नितिन नवीन का कांग्रेस पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', नेहरू से लेकर राहुल तक पर दागे गंभीर सवाल

पटना में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी को विदेशी शक्तियों की कठपुतली बताया और सोनिया गांधी पर समानांतर सरकार चलाने का आरोप लगाया। जानें पूरी ख़बर।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin
Feb 25, 2026 • 12:40 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
30 days ago
नितिन नवीन का कांग्रेस पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', नेहरू से लेकर राहुल तक पर दागे गंभीर सवाल
पटना में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी को विदेशी शक्तियों की कठपुतली बताया और सोनिया गांधी पर समानांतर सरकार चलाने का आरोप लगाया। जानें पूरी ख़बर।
Full Story: https://newstvindia.in/nitin-naveen-s-surgical-strike-on-congress-serious-questions-on-nehru-to-rahul
https://newstvindia.in/nitin-naveen-s-surgical-strike-on-congress-serious-questions-on-nehru-to-rahul
Copied
नितिन नवीन का कांग्रेस पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', नेहरू से लेकर राहुल तक पर दागे गंभीर सवाल
नितिन नवीन का कांग्रेस पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', नेहरू से लेकर राहुल तक पर दागे गंभीर सवाल

पटना : बिहार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेहरू-गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह 'समझौता मिशन' की कहानी है, जिसमें देश के हितों से समझौता कर परिवार के हितों को प्राथमिकता दी गई।

नितिन नवीन ने कहा कि एक समय जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि 45 करोड़ लोग उनके लिए एक 'जिम्मेदारी' हैं। उन्होंने कहा, "1954 में किस प्रकार नेहरू ने बिना किसी रिवॉर्ड के तिब्बत में भारत के अधिकार को चीन को सौंप दिया।"

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर रक्षा सौदों के जरिए निजी बैंक खाते भरने के आरोप लगाए। नवीन ने राजीव गांधी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय रक्षा सेवाओं का उपयोग निजी वित्तीय हितों को मजबूत करने के लिए किया गया। नितिन नवीन ने राहुल गांधी को 'विदेशी शक्तियों की कठपुतली' कहते हुए कहा कि कांग्रेस का चुनावी इतिहास सीआईए की फंडिंग से दागदार रहा है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँचे आशुतोष महाराज; हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
NEW
flash_on
दिल्ली में आज रात 5 घंटे बंद रहेगी रेल टिकट बुकिंग सेवा; पीआरएस सिस्टम के रखरखाव के चलते यात्री रहें सावधान
flash_on
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब; 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा कटरा, श्राइन बोर्ड के पुख्ता इंतजाम
flash_on
Women's Reservation: 2029 तक लागू होगा महिला आरक्षण; 2011 की जनगणना बनेगी आधार और लोकसभा सीटें बढ़कर होंगी 816
flash_on
West Asia Crisis: संसद में आज शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक; राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता, जयशंकर देंगे 'होर्मुज संकट' पर ब्रीफिंग
flash_on
सुप्रीम कोर्ट का फैसला: धर्म परिवर्तन के बाद SC स्टेटस पर बोले विवेक तन्खा; UCC और पश्चिम एशिया संकट पर भी रखी राय
flash_on
श्रीलंका के राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच वार्ता; समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा संकट पर बनी सहमति, ट्रंप से भी हुई चर्चा

नितिन नवीन ने आगे कहा कि सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2004 से 2014 के बीच राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के माध्यम से उन्होंने 'सुपर प्रधानमंत्री' की तरह काम किया और समानांतर सरकार चलाई। उन्होंने दावा किया कि इसी अवधि में राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी सरकार और निवेशक जॉर्ज सोरोस के नेटवर्क से फंडिंग मिली।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें नकारात्मक राजनीति का चेहरा माना जाता है। उनके अनुसार राहुल गांधी ने 247 से अधिक विदेशी यात्राएं कीं, जिनमें से कई में सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि इन यात्राओं के पीछे क्या उद्देश्य था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विदेशी नेताओं, जैसे इल्हान ओमर और जॉर्ज सोरोस से मुलाकातें भी इसी संदर्भ में देखी जानी चाहिए।

नितिन नवीन ने कहा कि देश का युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहता है और यदि किसी भी तरह से उन्हें गुमराह करने की कोशिश होती है, तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब इस तथाकथित 'समझौता मिशन' को समझ चुकी है और देशहित को सर्वोपरि मानती है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रहित के मुद्दों पर जनता सजग है और भविष्य में वही नेतृत्व स्वीकार करेगी जो देश के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता हो।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications