लगता है। यह आपको बहुत ही ज्यादा लग्जरियस फुल कर आएगा अगर आपको यह कलर पसंद है आपके लिए गुड न्यूज़ है। 

Nothing Official Website

परफॉर्मेंस और बैटरी में सुधार

Nothing का दावा है कि Phone (2a) पर 15% तक बेहतर बैटरी लाइफ मिल रही है। इस में ऐनिमेशन अब और स्मूद हैं ऐप ओपनिंग स्पीड बढ़ गई है। इसकी परफॉर्मेंस आपको पहले से काफी बेहतर देखने को मिलेगी। इसकी स्पीड पहले से काफी फास्ट हुई है। 

READ MORE - Kodak MotionX TV सीरीज़ भारत में हुई लॉन्च जानें मॉडल्स और फीचर्स डिटेल्स में

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

ट्रेंडिंग न्यूज

1
भारत बना दुनिया का AI हब: अश्विनी वैष्णव ने किया 270 अरब डॉलर के निवेश का खुलासा, 80 देशों ने थामा भारत का हाथ
2
सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत का 'महाशक्ति' बनने का आगाज़: पीएम मोदी ने किया इंडिया चिप लिमिटेड का भूमि पूजन; यूपी बनेगा ग्लोबल हब
3
भारत और फ्रांस की 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी': अशांत समय में दुनिया को स्थिरता देगा यह साथ प्रधानमंत्री मोदी
4
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब; 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा कटरा, श्राइन बोर्ड के पुख्ता इंतजाम
5
दिल्ली में आज रात 5 घंटे बंद रहेगी रेल टिकट बुकिंग सेवा; पीआरएस सिस्टम के रखरखाव के चलते यात्री रहें सावधान

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications