बाड़मेर में सोलर कंपनियों पर खेजड़ी वृक्ष की अवैध कटाई का आरोप, विधायक रविन्द्र भाटी ने जताया कड़ा विरोध

जिले के बरियाड़ा और खोडाल गांवों में खेजड़ी जैसे संरक्षित वृक्षों की अवैध कटाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों के समर्थन में शिव क्षेत्र से विधायक रविन्द्र सिंह भाटी भी मैदान में उतर आए हैं।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Aug 4, 2025 • 7:14 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
8 months ago
बाड़मेर में सोलर कंपनियों पर खेजड़ी वृक्ष की अवैध कटाई का आरोप, विधायक रविन्द्र भाटी ने जताया कड़ा विरोध
ष की अवैध कटाई का आरोप, विधायक रविन्द्र भाटी ने जताया कड़ा विरोध
जिले के बरियाड़ा और खोडाल गांवों में खेजड़ी जैसे संरक्षित वृक्षों की अवैध कटाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों के समर्थन में शिव क्षेत्र से विधायक रविन्द्र सिंह भाटी भी मैदान में उतर आए हैं।
Full Story: https://newstvindia.in/solar-companies-in-barmer-accused-of-illegal-felling-of-khejri-tree-mla-ravindra-bhati-expresses-strong-opposition
https://newstvindia.in/solar-companies-in-barmer-accused-of-illegal-felling-of-khejri-tree-mla-ravindra-bhati-expresses-strong-opposition
Copied
बाड़मेर में सोलर कंपनियों पर खेजड़ी वृक्ष की अवैध कटाई का आरोप, विधायक रविन्द्र भाटी ने जताया कड़ा विरोध
बाड़मेर में सोलर कंपनियों पर खेजड़ी वृक्ष की अवैध कटाई का आरोप, विधायक रविन्द्र भाटी ने जताया कड़ा विरोध
Advertisement
Advertisement

बाड़मेर — जिले के बरियाड़ा और खोडाल गांवों में खेजड़ी जैसे संरक्षित वृक्षों की अवैध कटाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों के समर्थन में शिव क्षेत्र से विधायक रविन्द्र सिंह भाटी भी मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने रविवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

रात में जलाए गए पेड़, सबूत मिटाने की साजिश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोलर कंपनियों के अधिकारियों ने कटे हुए पेड़ों के सबूत मिटाने के लिए रात के अंधेरे में उन्हें जला दिया। रविवार सुबह विधायक भाटी, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पेड़ की राख से अब भी धुआं उठ रहा था।

विधायक भाटी ने विरोध जताने के लिए जलाए गए खेजड़ी के पेड़ की राख पर रात गुजारी और कहा, "यह केवल पेड़ों का विनाश नहीं, बल्कि प्रकृति और कानून दोनों का अपमान है।"

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
अमित शाह का लोकसभा में भाषण: नक्सलवाद पर राहुल गांधी और अर्बन नक्सलियों को घेरा
NEW
flash_on
सबरीमाला सोना चोरी: राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा का पलटवार, वीडियो जारी कर कहा- 'झूठ सामने आया'
flash_on
बंगाल चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग में की ममता बनर्जी की शिकायत; "प्रशासन और पुलिस पर टीएमसी का कब्जा"
flash_on
मुंडू पहनकर मंच पर पहुंचे PM मोदी, पलक्कड़ में साधा विपक्ष पर निशाना
flash_on
6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार
flash_on
माधवपुर मेला 2026: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया गुजरात और पूर्वोत्तर का अटूट रिश्ता
flash_on
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं ये जरूरी फाइनेंशियल नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

पुलिस प्रशासन पर भड़के विधायक

विधायक भाटी ने मौके पर मौजूद डीएसपी मानाराम गर्ग से तीखे सवाल पूछते हुए कहा, “रात को खेजड़ी जल रही थी और आपको भनक तक नहीं? क्या आपकी गश्त नींद में होती है? चेतक गाड़ी क्या केवल शोभा के लिए है?” उन्होंने यह भी कहा कि रातभर जलती आग को गश्ती दल ने जरूर देखा होगा, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

सरकार तक पहुंचाएंगे मामला

भाटी ने कहा, "राज्य सरकार एक पेड़ को मां के नाम पर लगवा रही है, और यहां सैकड़ों खेजड़ी पेड़ प्रशासन की नाक के नीचे जलाए जा रहे हैं। यह दोहरी नीति नहीं चलेगी।"

Advertisement
Advertisement

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो यह विषय विधानसभा से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक उठाया जाएगा।

धरने पर बैठे विधायक

रविवार को विधायक भाटी धरने पर बैठ गए और घोषणा की कि जब तक जिम्मेदार लोगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों को भी आश्वस्त किया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications